المناهج التعليمية - الصف الثاني
- शीर्षक : शैक्षणिक पाठ्यक्रम, किताब उत-तौहीद, स्तर (द्वितीय)। संक्षिप्त परिचय: यह शैक्षिक सामग्री सऊदी अरब में छात्रों के लिए निर्धारित शैक्षिक पाठ्यक्रम का परिष्करण एवं संक्षेपण है। इसे विभिन्न स्तरों में विभाजित किया गया है। इस सामग्री का एक भाग तौहीद (एकेश्वरवाद) के अध्ययन के लिए ख़ास है, जो बारह (12) स्तरों में विभाजित है। प्रथम स्तर में सम्मिलित मुख्य विषयों में कुछ ये हैं : तीन मूल सिद्धांत जिनका ज्ञान मानव के लिए आवश्यक है। ये तीन मूल सिद्धांत हैं : बंदे का अपने रब को जानना तथा केवल उसी की इबादत के अनिवार्य होने का ज्ञान अर्जित करना। बंदे का अपने दीन (धर्म) को जानना और इस बात…
These files are generated automatically from the book's text; their layout may differ from the printed edition.
- शीर्षक : शैक्षणिक पाठ्यक्रम, किताब उत-तौहीद, स्तर (द्वितीय)।
संक्षिप्त परिचय: यह शैक्षिक सामग्री सऊदी अरब में छात्रों के लिए निर्धारित शैक्षिक पाठ्यक्रम का परिष्करण एवं संक्षेपण है। इसे विभिन्न स्तरों में विभाजित किया गया है। इस सामग्री का एक भाग तौहीद (एकेश्वरवाद) के अध्ययन के लिए ख़ास है, जो बारह (12) स्तरों में विभाजित है। प्रथम स्तर में सम्मिलित मुख्य विषयों में कुछ ये हैं : तीन मूल सिद्धांत जिनका ज्ञान मानव के लिए आवश्यक है। ये तीन मूल सिद्धांत हैं :
बंदे का अपने रब को जानना तथा केवल उसी की इबादत के अनिवार्य होने का ज्ञान अर्जित करना।
बंदे का अपने दीन (धर्म) को जानना और इस बात का ज्ञान प्राप्त करना कि धर्म तीन स्तरों में विभाजित है : इस्लाम, ईमान, और एहसान। साथ ही प्रत्येक स्तर का अर्थ और उसके प्रमाणों को स्पष्ट करना।
बंदे का अपने नबी मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को जानना, तथा उनके आज्ञापालन एवं उनसे प्रेम के आदेश को स्पष्ट रूप से पहचानना।
द्वितीय स्तर
प्रस्तावना
समस्त प्रकार की प्रशंसा उस अल्लाह के लिए है जिसने क़लम के माध्यम से सिखाया, मानव जाति को वह सिखाया जो वह नहीं जानता था, तथा सलाम और दुरूद (शांति एवं कृपा) हो उस महान उम्मी नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) पर, जिन्हें अल्लाह ने इसलिए भेजा ताकि लोगों को अंधकार से निकाल कर प्रकाश की ओर ले आएँ। स्तुतिगान के पश्चात :
निःसंदेह, अल्लाह तआला की तौहीद (एकेश्वरवाद) सबसे महत्वपूर्ण अनिवार्य कर्तव्य है, तथा इसका ज्ञान रखना सभी विद्याओं में श्रेष्ठ और सर्वोपरि है। यह वह आधार है जिसपर कार्यों की शुद्धता और उनकी स्वीकृति आधारित होती है। इसकी आवश्यकता, बंदों की सभी आवश्यकताओं से बढ़कर है, क्योंकि दिलों को जीवन, आनंद और संतोष तभी प्राप्त हो सकता है जब वे अपने रब (पालनहार), उपास्य एवं सृष्टिकर्ता को उसके नामों, गुणों और कार्यों के माध्यम से जानें।
इसी प्रकार धर्म की फ़िक़्ह (गहन समझ) प्राप्त करना तथा इस्लामिक उपासना विधियों, जैसे कि तहारत (पवित्रता) और नमाज़ आदि को सही ढंग से जानना, सौभाग्य के लक्षणों में से है, एवं यह इस बात का संकेत है कि अल्लाह तआला अपने बंदे के लिए भलाई चाहता है। नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फ़रमाया है :
इसी आधार पर, प्रवासी समुदायों के मार्गदर्शन कार्यालय (मकतब तौइयत उल -जालियात) ने तौहीद (एकेश्वरवाद) की शिक्षा देने पर विशेष ध्यान दिया है, ताकि शिक्षार्थियों के हृदय में सही अक़ीदे को स्थापित किया जा सके तथा उन्हें धार्मिक नियम (अह़काम -ए- फ़िक़्हिय्यह) सिखाए जा सकें, जिससे वे उपासना को शरई (धार्मिक) तरीके से अदा कर सकें और अपने धर्म के मामलों में स्पष्ट ज्ञान और समझ प्राप्त कर सकें।
तौहीद (एकेश्वरवाद) के पाठ्यक्रम का यह स्तर दीन (धर्म) की श्रेणियों और उनके तीन मूल आधारों की सरल व्याख्या को शामिल है, जिन्हें जानना मनुष्य के लिए अनिवार्य है।
ऐसे में शिक्षक के लिए निम्न सुझाव हैं :
1- अल्लाह के लिए इख़्लास़ (निष्ठा) का होना किसी भी कार्य के स्वीकार्य होने की शर्त है। अतः अपने कार्य को पूर्णरूपेण अल्लाह के प्रति निष्ठावान हो कर अंजाम दें, ताकि आप दुनिया और आख़िरत में लाभांवित हो सकें। इसे बुख़ारी ने हदीस़ संख्या (7) के अंतर्गत रिवायत किया है।
2- अमानत की रक्षा मुक्ति का मार्ग है, और आप -ऐ मेरे शिक्षक बंधु- इस्लाम के क़िले की रक्षा पर हैं, तथा मुस्लिम बच्चों के दिमाग़ों और फ़ितरतों (प्रवृत्तियों) के संरक्षक हैं। अतः अमानत की सुरक्षा करें, ताकि आप दोनों संसारों (दुनिया एवं आख़िरत) में सफलता पा सकें।
3- निःसंदेह तौहीद की शिक्षा प्रदान करना सबसे श्रेष्ठ कार्यों में से एक है, क्योंकि तौहीद की पहचान एवं इसका पालन किए बिना, न तो बंदों का कल्याण संभव है तथा न ही संसार की अपमानजनक स्थितियों एवं आख़िरत की यातना से मुक्ति। अतः विद्यार्थियों के मन में सही अक़ीदा (आस्था) स्थापित करने का पूर्ण प्रयास करें, और जो महान आदर्श एवं मूल्य आप सिखाते हैं, उनके सच्चे संवाहक तथा जीवंत उदाहरण बनें।
4- उन परिस्थितियों का उपयोग करें जिनमें अल्लाह की वह़दानियत (एकत्व) एवं उसके सामर्थ्य पर चर्चा की जा सके, जैसे आकाश के मध्य में बादलों का घना होना, बिजली का चमकना, गर्जन की आवाज़ और बारिश का बरसना, एवं इन जैसी अन्य ऐसी घटनाएँ जो मुस्लिम के ईमान (विश्वास) को जागृत करती हैं।
5- पाठ को सरल बनाने के लिए उदाहरणों का उपयोग करना तथा शिक्षा को वास्तविकता से जोड़ना छात्रों के दिल में विषय के प्रति गहरी रुचि उत्पन्न करने में अत्यधिक प्रभावी होता है, जिससे वे न केवल इसे सीखने बल्कि उसपर अमल करने के लिए भी प्रेरित होते हैं। अंत में, हम आपको शुभ सूचना के रूप में पैगंबर मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का यह कथन सुनाते हैं :
“निस्संदेह, एक मोमिन को उसकी मृत्यु के पश्चात उसके जिन कार्यों एक नेकियों का फल प्राप्त होता रहता है, उनमें से एक वह ज्ञान है जो उसने सिखाया तथा उसे फैलाया।”([3])
तौहीद पाठ्यक्रम :
विषय
पृष्ठ
पहला पाठ : इस हदीस़ को इब्ने माजा ने संख्या हदीस़ (242) के अंतर्गत रिवायत किया है।
पहले स्तर में पढ़ी गई सामग्री की पुनरावृत्ति
दूसरा पाठ :
तीन मूल आधार
तीसरा पाठ :
पहला मूल आधार : बंदे का अपने रब को जानना
चौथा पाठ :
जिन्न और इन्सान की उत्पत्ति की हिकमत
पाँचवाँ पाठ :
केवल एक अल्लाह की इबादत करने की अनिवार्यता
छठा पाठ :
अल्लाह के अलावा किसी दूसरे की इबादत करना शिर्क है।
सातवाँ पाठ :
दूसरा मूल आधार : बंदे का अपने दीन (धर्म) को जानना
आठवाँ पाठ :
दीन (धर्म) के स्तर (पहला स्तर : इस्लाम)
नौवाँ पाठ :
दोनों गवाहियों का अर्थ
दसवाँ पाठ :
दूसरा स्तर (ईमान)
ग्यारहवाँ पाठ :
दोबारा उठाए जाने पर ईमान
बारहवाँ पाठ :
तीसरा स्तर : (एहसान)
तेरहवाँ पाठ :
तीसरा मूल आधार : बंदे का अपने नबी मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को जानना
पहला पाठ :
पहले स्तर में पढ़ी गई सामग्री की पुनरावृत्ति
तेरा रब कौन है?
2- अल्लाह कहाँ है?
3- कौन है जिस ने तुम्हें उत्पन्न किया तथा तुम्हें आजीविका प्रदान करता है?
4- उच्च एवं महान अल्लाह ने कहा है :
(अल्लाह सभी चीजों का पैदा करने वाला है)।
[सूरा अल-ज़ुमर : 62]।
अल्लाह तआला की तीन सृष्टियों का उल्लेख करें।
1-............... 2-............... 3-...............
5- कौन है जो बारिश बरसाता है?
6- नबी मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को किसके लिए भेजा गया?
7- रिक्त स्थानों को निम्नलिखित उपयुक्त शब्दों से भरें :
[मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम - इस्लाम - जहन्नम - अल्लाह - जन्नत - पवित्र क़ुरआन]
क- जब मैं बीमार होता हूँ तो जो मुझे ठीक करता है वह . . . . . . . . है।
ख- मेरा दीन (धर्म) . . . . . . . . है।
ग- मेरे नबी . . . . . . . . हैं।
घ- वह किताब जिसे अल्लाह ने अपने नबी मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पर उतारा . . . . . . . . है।
जो रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) की आज्ञा का पालन करेगा, वह . . . . . . . . में जाएगा, तथा जो उनकी अवज्ञा करेगा, वह . . . . . . . . में जाएगा।
दूसरा पाठ : ([4])
तीन मूल आधार ([5])
वो तीन मूल आधार जिन्हें मनुष्य को अनिवार्य रूप से जानना चाहिए, इस प्रकार हैं :
1- बंदे का अपने रब को जानना। 2- बंदे का अपने धर्म को जानना। 3- बंदे का अपने नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को जानना।
अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फ़रमाया है :
"जिसने अल्लाह को अपना रब, इस्लाम को अपना धर्म और मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को अपना नबी मान लिया, उसने ईमान का स्वाद चख लिया।" पाठ के उद्देश्य : - छात्र तीन मूल आधारों को गिनाए। - छात्र तीनों मूल आधारों का प्रमाण प्रस्तुत करे। - छात्र इस्लाम धर्म पर गर्व करे।
इसे मुस्लिम ने हदीस़ संख्या (34) के अंतर्गत रिवायत किया है।
प्रश्न : शिक्षक के लिए निर्देश : - शैख़ मुह़म्मद बिन अब्दुल वह्हाब -रह़िमहुल्लाह- का परिचय दें और इसी प्रकार से सऊदी अरब तथा अन्य स्थानों में तौहीद के प्रचार में उनके योगदान की प्रशंसा करें, जो छात्रों की समझ के अनुकूल हो। अधिक जानकारी के लिए 'उनवान अल-मज्द फ़ी तारीख़ि नज्द' (लेखकः इब्न-ए-बिश्र) और 'तारीख़ -ए- नज्द' (लेखक : इब्न-ए-ग़न्नाम) देखी जा सकती हैं। - अस्ल (मूल) शब्द की व्याख्या करें कि यह किसी चीज़ का आधार होता है, जिस पर वह स्थापित होती है। - ये तीन मूल आधार वे हैं जिनके बारे में कब्र में बंदे से प्रश्न किया जाएगा : ("तुम्हारा रब कौन है?", "तुम्हारा धर्म क्या है?", और "तुम्हारे नबी कौन हैं?")। जो इन प्रश्नों का सही उत्तर देगा, अल्लाह उसे जन्नत की नेमतों से अनुग्रहीत करेगा, और जो उत्तर नहीं देगा, उसे कष्टदायक यातना देगा, जैसा कि बरा बिन आज़िब -रज़ियल्लाहु अन्हु- की हदीस़ में वर्णित है, जिसे अबू दाऊद ने (4753) संख्या के अंतर्गत रिवायत किया है।
प्रश्न1 : निम्नांकित रिक्त स्थानों को भरें :
वो तीन मूल आधार जिन्हें मनुष्य को अनिवार्य रूप से जानना चाहिए :
1- बंदे का ............. को पहचानना। 2- बंदे का ............. को पहचानना। 3- बंदे का ............. को पहचानना।
प्रश्न2 : वे तीन मूल आधार कौन-से हैं, जिनका ज्ञान अर्जित करना मनुष्य के लिए आवश्यक है?
