Skip to content
सूरतों की सूची /

अल्-मुमिनून

ﮣ

अल्-मुमिनून is chapter 23 of the Quran and has 118 verses. This page presents it in full in the Uthmani script, with a verse-by-verse translation of its meaning.

118 आयतें सूरह क्रमांक 23
आयत पर जाएँ
हिन्दी · Omari
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

قَدۡ أَفۡلَحَ ٱلۡمُؤۡمِنُونَ

निश्चय सफल हो गए ईमान वाले।

ٱلَّذِينَ هُمۡ فِي صَلَاتِهِمۡ خَٰشِعُونَ

जो अपनी नमाज़ में विनम्रता अपनाने वाले हैं।

وَٱلَّذِينَ هُمۡ عَنِ ٱللَّغۡوِ مُعۡرِضُونَ

और जो व्यर्थ चीज़ों से मुँह मोड़ने वाले हैं।

Explanation & meanings · 1
  1. अर्थात प्रत्येक व्यर्थ कार्य तथा कथन से। आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमाया : जो अल्लाह और प्रलय के दिन पर ईमान रखता है, वह अच्छी बात बोले, अन्यथा चुप रहे। (सह़ीह़ बुख़ारी : 6019, मुस्लिम : 48)

وَٱلَّذِينَ هُمۡ لِلزَّكَوٰةِ فَٰعِلُونَ

तथा जो ज़कात अदा करने वाले हैं।

وَٱلَّذِينَ هُمۡ لِفُرُوجِهِمۡ حَٰفِظُونَ

और जो अपने गुप्तांगों की रक्षा करने वाले हैं।