Skip to content

अल्लाह ज़मीन को अपनी मुट्ठी में ले लेगा तथा आकाशों को अपने दाएँ हाथ में लपेट लेगा और फिर कहेगा : मैं ही बादशाह हूँ। कहाँ हैं धरती के बादशाह?

अबू हुरैरा रज़ियल्लाहु अनहु का वर्णन है, वह कहते हैं कि मैंने अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को कहते हुए सुना है :

"अल्लाह ज़मीन को अपनी मुट्ठी में ले लेगा तथा आकाशों को अपने दाएँ हाथ में लपेट लेगा और फिर कहेगा : मैं ही बादशाह हूँ। कहाँ हैं धरती के बादशाह?"

«يَقْبِضُ اللَّهُ الأَرْضَ، وَيَطْوِي السَّمَوَاتِ بِيَمِينِهِ، ثُمَّ يَقُولُ: أَنَا المَلِكُ، أَيْنَ مُلُوكُ الأَرْضِ».

इसे बुख़ारी एवं मुस्लिम ने रिवायत किया है
स़ह़ीह़
स्पष्टीकरण

अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने बताया है कि क़यामत के दिन अल्लाह ज़मीन को समेट कर अपनी मुट्ठी में ले लेगा और आकाशों को अपने दाएँ हाथ में लपेट लेगा एवं उनको एक दोसरे के साथ लपेट देगा और उन्हें ख़त्म तथा फ़ना कर देगा और फिर कहेगा : मैं ही बादशाह हूँ। धरती के बादशाह कहाँ हैं?

शब्दों के अर्थ

...:

हदीस के कुछ फ़ायदे

इस बात का स्मरण कि अल्लाह की बादशाहत बाक़ी रहेगी और उसके अतिरिक्त अन्य सब की बादशाहत ख़त्म हो जाएगी।

अल्लाह के प्रताप, उसकी महान शक्ति, अधिकार और संपूर्ण राज्य का उल्लेख।

समीक्षक

सह़ीह़ बुख़ारी (6/ 126) (4812).

सह़ीह़ मुस्लिम (4/ 2148) (2787).

अधिक (3)

فتح الباري (13/367).

عمدة القاري شرح صحيح البخاري (23/ 101).

البحر المحيط الثجاج (43/324).