प्रश्न3 : क़ब्र में बंदे से तीन प्रश्न पूछे जाएँगे :
तेरा रब कौन है? तेरा धर्म क्या है? तेरे नबी कौन हैं?
दूसरा पाठ : ([6])
पहला मूल आधार : बंदे का अपने रब को जानना([7])
तीन मूल आधार :
1- बंदे का अपने रब को जानना। 2- बंदे का अपने धर्म को जानना। 3- बंदे का अपने नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को जानना।
मेरा रब अल्लाह है : वही सृष्टिकर्ता, रोज़ी देने वाला, व्यवस्था करने वाला तथा अकेला वही इबादत के योग्य है, उसके अतिरिक्त कोई नहीं।
* मैं अपने रब को उसकी निशानियों और सृष्टियों से पहचानता हूँ, जैसे कि रात और दिन, सूरज और चाँद, आकाश और धरती।
अल्लाह तआला ने फ़रमाया है :
(तथा उसकी निशानियों में से है रात्रि, दिवस, सूर्य तथा चन्द्रमा, तुम सज्दा न करो सूर्य तथा चन्द्रमा को और सज्दा करो उस अल्लाह को, जिसने पैदा किया है उनको, यदि तुम उसी (अल्लाह) की इबादत (वंदना) करते हो)। पाठ के उद्देश्य : - छात्र तीन मूल आधारों में से पहले आधार का उल्लेख करे। - छात्र "रब" का अर्थ स्पष्ट करे। - छात्र अल्लाह की कुछ सृष्टियों को गिनाए।
मैं एक मुसलमान हूँ। मेरा अक़ीदा (आस्था) है कि अल्लाह ने समस्त सृष्टि को पैदा किया, उन्हें रोज़ी दी, और वही इस पूरे ब्रह्मांड का संचालकर्ता है, जो अकेला ही उपासना के योग्य है। शिक्षक के लिए : - छात्र में चिंतन की क्षमता को विकसित करने के लिए पाठ को कक्षा के बाहर समझाना बेहतर होगा, ताकि वह अल्लाह की सृष्टि पर विचार कर सके, साथ ही प्रमाणस्वरूप आयतों और हदीसों को प्रस्तुत किया जाए। - अल्लाह तआला ने फ़रमाया है : (ऐ लोगो! केवल अपने उस पालनहार की इबादत (वंदना) करो, जिसने तुम्हें तथा तुमसे पहले वाले लोगों को पैदा किया, इसी में तुम्हारा बचाव है। जिसने धरती को तुम्हारे लिए बिछौना तथा गगन को छत बनाया, और आकाश से जल बरसाया, फिर उससे तुम्हारे लिए प्रत्येक प्रकार के खाद्य पदार्थ उपजाए। अतः जानते हुए भी उसके साझी न बनाओ)। [सूरा बक़रा : 21-22]। इब्न-ए-कस़ीर ने लिखा है : "जो इन सब चीज़ों का रचयिता है, वही इबादत के योग्य है।" - यह स्पष्ट करना कि अल्लाह की सृष्टि में चिंतन करना भी एक प्रकार की इबादत है। - छात्रों को यह निर्देशित करना कि वे समृद्धि के समय (जैसे लाभदायक ज्ञान प्राप्त करने और हलाल रोज़ी की दुआ करने में) तथा कठिनाइयों के समय (जैसे बीमारी से निरोग एवं दुखों से राहत पाने के लिए) अल्लाह से दुआ करें। - अल्लाह की महान नेमतों पर उसका शुक्र अदा करने की प्रेरणा देना, जिनमें सूरज और चाँद भी शामिल हैं, जो इंसानों, जानवरों और पेड़-पौधों के लिए अत्यधिक लाभकारी हैं।
प्रश्न :
प्रश्न1 : रब का क्या अर्थ है?
प्रश्न2 : निम्नलिखित रिक्त स्थानों को भरें :
मैं अपने रब को पहचानता हूँ ..................................तथा ...................................... के द्वारा।
- जिसने दिन एवं रात को उत्पन्न किया वह ........................ है।
प्रश्न3 : अल्लाह तआला की तीन सृष्टियों का वर्णन करें।
1- ...............
2- ...............
3- ...............
प्रश्न4 : आयत में वर्णित अल्लाह की निशानियों को रेखांकित करें :
अल्लाह तआला का फ़रमान है :
प्रश्न5 : सूर्य एवं चंद्रमा अल्लाह की महान रचना में से हैं, जिनसे अल्लाह ने हमें अनुग्रहित किया है। प्रत्येक का एक-एक लाभ बताइए।
तीसरा पाठ ([8])
जिन्नात एवं इन्सान की रचना की हिकमत ([9])
अल्लाह ने जिन्न एवं इंसानों को केवल अपनी इबादत के लिए पैदा किया है।
इसका प्रमाण अल्लाह का यह फ़रमान है :
इबादत : एक व्यापक अर्थ वाला शब्द है, जिसके अंदर वह सारे गुप्त तथा व्यक्त कथन और कार्य आ जाते हैं, जिन्हें अल्लाह पसंद करता है और जिनसे वह प्रसन्न होता है।
इबादत के उदाहरणों में शामिल हैं : अल्लाह से प्रेम करना, अल्लाह से डरना, दुआ करना, नमाज़ पढ़ना, रोज़ा रखना और माता-पिता की आज्ञा का पालन करना।
इबादत (उपासना) हृदय की शांति एवं मन की प्रसन्नता का कारण है।
प्रश्न : पाठ के उद्देश्य : - छात्र जिन्नात और इंसानों की सृष्टि का उद्देश्य स्पष्ट करे। - छात्र इबादत का अर्थ स्पष्ट करे।
अल्लाह ने आपको एक महान उद्देश्य के लिए पैदा किया, इसे प्रमाण सहित उल्लेख करें।
प्रश्न2 : निम्नलिखित रिक्त स्थानों को भरें : शिक्षक के लिए : - विषय का परिचय इस स्पष्टीकरण के साथ करें कि जो कुछ भी अल्लाह ने पैदा किया या जिसका आदेश दिया है, उसमें कोई न कोई हिकमत (ज्ञानपूर्ण उद्देश्य) ज़रूर है। इंसान की सृष्टि को भी इसी परिप्रेक्ष्य में देखिए। उसे बेकार नहीं अपितु एक महान उद्देश्य के लिए पैदा किया गया है, और वह उद्देश्य है : केवल एक अल्लाह की इबादत करना, जिसका कोई साझी नहीं है। अल्लाह तआला का फरमान है : (क्या तुमने समझ रखा है कि हमने तुम्हें व्यर्थ ही पैदा किया है और तुम हमारी ओर फिर नहीं लाए जाओगे?)। [सूरा अल-मोमिनून : 115]। - दृष्टिगोचर होने वाली इबादतों (शारीरिक कर्मों) के उदाहरण प्रस्तुत करें, जैसे : जकात, हज तथा क़ुर्बानी। - आंतरिक उपासनाओं (दिल के कार्यों) के उदाहरण दें, जैसे : अल्लाह से मुहब्बत, उसका ख़ौफ़ एवं उससे उम्मीद रखना आदि। - यह स्पष्ट करें कि उपासना दिल की शांति का कारण है। अल्लाह तआला ने फ़रमाया है : (जो भी सदाचार करेगा, वह नर हो अथवा नारी और ईमान वाला हो, तो हम उसे स्वच्छ जीवन व्यतीत कराएँगे और उन्हें उनका पारिश्रमिक उनके उत्तम कर्मों के अनुसार अवश्य प्रदान करेंगे।) [सूरा नह्ल : 97]।
- इबादत : यह एक व्यापक शब्द है, जो उन सभी चीज़ों को समाहित करता है जिन्हें अल्लाह पसंद करता है और जिनसे वह राज़ी होता है। चाहे वे . . . . . . . . . . . . . . हों या . . . . . . . . . . . . . . तथा . . . . . . . . . . . . . . हों अथवा . . . . . . . . . . . . . .।
- इबादत के विभिन्न प्रकारों में शामिल हैं : नमाज़, . . . . . . . . . ., . . . . . . . . . ., तथा . . . . . . . . . .।
प्रश्न3 : अल्लाह तआला ने फ़रमाया है :
(जो व्यक्ति सत्कर्म करेगा, चाहे वह पुरुष हो या स्त्री, किन्तु मोमिन हो, तो नि:सन्देह हम उसे उत्तम जीवन प्रदान करेंगे।)
- अच्छा जीवन कैसे प्राप्त होता है?
चौथा पाठ ([10])
केवल एक अल्लाह की इबादत करने की अनिवार्यता ([11])
* सबसे महान चीज़ जिसका अल्लाह ने आदेश दिया है, तौहीद (एकेश्वारवादा) है, जिसका अर्थ है, केवल एक अल्लाह की उपासना करना।
सबसे संगीन चीज़ जिससे अल्लाह ने मना किया है, शिर्क (अनेकेश्वरवाद) है, जिसका अर्थ है, अल्लाह के साथ किसी दूसरे की पूजा करना।
इसका प्रमाण अल्लाह का यह फ़रमान है :
(आप कह दें कि मुझे आदेश दिया गया है कि अल्लाह की इबादत (वंदना) करूँ और उसका साझी न बनाऊँ)।
प्रश्न :
अल्लाह के अतिरिक्त किसी दूसरे की इबादत करने को क्या कहा जाता है?
