94 : 6
إِنَّ مَعَ ٱلۡعُسۡرِ يُسۡرٗا
निःसंदेह (उस) कठिनाई के साथ एक (और) आसानी है।
Explanation & meanings · 1
- (5-6) इन आयतों में विश्व का पालनहार अपने बंदे (मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) को विश्वास दिला रहा है कि उलझनों का यह समय देर तक नहीं रहेगा। इसी के साथ सरलता तथा सुविधा का समय भी लगा आ रहा है। अर्थात आपका आगामी युग, बीते युग से उत्तम होगा, जैसा कि "सूरतुज़-ज़ुह़ा" में कहा गया है।