Skip to content

यदि आपसे कहा जाय: अल्लाह के अतिरिक्ति किसी और की सौगंध खाने का क्या हुक्म है ?

السؤال

परश्न/ यदि आपसे कहा जाय: अल्लाह के अतिरिक्ति किसी और की सौगंध खाने का क्या हुक्म है ?

الجواب

उत्तर/ आप कहिए: अल्लाह के अतिरिक्त किसी और की सौगंध खाना जायज़ नहीं है। क्योंकि नबी सलल्लाहु अलैहि व सल्लम ने कहा है:"من كان حالفاً فليحلف بالله أو ليصمت" अर्थात: (जो व्यक्ति सौगंध खाना चाहता हो, वह अल्लाह की ही सौगंध खाए, अन्यथा चुप रहे) इसे बुख़ारी एवं मुस्लिम ने रिवायत किया है। नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने अल्लाह के अतिरिक्त अन्य वस्तुओं की सौगंध खाने से मना किया है। आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फ़रमायाः"لا تحلفوا بآبائكم ولا بالطواغي" अर्थात: (तुम अपने बाप-दादों की सौगंध न खाओ, न अन्य पूज्यों की सौगंध खाओ।) इसे मुस्लिम ने रिवायत किया है। तवाग़ी, ताग़ूत का बहुवचन है। बल्कि आपने सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम इसे शिर्क घोषित किया है। आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम का शुभ उपदेश हैः "من حلف بغير الله فقد كفر أو أشرك" अर्थात: (जिसने अल्लाह को छोड़ किसी अन्य वस्तु की सौगंध खायी, उसने कुफ़्र किया अथवा शिर्क किया।) आपने यह भी फ़रमयाः"من حلف بالأمانة فليس منا" अर्थात: (जिसने धरोहर की सौगंध खायी, वह हममें से नहीं।) इसे इमाम अह़मद, इब्ने ह़िब्बान और ह़ाकिम ने सह़ीह सनद से रिवायत किया है।

इसलिए मुसलमान को नबी, वली, पद, धरोहर अथवा काबा आदि सृष्टियों की सौगन्ध खाने से डरना चाहिए।