प्रश्न2 : निम्नलिखित रिक्त स्थानों को भरें :
- सबसे बड़ी चीज़ जिसका आदेश अल्लाह ने दिया है ...............................................।
- सबसे संगीन चीज़ जिस से अल्लाह ने मना किया है .....................................................। पाठ के उद्देश्य : - विद्यार्थी शिर्क करने से सावधानी बरते, जो तौहीद के विपरीत है। - विद्यार्थी अल्लाह की इबादत को विशुद्ध रूप से उसी के लिए करने की अनिवार्यता का प्रमाण प्रस्तुत करे। - विद्यार्थी तौहीद के महान महत्व को स्पष्ट करे।
- तौहीद ............... और आख़िरत में सौभाग्य का मार्ग है।
- शिर्क सबसे बड़ा कारण है दुनिया में बदहाली और ........................ में यातना का। शिक्षक के लिए : - यह बताएँ कि सभी नबियों का संदेश एक ही था। अर्थात तौहीद (एकेश्वरवाद) की ओर बुलाना और शिर्क (अल्लाह के साथ किसी को साझी ठहराने) से रोकना। इसके प्रमाणस्वरूप कुछ नबियों अलैहिस्सलाम की घटनाओं का उल्लेख भी करें, जैसा कि सूरा अल-आ़राफ़ आदि में वर्णित है। - तौहीद के महत्व को स्पष्ट करें और यह बताएँ कि दुनिया और आख़िरत में सफलता का कोई मार्ग इसके बिना संभव नहीं। - शिर्क के ख़तरों को स्पष्ट करें और यह बताएँ कि यह दुनिया में सबसे बड़ा दुःख और आख़िरत में सबसे बड़े अज़ाब (दंड) का कारण है। इसी कारण इब्राहीम अलेहिस्सलाम ने अपने रब से दुआ की थी : (और मुझे तथा मेरी संतान को मूर्तियों की पूजा करने से बचा ले)। - शिर्क के कुछ प्रकारों को इंगित करें, जैसे अल्लाह के अतिरिक्त किसी दूसरे के लिए जानवर ज़बह करना, अल्लाह के अतिरिक्त किसी दूसरे की क़सम खाना तथा बला को टालने या दूर करने के लिए तावीज़, धागा, मनका आदि पहनना।
प्रश्न3 : केवल एक अल्लाह की इबादत के अनिवार्य होने के एक प्रमाण का उल्लेख करें।
पाँचवाँ पाठ ([12])
अल्लाह के अतिरिक्त किसी दूसरे की इबादत करना शिर्क है([13])।
जिसने अल्लाह के अतिरिक्त किसी दूसरे की इबादत की, वह मुशरिक (बहुदेववादी) है।
उदाहरणस्वरूप :
- जिसने अल्लाह को छोड़कर किसी और से दुआ की। - जिसने अल्लाह के अलावा किसी और के लिए जानवर ज़बह किया।
उच्च एवं महान अल्लाह ने कहा है :
शिर्क (बहुदेववाद) : दुनिया और आख़िरत में दुःख और विनाश का कारण है।
प्रश्न :
प्रश्न1 : जिसने अल्लाह के अतिरिक्त किसी दूसरे की इबादत की, वह मुशरिक (बहुदेववादी) है।
क- इसके लिए एक प्रमाण का उल्लेख करें।
इसका एक उदाहरण प्रस्तुत करें।
प्रश्न2 : निम्नलिखित रिक्त स्थान को भरें : पाठ के उद्देश्य : - विद्यार्थी शिर्क से बचने का प्रयास करे। - विद्यार्थी शिर्क के कुछ प्रकार बताए। - विद्यार्थी यह स्पष्ट करे कि जिसने किसी भी प्रकार की इबादत अल्लाह के अलावा किसी और के लिए की, उसका क्या हुक्म है। - विद्यार्थी यह प्रमाण प्रस्तुत करे कि अल्लाह के अलावा किसी और की इबादत करना शिर्क है।
1- मुशरिक की सज़ा हमेशा के लिए ....................... में रहना है।
2- जिसने अल्लाह के अलावा किसी दूसरे के लिए किसी प्रकार की इबादत की, जैसे दुआ और ............... तो वह मुशरिक है। शिक्षक के लिए : - यह स्पष्ट करें कि जिसने अल्लाह के अतिरिक्त किसी अन्य के लिए किसी प्रकार की उपासना को अंजाम दिया, जैसे दुआ, क़ुर्बानी, सज्दा आदि, तो वह मुशरिक और काफ़िर है, चाहे वह नमाज़ पढ़े, रोज़ा रखे, ह़ज और उमरा करे तथा अपने को मुसलमान कहे। - यह स्पष्ट कर दें कि रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के समय के कुछ प्रारंभिक मुशरिक भी विभिन्न प्रकार की इबादतें किया करते थे, किंतु शिर्क के कारण वे इबादतें उनके लिए लाभदायक सिद्ध नहीं हुईं। - यह स्पष्ट कर दें कि शिर्क की सज़ा सदा के लिए जहन्नम में रहना है, जैसा कि अल्लाह तआ़ला का फ़रमान है : (जो अल्लााह के साथ किसी को साझी ठहराता है, अल्लाह ने उसके लिए जन्नत को हराम कर दिया है एवं उसको जहन्नम में आश्रय मिलेगा तथा ज़ालिमों (अत्याचारियों) की कोई सहायता करने वाला नहीं होगा)। [सूरा माइदा : 72]। - यह स्पष्ट कर दें कि शैतान इंसान का दुश्मन है, तथा वह उसे शिर्क एवं गुमराही में फँसाने का पूरा प्रयास करता है ताकि वह भी उसके साथ जहन्नम में जाए।
प्रश्न3 : शैतान क्यों लोगों को शिर्क (बहुदेववाद) में डालने का प्रयास करता है?
छठा पाठ ([14])
दूसरा मूल आधार : बंदे का अपने धर्म को जानना ([15]) पाठ के उद्देश्य : - छात्र धर्म के स्तरों को स्पष्ट करे। - छात्र इस्लाम के अर्थ को समझाए। - छात्र इस्लाम धर्म पर गर्व करे।
तीन मूल आधार :
1- बंदे का अपने रब को जानना। 2- बंदे का अपने धर्म को जानना। 3- बंदे का अपने नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को जानना। शिक्षक के लिए : - शिक्षक छात्रों के दिलों में इस्लाम के प्रति प्रेम और गर्व को मज़बूत करे। - यह स्पष्ट करे कि इस्लाम ही सच्ची खुशी, शांति और आत्मिक संतोष प्रदान करता है, जबकि शिर्क (बहुदेववाद) और गुमराही सबसे बड़े कारण हैं जो दिल की बेचैनी और परेशानियों को जन्म देते हैं। अल्लाह तआला ने फरमाया : "तो जिसने मेरे मार्गदर्शन का अनुसरण किया, वह न भटकेगा और न दुखी होगा। और जिसने मेरे ज़िक्र (स्मरण) से मुँह मोड़ा, तो निश्चय ही उसके लिए तंगहाल जीवन होगा।" (सूरा त़ाहा : 123-124)। - कुछ ऐसे लोगों के उदाहरण प्रस्तुत करे जिन्होंने इस्लाम स्वीकार किया और उसकी छत्रछाया में शांति एवं सुकून पाया।
दीन (धर्म) के तीन स्तर हैं :
पहला स्तर : इस्लाम।
दूसरा स्तर : ईमान।
तीसरा स्तर : एहसान।
सातवाँ पाठ
पहला स्तर : इस्लाम।
इस्लाम का अर्थ है : तौहीद (केवल एक अल्लाह की इबादत) के माध्यम से अल्लाह के सामने आत्मसमर्पण कर देना, आज्ञाकारिता के माध्यम से उसके आदेशों के आगे झुक जाना तथा बहुदेववाद (शिर्क) एवं बहुदेववादियों से बरी हो जाना।
* मैं एक मुसलमान हूँ। अपने दीन इस्लाम से प्रेम करता हूँ और उसपर गर्व करता हूँ।
प्रश्न :
धर्म की प्रत्येक श्रेणी को उससे जोड़ें जो उसके लिए उपयुक्त हो।
एहसान दूसरा स्तर है।
ईमान पहला स्तर है।
इस्लाम तीसरा स्तर है।
प्रश्न 1 : निम्नलिखित परिभाषा को पूर्ण करें :
इस्लाम का अर्थ है : .................................... अल्लाह के सामने आत्मसमर्पण कर देना, ........................... उसके आदेशों के आगे झुक जाना तथा बहुदेववाद (शिर्क) एवं बहुदेववादियों से बरी हो जाना।
आठवाँ पाठ ([16])
इस्लाम के स्तंभ ([17])
इस्लाम के स्तंभ पाँच हैं :
पहला स्तंभ :इस बात की गवाही देना कि अल्लाह के अतिरिक्त कोई सच्चा पूज्य नहीं है एवं मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) अल्लाह के रसूल हैं। पाठ के उद्देश्य : - छात्र इस्लाम के पाँच स्तंभों को याद करे। - छात्र इन पाँच स्तंभों के पालन का हुक्म स्पष्ट करे। - छात्र नमाज़ के महत्व और इसे नियमित रूप से अदा करने की अनिवार्यता को स्पष्ट करे।
दूसरा स्तंभ : नमाज़ स्थापित करना।
तीसरा स्तंभ : ज़कात देना। शिक्षक के लिए : - शिक्षक "रुक्न" (स्तंभ) का अर्थ स्पष्ट करे। जैसे कमरे के स्तंभों का उदाहरण देकर यह समझाए कि इस्लाम केवल पाँच स्तंभों के सहारे ही स्थिर और कायम रहता है। - यह स्पष्ट करे कि ये पाँच स्तंभ अल्लाह की ओर से अनिवार्य किए गए हैं, जैसा कि रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फ़रमाया है : "इस्लाम पाँच चीज़ों पर स्थापित किया गया है..." (सहीह मुस्लिम, हदीस संख्या :16)। - नमाज़ को उसके समय पर अदा करने के लिए प्रेरित करे और यह बताए कि यह क़यामत के दिन सबसे पहला अमल (कर्म) होगा, जिसका हिसाब लिया जाएगा। जैसे कि रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फ़रमाया है : "क़यामत के दिन सबसे पहले हिसाब नमाज़ का लिया जाएगा। यदि वह सही हुई, तो बंदा सफल और कामयाब होगा और अगर वह ख़राब हुई, तो वह नाकाम और घाटे में रहेगा।" (सुनन तिर्मिज़ी, हदीस संख्या : 413)। - नमाज़ छोड़ने से सावधान करे और यह स्पष्ट करे कि इसे छोड़ने वाला कुफ़्र (अविश्वास) करता है, जैसा कि रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फ़रमाया है : "हमारे और उनके बीच जो अंतर करने वाली चीज़ है, वह नमाज़ है; जिसने इसे छोड़ दिया, उसने कुफ़्र किया।" (सुनन तिर्मिज़ी, हदीस संख्या : 2621)।
चैथा स्तंभ : रमज़ान के महीने के रोज़े रखना।
पाँचवाँ स्तंभ : सामर्थ्य रखने वालों के लिए अल्लाह के घर का हज करना।
* इस्लाम के पाँचों स्तंभ आपस में जुड़े हुए हैं। इसलिए इन्सान को इन्हें पूरा करना चाहिए, ताकि जन्नत प्राप्त कर सके।
प्रश्न :
प्रश्न1 : इस्लाम के स्तंभ क्या हैं?
