यदि आपसे पूछा जाय: क्या हमारे लिए ये विश्वास रखना जायज़ (उचित) है कि क्या ब्रह्माण्ड और मनुष्य के लिए भलाई, सामर्थ्य तथा सौभाग्य की प्राप्ति अथवा उन्हें बुराई, नापसंदीदा चीज़ों और विपत्तियों से बचाने में नक्षत्र प्रभावशाली भूमिका निभाते हैं?
السؤال
प्रश्न/ यदि आपसे पूछा जाय: क्या हमारे लिए ये विश्वास रखना जायज़ (उचित) है कि क्या ब्रह्माण्ड और मनुष्य के लिए भलाई, सामर्थ्य तथा सौभाग्य की प्राप्ति अथवा उन्हें बुराई, नापसंदीदा चीज़ों और विपत्तियों से बचाने में नक्षत्र प्रभावशाली भूमिका निभाते हैं?
الجواب
उत्तर/ तो आप कह दीजिए: ऐसा विश्वास रखना जायज़ (उचित) नहीं है। क्योंकि नक्षत्र आदि मनुष्य के जीवन अथवा इस ब्राह्माण्ड के लाभ अथवा हानि में किसी भी रूप से प्रभावशाली नहीं हैं। और जादूगरों तथा कर्तब बाज़ों के कर्तब पर वही व्यक्ति विश्वास करेगा, जो मंदबुद्धि और अंध विश्वास रखने वाला हो। दरअसल इन कर्तब बाज़ों पर विश्वास करना भी शिर्क है। क्योंकि एक हदीसे क़ुद्सी में हैः "إن الله يقول: من قال مطرنا بفضل الله ورحمته, فذلك مؤمن بي كافر بالكوكب, ومن قال: مطرنا بنوء كذا وكذا, فذلك كافر بي مؤمن بالكوكب" अर्थात: (निःसंदेह अल्लाह कहता है कि जो व्यक्ति यह कहता है कि अल्लाह की कृपा से हमपर वर्षा हुई, वह मुझपर विश्वास रखता है और नक्षत्रों को नकारने वाला है और जो ये कहता है कि हमपर किसी नक्षत्र के कारण बारिश हुई, वह अल्लाह को नकार कर नक्षत्र पर विश्वास करने वाला है।) इमाम बुख़ारी और मुस्लिम ने इस हदीस को रिवायत किया है। जाहिलीयत के युग में लोगों का ऐसा मानना था कि नक्षत्र आदि वर्षा में प्रभावशाली भुमिका निभाते हैं।