Skip to content

यदि आपसे कहा जाय: क्या अल्लाह के सत्यवादी भक्तों की छोड़ी हुई निशानियों अथवा उनके व्यक्तित्वों से बरकत लेना धार्मिक कार्य है या ये सब धर्म से जोड़े गये नये और कुपथ करने वाले कार्य हैं?

السؤال

प्रश्न/ यदि आपसे कहा जाय: क्या अल्लाह के सत्यवादी भक्तों की छोड़ी हुई निशानियों अथवा उनके व्यक्तित्वों से बरकत लेना धार्मिक कार्य है या ये सब धर्म से जोड़े गये नये और कुपथ करने वाले कार्य हैं?

الجواب

उत्तर/ तब आप कहिए: यह अकीदा और यह कार्य बिद्अत (अर्थात धर्म की मूल शिक्षाओं से बाहर की वस्तु ) है। क्युंकि पैग़म्बर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के साथी, जो उम्मत के सबसे जानकार, सबसे ज्ञानी, सद्कर्मों के सब से अधिक अभिलाषी तथा प्रतिष्ठावानों की प्रतिष्ठा से सबसे ज़्यादा परिचित थे, उन्होंने अबू बक्र, उमर, उस्मान और अली रज़ियल्लाहु अन्हुम की छोड़ी हुई वस्तुओं से बरकत नहीं ली तथा उनकी यादगारों की खोज में नहीं रहे, हालाँकि वे नबियों के पश्चात उम्मत के सबसे प्रतिष्ठित लोग थे। वे जानते थे कि यह कार्य नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के साथ खास है।यही कारण है कि उमर रज़ियल्लाहु अन्हु ने अतिशयोक्ति के भय से, उस पेड़ को कटवा दिया था, जिसके नीचे बैअते रि़ज़वान सम्पन्न हुई थी। दर असल सलफ़े सालेह सद्कर्मों के सबसे ज्यादा अभिलाषी थे, इसलिए अगर नेक लोगों की यादगारों की खोज करना कोई नेक काम होता, तो वे हमसे पहले इसे कर गुज़रते।