प्रश्न2 : इस्लाम के स्तंभों को रेखांकित करें :
(रमज़ान का रोज़ा रखना - माता-पिता के साथ अच्छा व्यवहार करना - जो सामर्थ्य रखता हो उसका अल्लाह के घर का हज करना - क़ुरआन का पाठ करना - नमाज़ स्थापित करना - ला इलाहा इल्लल्लाहु, म़ुह़म्मदुर्रसूलुल्लाह की गवाही देना - ज़कात देना)।
प्रश्न3 : निम्नलिखित रिक्त स्थान को भरें :
क़यामत के दिन बंदे से सबसे पहला अमल (कर्म) जिसका हिसाब लिया जाएगा . . . . . . . . . . . है।
नौवाँ पाठ ([18])
दोनों गवाहियों का अर्थ([19])
"ला इलाहा इल्लल्लाह" की गवाही देने का अर्थ यह है कि अल्लाह के अतिरिक्त कोई सत्य पूज्य नहीं है।
मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) अल्लाह के रसूल हैं, इस गवाही का अर्थ है :
- आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने जो आदेश दिए हैं उनका पालन करना। - जो सूचनाएँ दी हैं उनकी पुष्टि करना।
- जिन बातों से रोका है उनसे रुक जाना। - तथा अल्लाह की इबादत उसी तरीक़े के अनुसार करना जो आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने बताया हैl पाठ के उद्देश्य : - छात्र "ला इलाहा इल्लल्लाह" के अर्थ को स्पष्ट करे। - छात्र "मुहम्मदुर्रसूलुल्लाह" की गवाही के अर्थ को स्पष्ट करे। - छात्र रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम से प्रेम करे और उनकी आज्ञा का पालन करे। - छात्र उन आदेशों का उल्लंघन करने से बचे, जिनका रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने आदेश दिया है।
* इन दोनों गवाहियों द्वारा व्यक्ति इस्लाम धर्म में प्रवेश कर जाता है।
प्रश्न : शिक्षक के लिए : - शिक्षक दोनों गवाहियों के महत्व को स्पष्ट करे, क्योंकि इन्हीं के द्वारा व्यक्ति इस्लाम में प्रवेश करता है। - यह संकेत दे कि कुछ लोग अल्लाह के साथ अन्य को अनुचित रूप से पूजते हैं, जैसे कि नबियों और नेक लोगों की क़ब्रों से दुआ माँगना और वहाँ जानवर ज़बह करना। यह सबसे बड़ा शिर्क (शिर्क-ए-अकबर) है, जिससे अल्लाह और उसके रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने मना किया है। - यह स्पष्ट करे कि "ला इलाहा इल्लल्लाह" की गवाही, इसके बोलने वाले के लिए तभी लाभदायक होती है, जब वह इसके अर्थ को जाने, उसके अनुसार कर्म करे और उन सभी चीजों से सुरक्षित रहे, जो इसे निष्फल करती हैं। - यह बताए कि सबसे श्रेष्ठ ज़िक्र "ला इलाहा इल्लल्लाह" है और जिस व्यक्ति का अंतिम शब्द दुनिया से जाते समय "ला इलाहा इल्लल्लाह" होगा, वह जन्नत में प्रवेश करेगा। - यह स्पष्ट करे कि "मुह़म्मदुर्रसूलुल्लाह" की गवाही का अर्थ यह है : - उन सभी आदेशों का पालन करना, जो उन्होंने दिए हैं, जैसे इस्लाम के मूल स्तंभों और अनिवार्य कर्तव्यों जैसे नमाज़ आदि को अदा करना। - उन सभी बातों की पुष्टि करना, जिनकी उन्होंने सूचना दी है, जैसे क़यामत, जन्नत, जहन्नम आदि। - जिन चीज़ों से उन्होंने मना किया और रोका है, उनसे बचना, चाहे वे छोटे गुनाह हों या बड़े। याद रहे कि सबसे बड़ा गुनाह शिर्क है। - केवल उन्ही इबादतों को करना, जो अल्लाह ने शरीयत में निर्धारित की हैं, और बिदअत से बचना, जैसे नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के जन्मदिन (मीलाद) का जश्न मनाना। - यह स्पष्ट करना कि डाँटना मना करने से अधिक प्रभावी होता है।
प्रश्न1: निम्नांकित रिक्त स्थानों को भरें :
क - मैं मुस्लिम हूँ। मैं गवाही देता हूँ कि . . . . . . . . . . . ., और मैं गवाही देता हूँ कि मुह़म्मद . . . . . .. . . . . .।
ख - ला इलाहा इल्लल्लाह का अर्थ है . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . .
ग - सर्वोत्तम ज़िक्र . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . है।
प्रश्न2 : इस गवाही का क्या अर्थ है कि मुहम्मद अल्लाह के रसूल हैं?
प्रश्न3 : तीन ऐसी चीज़ों का उल्लेख करें जिनके करने का आदेश हमें अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने दिया है :
1- नमाज़ स्थापित करना। 2- ...............
3- ............... 4- ...............
दसवाँ पाठ ([20])
दूसरा स्तर : ईमान ([21])
ईमान के स्तंभ छह हैं :
1- अल्लाह पर ईमान रखना।
उसके फ़रिश्तों पर ईमान रखना।
उसकी पुस्तकों पर ईमान रखना।
उस के रसूलों पर ईमान रखना।
आख़िरत के दिन पर ईमान रखना। पाठ के उद्देश्य : - छात्र ईमान के इन स्तंभों पर ईमान लाने के हुक्म को बताए। - छात्र ईमान के छह स्तंभों को गिनाए। - छात्र यह स्पष्ट करे कि ईमान कथन, कर्म और विश्वास का नाम है।
6- तथा तक़दीर (भाग्य) के अच्छे और बुरे पर ईमान रखना।
* य़ह स्तंभों पर ईमान दुनिया और आख़िरत में सफलता दिलाता है। शिक्षक के लिए : - शिक्षक ईमान का अर्थ स्पष्ट करे कि यह दिल से विश्वास, ज़बान से स्वीकार एवं अंगों से अमल करने का नाम है। - प्रसिद्ध हदीस-ए-जिब्रील का उल्लेख करे, जिसमें है कि (मुझे ईमान के बारे में बताइए, तो नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फ़रमाया : ईमान यह है कि तुम अल्लाह, उसके फ़रिश्तों, उसकी किताबों, उसके रसूलों, क़यामत के दिन और अच्छी एवं बुरी तक़दीर पर ईमान लाओ)। (सहीह मुस्लिम, हदीस संख्या : 8) - यह स्पष्ट करे कि इन छह स्तंभों पर ईमान लाने से दुनिया और आख़िरत में सफलता मिलती है। - ईमान की निम्नलिखित निशानियों का उल्लेख करे : - अल्लाह से प्रेम और उसकी आज्ञा का पालन। - छुपे और खुले हर हाल में अल्लाह की निगरानी का एहसास। - क़ुरआन को याद करना, उसमें सोच-विचार करना और उसपर अमल करना। - नेक अमल के द्वारा आख़िरत की तैयारी करना। - अल्लाह की तक़दीर पर राज़ी रहना। - कुछ नबियों, फ़रिश्तों और अल्लाह की उतारी हुई किताबों के नाम बताए। - छात्रों को कुछ ऐसे वाक्य सिखाए जो तक़दीर पर ईमान को दर्शाते हैं, जैसे: "क़द्दरल्लाहु व मा शा-अ फ़अल" (अल्लाह ने भाग्य में लिखा तथा जो चाहा, वही हुआ)। - यह स्पष्ट करे कि इन छह स्तंभों पर ईमान लाना अनिवार्य है और जो इनमें से किसी एक का भी इनकार करे, वह काफ़िर है।
प्रश्न :
प्रश्न 1: ईमान के कितने स्तंभ हैं?
प्रश्न2 : प्रत्येक स्तंभ के लिए उपयुक्त संख्या को वृत्त में लिखें :
अल्लाह पर ईमान ()। आख़िरत के (अंतिम) दिन पर ईमान ()।
अच्छी और बुरीतक़दीर पर ईमान ()। फरिश्तों पर ईमान ()।
रसूलों पर ईमान ()। आसमानी किताबों पर ईमान ()।
प्रश्न3 : अल्लाह तआला ने फ़रमाया है :
एक अन्य स्थान में अल्लाह तआला ने फ़रमाया है :
(मुहम्मद अल्लाह के रसूल हैं)।
प्रश्न4 : आयत में उल्लिखित नबियों के नाम निकालें :
1- ............... 2- ...............
3- ............... 4- ...............
5- ...............
ग्यारहवाँ पाठ ([22])
दोबारा उठाए जाने पर ईमान ([23])
आख़िरत के दिन पर ईमान में दोबारा उठाए जाने पर ईमान भी शामिल है।
दोबारा उठाए जाने का अर्थ है : अल्लाह तआला मृत्यु के बाद लोगों को पुनः जीवित करेगा और उन्हें हिसाब और बदला देने के लिए उनकी क़ब्रों से निकालेगा।
मौत के बाद दोबारा उठाए जाने पर ईमान रखना : यह वाजिब है। सर्वोच्च अल्लाह का कथन है :
(इसी (धरती) से हमने तुम्हारी उत्पत्ति की है, इसीमें तुम्हें वापस ले जायेंगे और इसीसे तुम सबको पुनः निकालेंगे)।
जो व्यक्ति दोबारा उठाए जाने का इनकार करता है, वह अल्लाह तआला का इनकार करने वाला (काफ़िर) है।
जिसे क़यामत के दिन उसका नामा -ए- अमाल (कर्म पुस्तिका) दाहिने हाथ में दिया जाएगा, वह सफल होने वालों में से होगा और उसका हिसाब आसान होगा, तथा जिसे उसका नामा -ए- अमाल (कर्म पुस्तिका) बाएँ हाथ में दिया जाएगा, वह घाटे में रहने वालों में से होगा और उसका हिसाब सख़्त होगा।
प्रश्न : अध्ययन के उद्देश्य : - छात्र दोबारा उठाए जाने का अर्थ स्पष्ट करे। - छात्र दोबारा उठाए जाने पर ईमान लाने का हुक्म बताए। - छात्र दोबारा उठाए जाने का इनकार करने वाले का हुक्म बताए।
प्रश्न 1 : मृत्यु के बाद लोगों को कौन जीवित करेगा?
प्रश्न2 : निम्नलिखित रिक्त स्थान को भरें : शिक्षक के लिए : - शिक्षक आख़िरत के दिन, दोबारा उठाए जाने, हिसाब और बदले पर ईमान लाने की अनिवार्यता स्पष्ट करे, उस दिन की कुछ भयावह घटनाओं का उल्लेख करे और यह बताए कि अल्लाह अपने ईमान वाले बंदों की रक्षा करेगा, उन सूरतों की आयतों से प्रमाण प्रस्तुत करे जो छात्रों ने पढ़ी हैं, जैसे : (फिर जिस किसी को उसका कर्मपत्र दाहिने हाथ में दिया जायेगा, तो उसका सरल हिसाब लिया जाएगा)। [सूरा अल-इंशिक़ाक़ : 7-8]। - छात्रों के दिलों में मृत्यु के बाद के जीवन के लिए तैयारी की भावना जागृत करे। - क़ब्र से दोबारा उठाए जाने की सच्चाई को बयान करे और इस बारे में अल्लाह तआला की महान शक्ति को स्पष्ट करे।
दोबारा उठाए जाने पर ईमान . . . . .. . . . . . है और जो इसका इनकार करता है, वह . . . . .. . . . . . है।
प्रश्न 3 : अल्लाह तआला के इस कथन को पूरा करें : (इसी (धरती) से हमने तुम्हारी उत्पत्ति की है ...........................)।
प्रश्न 4 : अल्लाह तआला की शक्ति का एक प्रदर्शन यह है कि वह लोगों को उनकी मृत्यु के बाद एक महान उद्देश्य के लिए जीवित करेगा, और वह है..............................
बारहवाँ पाठ ([24])
तीसरा स्तर : एहसान ([25])
एहसान यह है कि आप अल्लाह की इबादत इस तरह करें कि जैसे आप उसे देख रहे हैं। यदि यह कल्पना न उत्पन्न हो सके कि आप उसे देख रहे हैं, तो यह कल्पना करें कि वह आपको अवश्य देख रहा हैl
इसका प्रमाण अल्लाह का यह फ़रमान है :
* मैं सदा अल्लाह की निगरानी में रहता हूँ। अतः गुप्त एवं प्रकट किसी भी स्थिति में गुनाह नहीं करता।
मैं अल्लाह तआला की रज़ा (प्रसन्नता) प्राप्त करने के लिए इबादत करता हूँ।
प्रश्न :
प्रश्न1 : निम्नांकित रिक्त स्थानों को भरें :
- एहसान : यह है कि ........................... जैसे आप उसे देख रहे हैं। यदि ......................................................
