Skip to content
सूरतों की सूची /

البُرُوج

البُرُوج is chapter 85 of the Quran and has 22 verses. This page presents it in full in the Uthmani script, with a verse-by-verse translation of its meaning.

22 आयतें सूरह क्रमांक 85
आयत पर जाएँ
हिन्दी · Omari
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

وَٱلسَّمَآءِ ذَاتِ ٱلۡبُرُوجِ

क़सम है बुर्जों वाले आकाश की!

وَٱلۡيَوۡمِ ٱلۡمَوۡعُودِ

और क़सम है उस दिन की, जिसका वादा किया गया है!

وَشَاهِدٖ وَمَشۡهُودٖ

क़सम है गवाह की और उसकी, जिसके बारे में गवाही दी जाएगी!

قُتِلَ أَصۡحَٰبُ ٱلۡأُخۡدُودِ

खाई वालों का नाश हो गया!

Explanation & meanings · 1
  1. (1-4) इनमें तीन चीज़ों की शपथ ली गई है। (1) बुर्जों वाले आकाश की। (2) प्रलय की, जिसका वचन दिया गया है। (3) प्रलय के भयावह दृश्य की और उस पूरी सृष्टि की जो उसे देखेगी। प्रथम शपथ इस बात की गवाही दे रही है कि जो शक्ति इस आकाश के ग्रहों पर राज कर रही है उसकी पकड़ से यह तुच्छ इनसान बच कर कहाँ जा सकता है? दूसरी शपथ इस बात पर है कि संसार में इनसान जो अत्याचार करना चाहे कर ले, परंतु वह दिन अवश्य आना है जिससे उसे सावधान किया जा रहा है, जिसमें सबके साथ न्याय किया जाएगा, और अत्याचारियों की पकड़ की जाएगी। तीसरी शपथ इस पर है कि जैसे इन अत्याचारियों ने विवश आस्तिकों के जलने का दृश्य देखा, इसी प्रकार प्रलय के दिन पूरी मानवजाति देखेगी कि उनकी क्या दुर्गत है।

ٱلنَّارِ ذَاتِ ٱلۡوَقُودِ

जिसमें ईंधन से भरी आग थी।