Skip to content
सूरतों की सूची /

الطُّور

الطُّور is chapter 52 of the Quran and has 49 verses. This page presents it in full in the Uthmani script, with a verse-by-verse translation of its meaning.

49 आयतें सूरह क्रमांक 52
आयत पर जाएँ
हिन्दी · Omari
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

وَٱلطُّورِ

क़सम है तूर (पर्वत) की!

Explanation & meanings · 1
  1. यह उस पर्वत का नाम है जिसपर मूसा (अलैहिस्सलाम) ने अल्लाह से वार्तालाप की थी।

وَكِتَٰبٖ مَّسۡطُورٖ

और एक पुस्तक की जो लिखी हुई है!

Explanation & meanings · 1
  1. इससे अभिप्राय क़ुरआन है।

فِي رَقّٖ مَّنشُورٖ

ऐसे पन्ने में जो खुला हुआ है।

وَٱلۡبَيۡتِ ٱلۡمَعۡمُورِ

तथा बैतुल-मा'मूर (आबाद घर) की!

Explanation & meanings · 1
  1. यह आकाश में एक घर है जिसकी फ़रिश्ते सदैव परिक्रमा करते रहते हैं। कुछ व्याख्याकारों ने इसका अर्थ काबा लिया है, जो उपासकों से प्रत्येक समय आबाद रहता है। क्योंकि मा'मूर का अर्थ "आबाद" है।

وَٱلسَّقۡفِ ٱلۡمَرۡفُوعِ

तथा ऊँची उठाई हुई छत (आकाश) की!