तो यह कल्पना कर लें कि वह आपको अवश्य देख रहा है। पाठ के उद्देश्य : - छात्र एहसान का अर्थ स्पष्ट करे। - छात्र एहसान पर एक प्रमाण प्रस्तुत करे। - छात्र इबादत को पूर्ण निष्ठा के साथ अदा करने का ध्यान रखे।
दीन (धर्म) के स्तरों में से तीसरा स्तर ........................................ है तथा यही सबसे उच्च स्तर है।
प्रश्न2 : एहसान पर एक प्रमाण प्रस्तुत करें। शिक्षक के लिए: - शिक्षक यह स्पष्ट कि एहसान धर्म की सर्वोच्च अवस्था है। - यह बताए कि इबादत को पूर्णता और श्रेष्ठता के साथ करना एहसान में शामिल है। - इसके लिए प्रेरित करना कि व्यक्ति को सदा अल्लाह की निगरानी का अहसास होना चाहिए, जैसा कि अल्लाह तआला ने फ़रमाया है : (निःसंदेह अल्लाह तुम्हारा निरीक्षक है।) [सूरा निसा : 1]। - नेक लोगों की कुछ घटनाओं का उल्लेख करे, जिन्होंने अल्लाह की निगरानी को महसूस किया, जैसे कि आदरणीय उमर बिन ख़त्ताब रज़ियल्लाहु अन्हु का क़िस्सा उस लड़की के साथ जिसने अल्लाह के डर से दूध में पानी मिलाने से इनकार कर दिया था।
. . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . प्रश्न3 : पूर्ण ईमान वाला मोमिन चोरी नहीं करता, भले ही उसे कोई न देखे, क्यों?
. . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . .
तेरहवाँ पाठ ([26])
तीसरा मूल आधार : बंदे का अपने नबी मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को जानना ([27])
तीन मूल आधार :
1- बंदे का अपने रब को जानना। 2- बंदे का अपने धर्म को जानना। 3- बंदे का अपने नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को जानना।
* मेरे नबी मुह़म्मद बिन अब्दुल्लाह बिन अब्दुल मुत़्त़लिब बिन हाशिम हैं। हाशिम क़ुरैश से थे और क़ुरैश अरब का एक क़बीला है।
* मेरे नबी मुह़म्मद नबियों के सिलसिले को समाप्त करने वाले हैं।
इसका प्रमाण अल्लाह का यह फ़रमान है :
आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम से प्रेम करने एवं आपकी आज्ञा का पालन करने का हुक्म : यह प्रत्येक मुसलमान पर वाजिब है।
* मैं रसूल मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम से प्रेम करता हूँ तथा उनकी आज्ञा का पालन करता हूँ।
प्रश्न :
प्रश्न1: निम्नांकित रिक्त स्थानों को भरें :
(क) मेरे नबी मुहम्मद बिन ........................... बिन अब्दुल मुत्तलिब बिन............................................... हैं। पाठ के उद्देश्य : - छात्र रसूल मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम का वंश परिचय बताए। - छात्र अल्लाह के रसूल से प्रेम करे और उनकी आज्ञा का पालन करे। - छात्र यह प्रमाण प्रस्तुत करे कि नबी मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम नबियों के सिलसिला की अंतिम कड़ी हैं। - यह समझाए कि अल्लाह की ओर से सलात का अर्थ है : अल्लाह के द्वारा फ़रिश्तों की उच्च सभा में बंदे की प्रशंसा किया जाना।
ख- रसूल मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम से प्रेम और उनकी आज्ञा का पालन करने का ह़ुक्म . . . . . . . . . . . . . . . . . . . .
ग- नबियों के सिलसिला की अंतिम कड़ी . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . हैं। शिक्षक के लिए : - शिक्षक पहले और दूसरे मूल आधार की संक्षिप्त पुनरावृत्ति और उनके तीसरे मूल आधार से संबंध की व्याख्या करे। - पाठ की भूमिका के रूप में यह स्पष्ट करे कि पैग़ंबर सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के भेजे जाने से पहले बहुत से लोग अज्ञानता और गुमराही में थे। - पैग़ंबर सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के उच्च वंश की व्याख्या करे। - "ख़ातमुल अंबिया" का अर्थ समझाए। अर्थात् वे अंतिम नबी हैं और उनके बाद कोई नबी नहीं आएगा। - पैग़ंबर सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम से प्रेम करना अनिवार्य है, किंतु इसमें अति नहीं होनी चाहिए, जैसे कि उन्हें पुकारना या उनसे सहायता माँगना आदि। - पैग़ंबर सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम से प्रेम का अर्थ उनकी आज्ञा का पालन करना और उनके कथनों व कार्यों का अनुसरण करना है। - पैग़ंबर सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पर दुरूद भेजने की प्रेरणा दे, क्योंकि इसमें महान पुण्य निहित हैं, विशेषकर जब उनका नाम लिया जाए।
(घ) मैं रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) से प्रेम करता हूँ तथा . . . . . . . . . . . . . . . . . . एवं उनके कथनों एवं . . . . . . . . . . . . . . . . . . का अनुसरण करता हूँ।
प्रश्न2 : आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फ़रमाया है :
"जुमे के दिन और जुमे की रात मुझपर अधिक से अधिक दुरूद भेजो, क्योंकि जो मुझपर एक दुरूद भेजेगा, अल्लाह उसपर दस रहमतें नाज़िल करेगा।"
इसे बैहक़ी ने अपनी "सुनन" (3/249) में रिवायत किया है।
हदीस को पढ़ें और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें :
रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पर अधिक से अधिक दुरूद और सलाम भेजना किस दिन मुस्तहब है?
ख- अपने शिक्षक के साथ मिलकर ऐसी कहानी का उल्लेख करें जो सहाबा रज़ियल्लाहु अन्हुम के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम से प्रेम को व्यक्त करे।
शीर्षक: शैक्षणिक पाठ्यक्रम, इल्म-ए-फ़िक़्ह (इस्लामी विधान शास्त्र), स्तर (द्वितीय)।
संक्षिप्त परिचय : यह शैक्षिक सामग्री सऊदी अरब में छात्रों के लिए निर्धारित शैक्षिक पाठ्यक्रम का परिष्करण एवं संक्षेपण है। इसे विभिन्न स्तरों में विभाजित किया गया है। इस सामग्री में फ़िक़्ह (इस्लामी विधान शास्त्र) के अध्ययन से संबंधित विषय भी शामिल हैं, जो बारह (12) स्तरों में विभाजित हैं। द्वितीय स्तर में शामिल प्रमुख विषय निम्नलिखित हैं :
शौच के आदाब पर चर्चा, इस्तिंजा और इस्तिजमार के अर्थ को स्पष्ट करना, उन स्थितियों का उल्लेख करना जिनमें इस्तिजमार की अनुमति है, और जिन वस्तुओं से इस्तिजमार करना वर्जित है, उन्हें भी स्पष्ट करना।
वज़ू का तरीक़ा एवं उसे तोड़ देने वाले कार्यों का उल्लेख।
दिन एवं रात में अनिवार्य (फ़र्ज़) नमाज़ों की संख्या और प्रत्येक नमाज़ की रकातों की संख्या का वर्णन।
द्वितीय स्तर
पहला पाठ ([2])
इस्तिंजा और इस्तिजमार (शौच या पेशाब करने के बाद पानी एवं ढेले सफ़ाई करना) ([3])
पेशाब एवं पाखाना नापाक होते हैं तथा शरीर को दूषित कर देते हैं, इसलिए शौच करने होने के बाद इनसे पवित्र होना आवश्यक है।
इस्तिंजा से अभिप्राय है :
पेशाब और पाखाना निकलने के स्थान को पाक (पवित्र) करने की क्षमता रखने वाले पानी से धोना यहाँ तक कि गंदगी दूर हो जाए। शिक्षक के लिए निर्देश : - शिक्षक पेशाब और पाखाना के स्थान को शौच के तुरंत बाद साफ करने की ताकीद करे। - उन परिस्थितियों पर ध्यान दिलाए, जिनमें इस्तिजमार (पत्थर या किसी ठोस चीज़ से साफ़ करना) करना जायज़ है। - इस्तिंजा और इस्तिजमार में बाईं हाथ का उपयोग करने और उसके बाद हाथों को अच्छी तरह धोने पर बल दे। - उन चीज़ों के उदाहरण दे, जिनसे इस्तिजमार करना जायज़ नहीं है।
इस्तिजमार से अभिप्राय है :
पेशाब तथा पाखाना के स्थान को पत्थरों या टिशू पेपर से पोंछना, यहाँ तक कि गंदगी दूर हो जाए। पाठ के उद्देश्य : - छात्र यह बता सके कि शौच क्रिया समाप्त होने के बाद क्या करना आवश्यक है। - छात्र इस्तिंजा और इस्तिजमार की परिभाषा दे सके। - छात्र तीन ऐसी वस्तुओं का उल्लेख कर सके जिनसे इस्तिजमार किया जा सकता है।
प्रश्न :
प्रश्न 1: शौच क्रिया समाप्त होने के बाद आपको क्या करना चाहिए?
प्रश्न 2: निम्नलिखित को पूर्ण करें :
क- इस्तिंजा यह है : ........................................................................
ख- इस्तिजमार यह है : ......................................................................
प्रश्न 3 : सही उत्तर का चयन करें :
क- इस्तिजमार किया जा सकता है :
पत्थर से। पानी पानी से। टिशू पेपर से।
ख- अपवित्र चीज़ों में से है :
पेशाब। पसीना। लार।
मैं कपड़े पर लगी गंदगी को साफ करता हूँ :
पत्थर से। पानी से। मिट्टी से।
प्रश्न 4 : उपयुक्त शब्दों से रिक्त स्थान भरें।
मैं पेशाब या पाखाना के स्थान से गंदगी को ........ से दूर करता हूँ।
पानी से, अथवा ........................................................................ अथवा ....................................... से
प्रश्न 5 : निम्नांकित वाक्यों को लिखें :
- शौच के बाद मैं पेशाब और पाखाना के स्थान को साफ करता हूँ, फिर वज़ू शुरू करता हूँ।
- ........................................................................
- ........................................................................
- शौच के बाद मैं अपने हाथों को अच्छी तरह धोता हूँ।
- ........................................................................
- ........................................................................
- शौच के दौरान मैं बात नहीं करता।
- ........................................................................
- ........................................................................
* इन दोनों अज़कार की पाबंदी करो :
1- शौचालय में प्रवेश करते समय मैं कहता हूँ :
"बिस्मिल्लाहि, अल्लाहुम्मा इन्नी अऊज़ुबिका मिनल ख़ुबुस़ि वल ख़बाइस़ि'' (अल्लाह के नाम से, ऐ अल्लाह! मैं नापाक जिन्नों एवं नापाक जिन्नियों से तेरी शरण माँगता हूँ।)([4])
2- शौचालय से निकलते समय मैं कहता हूँ : ''ग़ुफ़रानका'' (ऐ अल्लाह! हम तेरी क्षमा चाहते हैं।)([5])
दूसरा पाठ ([6])
वज़ू का तरीक़ा([7])
मैं दिल में वज़ू करने की नीयत करता हूँ और उसके बाद मैं नीचे दिए गए कार्य करता हूँ :
मैं (बिस्मिल्लाह) कहता हूँ।
2- मैं अपनी हथेलियाँ तीन बार धोता हूँ। इसे बुख़ारी ने हदीस संख्या (142) के अंतर्गत रिवायत किया है, तथा (बिस्मिल्लाह) की वृद्धि के लिए देखें : फ़त्ह़ अल-बारी (1/244)।
3- मैं कुल्ली करता हूँ, नाक में पानी डालता हूँ और उसे तीन बार झाड़ता हूँ।
4- मैं अपना चेहरा तीन बार धोता हूँ। इसे तिर्मिज़ी ने हदीस संख्या (7) के अंतर्गत रिवायत किया है।
5- मैं अपने हाथों को, उंगलियों के सिरों से लेकर कोहनी तक, तीन बार हाथ धोता हूँ।
6- मैं एक बार अपने सर के साथ कानों का मसह करता हूँ। शिक्षक के लिए निर्देश : - शिक्षक यह स्पष्ट करे कि अल्लाह पाक-साफ रहने वालों से प्रेम करता है। - छात्रों को पानी की फ़िज़ूलख़र्ची से बचने के लिए सचेत करे, क्योंकि यह एक नेमत है और इसकी हिफ़ाज़त जरूरी है। - यह स्पष्ट करे कि सुन्नत यह है कि (वज़ू के) अंगों को तीन बार धोया जाए, जबकि सर और कानों का मसह एक बार किया जाए। - मिस्वाक, मज़मज़ा और इस्तिनशाक के अर्थ समझाए जो कुछ इस तरह हैं : - मज़मज़ा : मुँह में पानी डालकर घुमाना। - इस्तिनशाक: नाक में पानी चढ़ाना और उसे अंदर खींचना ताकि नाक साफ हो जाए। - इस्तिनसार: इस्तिनशाक के बाद नाक से पानी बाहर निकालना (नाक झाड़ना)। - सभी छात्रों को वज़ू का अभ्यास कराए, ताकि यह सुनिश्चित हो कि उन्होंने इसे सही तरीके से सीख लिया है। - शिक्षक यह सुसमाचार ग्रहण करे कि जो व्यक्ति दूसरों को वज़ू और नमाज़ सिखाएगा, उसे उन लोगों के अमल (अच्छे कार्यों) का सवाब भी मिलेगा।
7- मैं अपने दाहिने पैर को टखनों तक तीन बार धोता हूँ, फिर बाएँ पैर को भी वैसे ही धोता हूँ।
* क्या मेरे लिए पैरों को हाथों से पहले धोना जायज़ है? पाठ के उद्देश्य : - छात्र नीयत के स्थान को निर्धारित करे। - छात्र वज़ू की तरीक़े को व्यावहारिक रूप से लागू करे। - छात्र कोहनी और हथेलियों के बीच अंतर कर सके।
नहीं, यह जायज़ नहीं है, क्योंकि वज़ू करते समय तरतीब का ख़्याल रखना अनिवार्य है, जैसा कि मैंने अपने वज़ू के वर्णन में बताया है।
* यदि मैंने अपना चेहरा और हाथ धो लिए, फिर फोन का जवाब देने चला गया और देर हो गई, उसके बाद लौटकर मैंने अपने सर का कानों के साथ मसह किया, तो क्या मेरा वज़ू सही होगा?
