क्या आपने स्वयं अपने आप से कभी पूछा है कि आपको किसने पैदा किया है? इस जीवन का उद्देश्य क्या है? मृत्यु के पश्चात क्या होगा? क्या अल्लाह लिए यह तर्कसंगत है कि, वह हमें यह बताए बिना कि हमारी उत्पत्ति का लक्ष्य एवं उद्देश्य क्या है, हमें पैदा कर दे? अल्लाह ने रुसुल (दूत) भेजे एवं मनुष्यों के लिए किताबें उतारी ताकि हम जान सकें कि वह कौन है और हमें यह पता चले कि उसकी इबादत और उपासना कैसे करनी है। अल्लाह ने हमारे लिए यह स्पष्ट कर दिया है कि यह जीवन एक परीक्षा है, और जो कोई उस अकेले, जिसका कोई साझीदार नहीं है, की इबादत और उपासना करेगा तथा अच्छे कर्म करेगा, वह उसे आख़िरत (परलोक) में स्वर्ग से…
क्या आपने स्वयं अपने आप से कभी पूछा है कि आपको किसने पैदा किया है?
इस जीवन का उद्देश्य क्या है?
मृत्यु के पश्चात क्या होगा?
क्या अल्लाह लिए यह तर्कसंगत है कि, वह हमें यह बताए बिना कि हमारी उत्पत्ति का लक्ष्य एवं उद्देश्य क्या है, हमें पैदा कर दे?
अल्लाह ने रुसुल (दूत) भेजे एवं मनुष्यों के लिए किताबें उतारी ताकि हम जान सकें कि वह कौन है और हमें यह पता चले कि उसकी इबादत और उपासना कैसे करनी है।
अल्लाह ने हमारे लिए यह स्पष्ट कर दिया है कि यह जीवन एक परीक्षा है, और जो कोई उस अकेले, जिसका कोई साझीदार नहीं है, की इबादत और उपासना करेगा तथा अच्छे कर्म करेगा, वह उसे आख़िरत (परलोक) में स्वर्ग से पुरस्कृत करेगा।
जो कोई अल्लाह से विमुख हो जाए अथवा किसी और की इबादत करे, तो शीघ्र ही अल्लाह आख़िरत में उसे उसके कुफ़्र (अविश्वास) की सज़ा देगा।
इस सांसारिक जीवन में हमारा लक्ष्य अकेले अल्लाह की इबादत करना है, जिसका कोई भागीदार नहीं है, और उन परीक्षाओं को पास करना है जिस में वह हमें डालता है, तथा शाश्वत स्वर्ग में जगह पाने के लिए कर्म करना है।
इस क्यूआर (QR) कोड को अभी स्कैन करें।ताकि आप सच्चे धर्म को जान सकें, जो क़यामत के दिन अल्लाह द्वारा स्वीकार किया जाने वाला एकमात्र धर्म होगा। यह सभी नबियों और रसूलों का धर्म है, और दुनिया भर में दो अरब से अधिक लोगों का धर्म 'इस्लाम' ही है।
इस्लाम ही वास्तविक सौभाग्य एवं आंतरिक शांति का मार्ग है।
यही एकमात्र धर्म है जो जटिल मानवीय समस्याओं का समाधान करने में सक्षम है।
एक मुसलमान के लिए सबसे बड़ा लाभ यह है कि मुसलमान को अल्लाह ने मरणोपरांत शाश्वत स्वर्ग देने का वादा किया है।
आज ही मुसलमान बनें!
इस्लाम धर्म यानी सच्चा धर्म जो आपको तार्किक उत्तर देता है, उसके बारे में अधिक जानकारी के लिए, इस क्यूआर कोड को स्कैन करें
अल्लाह के नाम से (शुरू करता हूँ), जो बड़ा दयालु एवं अति दयावान है क्या आपने स्वयं अपने आप से पूछा है : आकाशों, धरती और उनके अंदर मौजूद अनगिनत बड़ी-बड़ी सृष्टियों की रचना किसने की? आकाश एवं धरती की यह सटीक एवं सुदृढ़ व्यवस्था किसने स्थापित की?
भाषाः अरबी सबसे बड़ी विशेषता जिससे मनुष्य शेष सारे जीवों में उत्कृष्ट ठहरता है, वह विवेक है और विवेक एवं बुद्धि का अस्ल काम सोच-विचार करना है। एक गैर-मुस्लिम पूछ सकता हैः मैं इस्लाम धर्म क्यों ग्रहण करूँ? मुझे कौन सी चीज़ अपने धर्म को छोड़ने और इस्लाम धर्म में दाखिल होने के लिए प्रेरित कर सकती है? कौन सी चीज मुझे यह संकल्प लेने पर उत्साहित कर सकती है?
प्रस्तुति :वैज्ञानिक विभाग अंतर्गत; विभिन्न भाषाओं में इस्लामी सामग्री सेवा संगठन 1445 हिजरी भूमिका अल्लाह के नाम से शुरू करता हूँ, जो बड़ा दयालु एवं अत्यंत दयावान है।
दुनिया की हर चीज़ पैदा करने वाले के अस्तित्व का प्रमाण प्रस्तुत करती है किसने आकाशों, धरती और उनके बीच मौजूद अनगिनत बड़ी-बड़ी सृष्टियों को पैदा किया है? आकाश एवं धरती की यह सटीक एवं सुदृढ़ व्यवस्था किसने स्थापित की? किसने इन्सान को पैदा किया, उसे सुनने एवं देखने की शक्ति दी, बुद्धि-विवेक दिया और ज्ञान एवं तथ्यों को समझने में सक्षम बनाया? आपके तथा अन्य जीवित प्राणियों के शरीर की प्रणालियों की इस सूक्ष्म कारीगरी की व्याख्या आप कैसे करेंगे? इनको इतने शानदार अंदाज़ में किसने पैदा किया? यह महान ब्रह्माण्ड अपने सूक्ष्म नियतों के साथ इतने लंबे समय से कैसे व्यवस्थित एवं स्थिर रूप में चल रहा है?