Skip to content
सूरतों की सूची /

مَريَم

مَريَم is chapter 19 of the Quran and has 98 verses. This page presents it in full in the Uthmani script, with a verse-by-verse translation of its meaning.

98 आयतें सूरह क्रमांक 19
आयत पर जाएँ
हिन्दी · Omari
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

كٓهيعٓصٓ

काफ़, हा, या, ऐन, स़ाद।

ذِكۡرُ رَحۡمَتِ رَبِّكَ عَبۡدَهُۥ زَكَرِيَّآ

(यह) आपके पालनहार की अपने बंदे ज़करिय्या पर दया की चर्चा है।

إِذۡ نَادَىٰ رَبَّهُۥ نِدَآءً خَفِيّٗا

जब उसने अपने पालनहार को गुप्त स्वर में पुकारा।

قَالَ رَبِّ إِنِّي وَهَنَ ٱلۡعَظۡمُ مِنِّي وَٱشۡتَعَلَ ٱلرَّأۡسُ شَيۡبٗا وَلَمۡ أَكُنۢ بِدُعَآئِكَ رَبِّ شَقِيّٗا

उसने कहा : ऐ मेरे पालनहार! निश्चय मेरी हड्डियाँ कमज़ोर हो गईं और सिर बुढ़ापे से सफेद हो गया, तथा ऐ मेरे पालनहार! मैं तुझे पुकारकर कभी असफल नहीं हुआ।

Explanation & meanings · 1
  1. अर्थात पूरे बाल सफ़ेद हो गए।

وَإِنِّي خِفۡتُ ٱلۡمَوَٰلِيَ مِن وَرَآءِي وَكَانَتِ ٱمۡرَأَتِي عَاقِرٗا فَهَبۡ لِي مِن لَّدُنكَ وَلِيّٗا

और निःसंदेह मैं अपने पीछे रिश्तेदारों से डरता हूँ, और मेरी पत्नी आरंभ से बाँझ है, अतः मुझे अपनी ओर से एक उत्तराधिकारी प्रदान कर दे।