यह वज़ू सही नहीं होगा, क्योंकि सभी अंगों को लगातार धोना अनिवार्य है।
प्रश्न :
प्रश्न 1: नीयत का स्थान कहाँ है?
प्रश्न 2: निम्नलिखित वाक्यों को पूरा करें :
- मैं अपनी हथेलियों को धोता हूँ, फिर कुल्ली करता हूँ और ........................................................................ और ........................................................................
- मैं अपना दायाँ पाँव ........................................................................ तक धोता हूँ, फिर ........................................................................
प्रश्न3 : स्तंभ (क) में दिए गए शब्दों को स्तंभ (ख) में दिए गए उनके उपयुक्त शब्दों से मिलाइए :
स्तंभ (क)
स्तंभ (ख)
मैं धोता हूँ
अपने सर को
मैं धोता हूँ
अपने चेहरे को
मैं मसह करता हूँ
अपने दोनों पाँवों को
प्रश्न4 : वज़ू में जिस कार्य को आप सबसे अंत में करते हैं, उसे चुनें :
हाथों को धोना - पाँवों को धोना - सर का मसह करना - चेहरा धोना।
प्रश्न 5 : वज़ू के अंगों को सही क्रम में संख्या लगाकर व्यवस्थित करें :
दोनों पाँव - दोनों हाथ - सर - चेहरा - दोनों हथेलियाँ।
प्रश्न 6 : सही उत्तर पर (✔) का निशान लगाएँ और गलत उत्तर पर (×) का निशान लगाएँ।
- मैं अपने दाएँ पैर को अपने दाएँ हाथ से पहले धोता हूँ।
- मैं अपने सर का अपने पैरों को धोने के बाद मसह करता हूँ।
- मैं अपना चेहरा धोता हूँ, फिर अपने हाथ।
प्रश्न7 : नीचे दिए गए वाक्यों को लिखें :
- मैं वज़ू के अंगों में से किसी अंग को ऐसा नहीं छोड़ता हूँ कि वहाँ पानी न पहुँचे।
- ........................................................................
- ........................................................................
- मैं बिना विलंब किए वज़ू के अंगों को क्रमवार धोता हूँ।
- ........................................................................
- ........................................................................
- मैं वज़ू के अंगों के बीच तरतीब बहाल रखता हूँ।
- ........................................................................
- ........................................................................
तीसरा पाठ ([8])
वज़ू को तोड़ने वाले कार्य ([9])
* वज़ू जिन चीज़ों से टूट जाता है, उनमें से कुछ इस प्रकरा हैं :
1- पाखाना या पेशाब के रास्तों से निकलने वाली चीज़ें : (पेशाब, हवा, पाखाना)।
2- नींद।
3- ऊँट का मांस खाना।
* यदि आपका वज़ू इनमें से किसी एक चीज़ के कारण टूट जाए, तो पुनः वज़ू करना अनिवार्य है।
प्रश्न :
प्रश्न 1: वज़ू को तोड़ने वाली चीज़ों के नीचे रेखा खींचें।
(हंसना - नींद - बात चीत - पेशाब या पाखाना के रास्ते से कुछ निकलना - ऊँट का मांस खाना)।
मैंने वज़ू किया, फिर भेड़ का गोश्त खाया, तो क्या मेरा वज़ू टूट जाएगा? और क्यों? शिक्षक के लिए : - शिक्षक वज़ू तोड़ देने वाले चीज़ों को स्पष्ट करे। - यह बताए कि जिस व्यक्ति ने ऊंट का मांस खाया और उसे नमाज़ पूरी करने के बाद पता चला, उसे नमाज़ दोहरानी होगी।
प्रश्न 3 : आप नमाज़ अदा करने के लिए खड़े हुए और आपका वज़ू टूट गया, तो आपको क्या करना चाहिए?
उचित उत्तर का चयन निशान लगाकर करें। पाठ के उद्देश्य : - छात्र वज़ू तोड़ने वाली चीज़ों को बता सके। - छात्र यह स्पष्ट कर सके कि वज़ू टूट जाने पर क्या करना चाहिए।
आपको वज़ू एवं नमाज़ दोहराना होगा। आपको वज़ू दोहराना होगा।
प्रश्न 4 : यदि आपने मांस खाया और नमाज़ के बाद पता चला कि वह ऊँट का मांस था,
तो आप क्या करेंगे? (उत्तर लिखें) ........................................................................
प्रश्न5 : निम्नलिखित वाक्य को लिखें :
- मैं वज़ू तोड़ने वाली किसी भी चीज़ के घटित होने पर वज़ू दोहराऊँगा।
- ........................................................................
- ........................................................................
चौथा पाठ ([10])
दुआ-ए इस्तिफ़्ताह (नमाज़ आरंभ करने की दुआ)([11])
* नमाज़ में पढ़ी जाने वाली प्रमाणित दुआओं में से एक इस्तिफ़्ताह़ की दुआ है, जो यह है :
"सुबहानकल्लाहुम्मा व बिहम्दिका, व तबारक्स्मुका, व तआला जद्दुका, व लाइलाहा गैरुका" (तू पवित्र है ऐ अल्लाह! हम तेरी प्रशंसा करते हैं, तेरा नाम बरकत वाला है, तेरी महिमा उच्च है तथा तेरे सिवा कोई सच्चा पूज्य नहीं है)।
* यह दुआ तकबीर-ए-तहरीमा के बाद पढ़ी जाएगी।
प्रश्न :
प्रश्न1: रिक्त स्थानों को उपयुक्त शब्द से भरें।
(ग़ैरुका - इस्मुका - जद्दुका - व बिह़म्दिका)
सुब्ह़ानका अल्लाहुम्मा .......................................... व तबारक .......................................... व तआला .......................................... व ला इलाहा ..........................................
प्रश्न2 : दुआ-ए-इस्तिफ़्ताह का स्थान स्पष्ट करें।
प्रश्न3 : सही उत्तर का चयन करें :
मैं दुआ-ए-इस्तिफ़्ताह पढ़ता हूँ :
सूरा फ़ातिहा पढ़ने के बाद। तकबीर -ए- तहरीमा के बाद। शिक्षक के लिए : - शिक्षक दुआ-ए-इस्तिफ़्ताह का स्थान स्पष्ट करते हुए बताए कि यह केवल नमाज़ की पहली रकात में ही पढ़ी जाती है। - दुआ-ए-इस्तिफ़्ताह के अर्थों को स्पष्ट करे, जोकि इस प्रकार है : (सुब्ह़ानका अल्लाहुम्मा व बिह़म्दिका) : ऐ अल्लाह! मैं तुझे उन सभी कमियों और बुराइयों से पवित्र ठहराता हूँ, जो तेरे योग्य नहीं हैं। (व बिह़म्दिक) : मैं तेरी प्रशंसा के साथ तेरी पाकी बयान करता हूँ। (तबारका इस्मुक) : तेरा नाम बहुत ही बरकत वाला है। (व तआला जद्दुका) : तेरा दर्जा बहुत ऊँचा और महान है। (व ला इलाहा ग़ैरुका) : तेरे सिवा कोई इबादत के योग्य नहीं है।
प्रश्न4 : उचित शब्द चुनें तथा उसे सही स्थान पर रखें :
(तीसरी - चौथी - पहली) पाठ के उद्देश्य : - विद्यार्थी दुआ-ए-इस्तिफ़्ताह याद करे ले। - विद्यार्थी नमाज़ में दुआ-ए-इस्तिफ़्ताह़ का स्थान निर्धारित करे।
तकबीर-ए-तहरीमा नमाज़ की .......................................... तकबीर है।
प्रश्न5 : दुआ-ए-इस्तिफ़्ताह़ का बताएँ।
उचित स्थान पर सही (✓) या गलत (×) का चिह्न लगाएँ :
- मैं हर रकात में दुआ-ए-इस्तिफ़्ताह पढ़ता हूँ।
दुआ-ए-इस्तिफ़्ताह पहली रकात में पढ़ी जाती है।
प्रश्न4 : नीचे दिए गए वाक्य को लिखें :
- मैं दुआ-ए-इस्तिफ़्ताह तकबीर-ए-तह़रीमा के बाद पढ़ता हूँ।
- ..........................................
- ..........................................
पाँचवाँ पाठ ([12])
फ़र्ज़ नमाज़ें ([13]) शिक्षक के लिए : - शिक्षक नमाज़ के विषय को इस्लाम के पाँच स्तंभों से जोड़कर बताए। - विद्यार्थियों को समय पर पाँचों वक़्त की नमाज़ अदा करने के लिए प्रोत्साहित करे, क्योंकि यह इस्लाम का मुख्य स्तंभ है। जिसने इसे छोड़ दिया, उसने कुफ़्र किया, जैसा कि अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमाया है : "हमारे और उनके बीच का अंतर नमाज़ है। जिसने इसे छोड़ दिया, उसने कुफ़्र किया। यह हदीस तिर्मिज़ी में हदीस संख्या (2621) के तहत वर्णित है।
* नमाज़ इस्लाम के पांच स्तंभों में से दोनों गवाहियों के यानी अल्लाह के एक होने एवं मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के नबी होने की गवाही के बाद दूसरा स्तंभ है।
- नमाज़ की पाबंदी करना जन्नत में प्रवेश पाने का कारण है। पाठ के उद्देश्य : - छात्र इस्लाम में नमाज़ के महत्व को स्पष्ट करें। - छात्र दिन और रात में फ़र्ज़ नमाज़ों का उल्लेख करें। - छात्र प्रत्येक फ़र्ज़ नमाज़ की रकातों की संख्या निर्धारित करें।
* तथा इसे छोड़ना जहन्नम जाने का कारण है।
दिन तथा रात में फ़र्ज़ नमाज़ें पाँच हैं, जो इस प्रकार हैं :
1- फ़ज्र
2- ज़ुहर
3- अस्र
4- मग़्रिब
5- इशा
(दो रकात)
(चार रकातें)
(चार रकातें)
(तीन रकातें)
(चार रकातें)
प्रश्न :
प्रश्न 1: ख़ाली स्थानों को पुर करें :
इस्लाम के स्तंभ पांच हैं, जो इस प्रकार हैं :
1- दोनों गवाहियाँ (अल्लाह के एक होने एवं मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के रसूल होने की गवाही)। 2- .......................................... 3- ज़कात देना। 4- रमज़ान के रोज़े रखना। 5- हज करना।
- नमाज़ पढ़ने की पाबंदी करना ............. में प्रवेश का कारण है, तथा इसे छोड़ना ............. में प्रवेश का कारण है।
प्रश्न 2 : दिन एवं रात में फ़र्ज़ नमाज़ों की संख्या का वर्णन करें।
प्रश्न 3 : कॉलम (क) के तहत उल्लिखित प्रत्येक नमाज़ को कॉलम (ख) के तहत उल्लिखित उसकी उचित रकातों की संख्या से जोड़ें।
कॉलम (क)
कॉलम (ख)
फ़ज्र की नमाज़
चार रकात
ज़ुहर की नमाज़
दो रकात
मग़्रिब की नमाज़
तीन रकात
एक रकात
प्रश्न 4: नीचे दिए गए शब्दों को सही क्रम में रखकर एक सही वाक्य बनाएँ :
(पाबंदी करता है - समय पर - नमाज़ अदा करने की - ज़ैद)
.......................................... .......................................... ..........................................
(इस्लाम के - स्तंभों में से- दूसरा - स्तंभ - नमाज़ है।)
.......................................... ....................................................................................
प्रश्न 5 : उन नमाज़ों के चारों ओर एक गोला बनाएँ जिनमें रकातों की संख्या चार है :
(फ़ज्र, ज़ुहर, अस्र, मग़्रिब, इशा)
छठा पाठ ([14])
तशह्हुद ([15])
(अत्तह़िय्यातु लिल्लाहि, वस़्स़लवातु वत़्त़ैयिबातु, अस्सलामु अलैका अय्युहन्नबिय्यु व रह़मतुल्लाहि व बरकातुहु, अस्सलामु अलैना व अला इबादिल्लाहिस़्स़ालिह़ीन, अश्हदु अल-ला इलाहा इल्लल्लाहु, व अश्हदु अन्ना मुह़म्मदन अब्दुहु व रसूलुहु।) (हर प्रकार का सम्मान, समग्र दुआएँ एवं समस्त अच्छे कर्म व अच्छे कथन अल्लाह के लिए हैं। ऐ नबी! आपके ऊपर सलाम, अल्लाह की कृपा तथा उसकी बरकतों की वर्षा हो। हमारे ऊपर एवं अल्लाह के भले बंदों के ऊपर भी सलाम की जलधारा बरसे। मैं साक्षी देता हूँ कि अल्लाह के सिवाय कोई सत्य पूज्य नहीं एवं मुहम्मद अल्लाह के बंदे तथा उसके रसूल हैं।)
तशह्हुद का स्थान : शिक्षक के लिए : - शिक्षक छात्रों को आसान शैली में तशह्हुद का अर्थ समझाए : (अत्तह़िय्यातु लिल्लाहि) : अर्थात वो शब्द जो शांति, बादशाहत, अनंतता और महानता को दर्शाते हैं, अल्लाह के लिए हैं। -(वस़्स़लावातु) : अर्थात फ़र्ज़ और नफ़ली नमाज़ें अल्लाह के लिए हैं। (वत्तैय्यिबातु ) : अर्थात अच्छे कार्य अल्लाह के लिए हैं, क्योंकि अल्लाह स्वच्छ है और केवल स्वच्छ ही को स्वीकार करता है। - नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम से प्रेम और अल्लाह के अच्छे बंदों का आदर एवं उनसे प्रेम करने की ताकीद करे।
- इसे तीन रकात और चार रकात वाली नमाज़ की दूसरी रकात के बाद पढ़ा जाता है, और इसे "पहला तशह्हुद" कहा जाता है।
- इसे हर नमाज़ की अंतिम रकात के बाद पढ़ा जाता है और इसे "अंतिम तशह्हुद" कहा जाता है। पाठ के उद्देश्य : - छात्र तशह्हुद को याद करें। - छात्र नमाज़ में तशह्हुद का स्थान निर्धारित करें।
प्रश्न :
प्रश्न 1: तशह्हुद का उल्लेख करें :
प्रश्न 2 : निम्नलिखित रिक्त स्थानों को पूर्ण करें :
- इसे तीन रकात और चार रकात वाली नमाज़ की दूसरी रकात के बाद पढ़ा जाता है और इसे .......................................... कहा जाता है।
यह तशह्हुद हर नमाज़ की अंतिम रकात के बाद पढ़ा जाता है और इसे .......................................... कहा जाता है।
प्रश्न 3 : तशह्हुद में इस्लाम के स्तंभों में से एक स्तंभ का ज़िक्र है। उसे निकालें।
प्रश्न 4 : सही उत्तर चुनें :
क- पहला तशह्हुद होता है :
पहली रकात के बाद - दूसरी रकात के बाद.
ख- अंतिम तशह्हुद पढ़ा जाता है :
नबी मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पर दुरूद भेजने के बाद।
नबी मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पर दुरूद भेजने के पहले।
प्रश्न 5 : उन नमाज़ों को, जिन में दो तशह्हुद होते हैं, एक समूह में रखें, तथा जिनमें केवल एक तशह्हुद होता है उनको दूसरे समूह में रखें।
(इशा की नमाज़ - अस्र की नमाज़ - मग़्रिब की नमाज़ - फ़ज्र की नमाज़ - ज़ुहर की नमाज़)
कॉलम (क)
कॉलम (ख)
1- ..........................................
1- ..........................................
2- ..........................................
2- ..........................................
2- ..........................................
2- ..........................................
4- ..........................................
4- ..........................................
सातवाँ पाठ ([16])
नबी मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पर दुरूद भेजना ([17])
(अल्लाहुम्मा स़ल्लि अला मुह़म्मद व अला आलि मुह़म्मद, कमा स़ल्लैता अला इब्राहीमा व अला आलि इब्राहीमा, इन्नका हमीदुम मजीद। व बारिक अला मुह़म्मद व अला आलि मुह़म्मद, कमा बारकता अला इब्राहीम व अला आलि इब्राहीम, इन्नका ह़मीदुम मजीद) (अर्थात, ऐ अल्लाह! मुहम्मद एवं उनके परिवार पर उसी प्रकार अपनी रहमत भेज, जिस प्रकार से तूने इब्राहीम एवं उनके परिवार पर अपनी रहमत भेजी थी। निस्संदेह, तू प्रशंसापात्र तथा सम्मानित है। एवं मुहम्मद तथा उनके परिवार पर उसी प्रकार से बरकतों की बारिश कर जिस प्रकार से तूने इब्राहीम एवं उनके परिवार पर की थी। निस्संदेह, तू प्रशंसापात्र तथा सम्मानित है)।
* नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पर दुरूद पढ़ने का स्थान : अंतिम तशह्हुद के बाद और दोनों सलाम से पहले।
प्रश्न :
प्रश्न 1: नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पर सलात (दुरूद) भेजने के शब्द बताइए। शिक्षक के लिए : -शिक्षक छात्रों को नबी मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पर अधिक से अधिक दरूद भेजने के लिए प्रेरित करे, विशेष रूप से जब उनका नाम लिया जाए। - यह स्पष्ट करे कि अल्लाह की ओर से सलात का अर्थ है : अपने बंदे की प्रशंसा निकटवर्ती फ़रिश्तों में करना। - यह स्पष्ट करे कि बरकत का अर्थ है : हर प्रकार की भलाई का स्थायित्व और अधिकता। याद रहे कि अल्लाह की भलाई से बढ़कर और स्थायी कोई भलाई नहीं होती।
प्रश्न 2 : नीचे दिए गए रिक्त स्थानों को पाठ के उपयुक्त शब्दों से भरें :
क- अल्लाह के कुछ नाम .......................................... पाठ के उद्देश्य : - छात्र नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पर दुरूद पढ़े। - छात्र नमाज़ में नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पर दुरूद पढ़ने का स्थान निर्धारित करे।
ख- नबियों के कुछ नाम ..........................................
प्रश्न 3 : निम्नलिखित में से सही उत्तर के चारों ओर एक घेरा बनाएँ :
नबी मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पर दुरूद भेजा जाएगा :
(रुकू में - सजदा में - अंतिम तशह्हुद के बाद)।
आठवाँ पाठ ([18])
वो चीज़ें जिनसे नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पर दुरूद पढ़ने के बाद तशह्हुद की बैठक में शरण माँगी जाती है ([19])
मुसलमान तशह्हुद की बैठक में, नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पर दुरूद पढ़ने के बाद चार चीज़ों से अल्लाह की शरण माँगता है। अतः वह कहता है :
1- ऐ अल्लाह! मैं जहन्नम के अज़ाब से तेरी शरण माँगता हूँ।
2- और क़ब्र के अज़ाब से तेरी शरण माँगता हूँ।
3- और ज़िंदगी तथा मौत के फ़ितने से तेरी शरण माँगता हूँ।
4- और मसीह दज्जाल के फ़ितने से तेरी शरण माँगता हूँ।
प्रश्न : शिक्षक के लिए : - शिक्षक छात्रों को इन चार चीज़ों से शरण माँगने की ताकीद करे, विशेष रूप से नमाज़ में, क्योंकि नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने इनसे शरण माँगने का आदेश दिया है। - पाठ में वर्णित शरण माँगने के चाहों शब्दों को समझाए : (अऊज़ु) अर्थात: मैं शरण लेता हूँ और सुरक्षा चाहता हूँ। (फ़ित्नतुल-मह़्या वल-ममात) : (फ़ित्नतुल-मह़या) से मुराद जीवन में आने वाले वे सभी प्रलोभन हैं, जो मनुष्य को दुनिया और उसकी रंगीनियों में फँसा सकते हैं। जबकि (फ़ित्नतुल-ममात) से मुराद मृत्यु के समय या क़ब्र की आज़माइश और उसका अज़ाब है, जिसमें फ़रिश्तों के प्रश्न भी शामिल हैं। - (फ़ित्नतुल- मसीह़िद-दज्जाल) : (मसीह दज्जाल) एक झूठा और काफ़िर व्यक्ति है, जो क़यामत के निकट सामने आएगा और पालनहार होने का दावा करेगा। अल्लाह उसके हाथों से कई अजूबे दिखाएगा। मसलन जो उसे मानेगा उस पर बारिश होगी और जो उसका इन्कार करेगा वह सूखे का शिकार हो जाएगा। यह देख बहुत-से लोग उसकी चाल में फँस जाएँगे और उसका अनुसरण करने लगेंगे। वह दुनिया के सभी इलाकों में घूमेगा, सिवाय मक्का और मदीना के। अंततः ईसा अलेहिस्सलाम उसका वध कर देंगे। दज्जाल की फ़ितने से बचने के निम्नलिखित उपाय हैं : 1. मज़बूत ईमान, 2. अल्लाह से उसके फ़ितने से सुरक्षा की दुआ करना।, 3. सूरा क़ह़्फ़ की आरंभिक दस आयतों को याद करना। नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फ़रमाया है : "जिसने सूरा क़ह्फ़ की शुरू की दस आयतें याद कर लीं, वह दज्जाल के फ़ितने से सुरक्षित रहेगा।" (सहीह मुस्लिम, हदीस संख्या : 809)।
प्रश्न 1: वे चार चीज़ें कौन-सी हैं, जिनसे तशह्हुद की बैठक में नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पर दुरूद भेजने के बाद शरण माँगी जाती है?
.............................................................................................................................. पाठ के उद्देश्य : - छात्र उन चीज़ों का उल्लेख करे, जिनसे मुसलमान अपनी नमाज़ में शरण माँगता है। - छात्र नमाज़ में इन चार चीज़ों से शरण माँगने के स्थान को निर्धारित करे।
..............................................................................................................................
प्रश्न 2 : ख़ाली स्थानों को भरें :
मसीह दज्जाल के फ़ितने से बचने के उपाय :
- अल्लाह से .......................................... की शरण माँगना।
- सूरा .......................................... की पहली दस आयतों को याद करना।
नौवाँ पाठ ([20)
नमाज़ का तरीक़ा ([21])
1- मैं क़िबले की ओर मुँह करता हूँ, फिर अपनी निगाह सजदे की जगह पर रखते हुए तकबीर-ए-तहरीमा कहता हूँ, फिर दुआ-ए-इस्तिफ़ताह पढ़ता हूँ।
2- मैं कहता हूँ : (अऊज़ु बिल्लाहि मिनश-शैतानिर-रजीम, बिस्मिल्लाहिर-रहमानिर-रहीम), फिर मैं सूरा फ़ातिहा पढ़ता हूँ और क़ुरआन का जितना भाग मुझे याद है उसमें से कुछ पढ़ता हूँ।
3- मैं अपने हाथ ऊपर उठाता हूँ और कहता हूँ : (अल्लाहु अकबर), फिर रुकू करता हूँ और कहता हूँ : (सुब्ह़ाना रब्बियल अज़ीम) तीन बार।
4- मैं (समिअल्लाहु लिमन ह़मिदह, रब्बना व-लकल-ह़म्द, ह़म्दन कसीरन तय्यिबन मुबारकन फीह) कहते हुए रुकू से उठ जाता हूँ।
5- मैं तकबीर कहता हूँ और सात अंगों पर सजदा करता हूँ, तथा सजदे में कहता हूँ : (सुब्हाना रब्बियल आला) तीन बार।
6- मैं (अल्लाहु अकबर) कहते हुए सजदे से अच्छी तरह उठता हूँ और दोनों सजदों के बीच कहता हूँ : (रब्बिग़फ़िर ली)।
7- मैं (अल्लाहु अकबर) कहते हुए दोबारा सजदा करता हूँ और कहता हूँ और सजदे में कहता हूँ : (सुब्हाना रब्बिय़ल आला।) तीन बार।
8- मैं (अल्लाहु अकबर) कहते हुए दूसरी रकात के लिए खड़ा होता हूँ और इसमें वही करता हूँ जो मैंने पहली रकात में किया था। शिक्षक के लिए : - शिक्षक द्वारा विद्यार्थियों के सामने नमाज़ की व्यवहारिक प्रस्तुति दी जाए। - शिक्षक प्रत्येक छात्र को साथियों के सामने नमाज़ अदा करने का अभ्यास कराए और उनकी गलतियों को सुधारे। - यदि छात्र नमाज़ अदा करते समय ग़लतियाँ करें, तो पुनः अभ्यास कराए। - इस बात की ओर ध्यान दिलाए कि (सुब्हाना रब्बियल अज़ीम) और (सुब्हाना रब्बियल आला) एक बार कहना भी पर्याप्त है। - यह बताए कि नबी मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की नमाज़ का तरीका कैसा था। चुनाँचे आमिर बिन साद अपने पिता से रिवायत करते हैं : "मैं रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को दाएँ और बाएँ ओर सलाम फेरते हुए देखता था, यहाँ तक कि मैं आप के गाल की सफेदी देखता था।" (मुस्लिम, हदीस संख्या : 582)। - यह बताए कि स्त्री को नमाज़ में अपना पूरा शरीर ढकना चाहिए, वह केवल चेहरा और हथेलियाँ खुली रख सकती है, यदि गैर-मेह़रम (अजनबी) पुरुषों की उपस्थिति न हो तो।
9- दूसरी रकात के बाद मैं पहले तशह्हुद के लिए बैठ जाता हूँ।
10- मैं अपनी शेष नमाज़ में वही कार्य करता हूँ जो मैंने पहली दोनों रकातों में किए थे। पाठ के उद्देश्य : - छात्र नमाज़ के तरीका बताए। - छात्र नमाज़ को सही तरीके से अभ्यास कर के अमल में लाए।
11- मैं अपनी नमाज़ के अंत में अंतिम तशह्हुद, नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पर दुरूद और दुआ के लिए बैठता हूँ, फिर (अस्सलामु अलैकुम व रह़मतुल्लाह) कहते हुए दो सलाम कहता हूँ।
प्रश्न :
प्रश्न 1 : नमाज़ का तरीक़ा बयान करें।
प्रश्न 2 : प्रत्येक शब्द अथवा वाक्यांश को उपयुक्त रिक्त स्थान में रखें।
(फ़ातिहा, अल्लाहु अकबर, क़िबला, पवित्र कु़रआन में से जो याद हो उसमें से कुछ)।
- मुसलमान नमाज़ के समय .......................................... की ओर रुख करता है, और अपनी नमाज़ की शुरुआत में .......................................... कहता है, फिर सूरा .......................................... पढ़ता है और उसके बाद .......................................... पढ़ता है।
प्रश्न 3 : कवि कहता है :
मेरे बच्चे! वज़ू करो तथा नमाज़ के लिए खड़े हो जाओ।
**
तथा अपने रब के लिए नमाज़ पढ़ो, ताकि तुम उसकी प्रसन्नता प्राप्त कर सको।
मेरे बच्चे! पाक-साफ़ की क्षमता रखने वाले पानी से वज़ू करो।
**
वज़ू का पानी तुम्हारे चेहरे का नूर है।
जब अल्लाह किसी मुसलमान से राज़ी हो जाता है
**
तो वह जीवन भर का सौभाग्य प्राप्त कर लेता है।
ऊपर दी गई पंक्तियों को पढ़ो और नीचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर दो :
क- मुसलमान किस चीज़ से वज़ू करता है? ख- नमाज़ अदा करने का एक लाभ बताइए।
प्रश्न 4 : निम्नलिखित में से सही उत्तर चुनें :
क- मैं नमाज़ में अपनी दृष्टि रखूँगा :
छत की ओर। दीवार की ओर। सजदे के स्थान पर।
(ख) रुकू के दौरान मैं अपने हाथ रखूँगा :
अपने घुटनों पर, अपनी पिंडलियों पर।
(ग) मैं सजदा में कहूँगा :
सुब्हाना रब्बियल अअ्ला - सुब्हाना रब्बियल अज़ीम।
प्रश्न 5 : स्तंभ (5) में दिए गए वाक्यांशों को स्तंभ (ख) के उपयुक्त वाक्यांशों से मिलाइए।
स्तंभ (क)
स्तंभ (ख)
मैं अपने सजदे में कहता हूँ :
सुब्ह़ाना रब्बियल अज़ीम
मैं अपने रुकू में कहता हूँ :
सुब्ह़ाना रब्बियल आला
मैं दो सजदों के बीच में कहता हूँ :
समिअल्लाहु लिमन ह़मिदह
मैं रुकू से खड़ा होते समय कहता हूँ :
रब्बिग़्फ़िर ली
अल्लाहु अकबर
दसवाँ पाठ ([22])
नमाज़ को तोड़ने वाली चीजें ([23])
जिन चीज़ों से नमाज़ टूट जाती है, उन में से कुछ इस प्रकार हैं :
1- खाना। 2- पीना। 3- बात करना।
4- हंसना। 5- पेशाब, पाखाना अथवा हवा के निकलने से वज़ू का टूट जाना। 6- अत्यधिक हरकत करना।
* यदि नमाज़ के दौरान इनमें से कोई कार्य हो जाए, तो नमाज़ टूट जाती है और उसे दोहराना आवश्यक होता है।
* नमाज़ में एकाग्रता और विनम्रता बनाए रखने का ध्यान रखें।
प्रश्न :
प्रश्न 1 : नमाज़ को तोड़ने वाली चीज़ों का उल्लेख करें।
प्रश्न 2 : यदि नमाज़ टूट जाए तो नमाज़ी को क्या करना आवश्यक है?
प्रश्न 3 : निम्नलिखित स्थितियों में से प्रत्येक अवस्था में नमाज़ को तोड़ने वाली चीज़ को निर्धारित करें :
(क) एक छात्र ने नमाज़ के दौरान अपने भाई अनस को अपनी पेंसिल बॉक्स लेते हुए देखा, तो उसने कहा : "मेरी पेंसिल बॉक्स छोड़ दो"? शिक्षक के लिए : - शिक्षक विद्यार्थियों के साथ वज़ू को तोड़ने वाले कारणों की पुनरावृत्ति करे। - नमाज़ में एकाग्रता के महत्व पर ज़ोर दे। - कुछ विद्यार्थियों को पूरी नमाज़ अदा करने का अभ्यास कराए और शेष विद्यार्थियों से उनकी ग़लतियों को सुधारने के लिए कहे। - यह स्पष्ट करे कि वज़ू, वज़ू को तोड़ने वाली चीज़ों, जैसे आवाज़ या हवा निकलने आदि से टूटता है। - यह बताए कि नमाज़ में जानबूझकर बात करना, नमाज़ को तोड़ देता है।
एक छात्र ने नमाज़ पढ़ते हुए घर के बाहर लगी घंटी की आवाज़ सुनी, तो वह दरवाज़ा खोलने चला गया, फिर वापस आकर अपनी नमाज़ पूरी करने लगा।
एक छात्र ने नमाज़ पढ़ने के दौरान अपने छोटे भाई को चलते हुए गिरते देखा, तो वह हँस पड़ा। पाठ के उद्देश्य : - छात्र नमाज़ को तोड़ने वाले कार्यों का उल्लेख करे। - छात्र यह बताए कि यदि नमाज़ टूट जाए तो नमाज़ी को क्या करना चाहिए।
Related books
All books
المناهج التعليمية - الصف الأول13 भाषाएँالمناهجالتعليميةالمناهج التعليمية - الصف الأول
पुस्तक का विवरण देखने के लिए क्लिक करें।
इमाम मुहम्मद बिन अब्दुल वह्हाब का आह्वान तथा जीवन-वृत्त11 भाषाएँइमाम मुहम्मद बिन अब्दुल वह्हाब का आह्वान तथा जीवन-वृत्त
लेखक : शैख अब्दुल अज़ीज़ बिन अब्दुल्लाह बिन बाज़ समस्त प्रशंसा उस अल्लाह के लिए है जो समस्त जहानों का पालनहार है, और अल्लाह तआला की असीम कृपा एवं शांति तथा बरकत अवतरित हो उसके बंदे, रसूल और समस्त सृष्टियों में सबसे उत्तम, हमारे स्वामी एवं मार्गदर्शक मुहम्मद बिन अब्दुल्लाह पर तथा उनके परिवारजनों, सहाबियों और उनके दिखाए हुए पथ के पथिकों पर। तत्पश्चात : ऐ प्रतिष्ठावान भाइयो तथा ऐ प्रिय बेटो! मैं आप सज्जनों के सामने एक संक्षिप्त व्याख्यान प्रस्तुत करने जा रहा हूँ, जिसका उद्देश्य, आपके विचारों को प्रकाशमान करना, वास्तविकताओं को प्रकट करना, अल्लाह और उसके बंदों के लिए शुभचिंतन का दायित्व निभाना है,…
इस्लाम89 भाषाएँइस्लाम
अल्लाह के नाम से (शुरू करता हूँ), जो बड़ा दयालु एवं अति दयावान है क्या आपने स्वयं अपने आप से पूछा है : आकाशों, धरती और उनके अंदर मौजूद अनगिनत बड़ी-बड़ी सृष्टियों की रचना किसने की? आकाश एवं धरती की यह सटीक एवं सुदृढ़ व्यवस्था किसने स्थापित की?
नमाज़ का तरीक़ा (संक्षिप्त वीडियो क्लिप)86 भाषाएँनमाज़ का तरीक़ा (संक्षिप्त वीडियो क्लिप)
नमाज़ कैसे पढ़ें इसका एक संक्षिप्त व्यावहारिक अनुप्रयोग, ताकि हम समझ-बूझ के साथ अल्लाह की इबादत करें और हमारी नमाज़ पूरे अरकान और शर्तों के साथ अदा हो। नमाज़ का तरीक़ा जब हम नमाज़ पढ़ना चाहें, तो छोटी और बड़ी नापाकी से पाक होना ज़रूरी है। हम पाक वस्त्रों में नमाज़ पढ़ें जो हमारे ढ़ाँपने योग्य भागों को ढाँप सकें। तथा हमारा बदन और नमाज़ की जगह गंदगियों से पवित्र हो। क़िब्ला की ओर मुँह करें। और सुतरह की ओर नमाज़ पढ़ना मुस्तहब है।