फिर यदि आपसे कहा जाय: क्या वृक्षों, पत्थरों अथवा मिट्टी आदि से बरकत लेना जायज़ है?
السؤال
प्रश्न/ फिर यदि आपसे कहा जाय: क्या वृक्षों, पत्थरों अथवा मिट्टी आदि से बरकत लेना जायज़ है?
الجواب
उत्तर/ तो आप कह दीजिए कि यह शिर्क है। क्योंकि इमाम अह़मद और तिर्मिज़ी ने ह़ज़रत अबू वाक़िद लैसी रज़ियल्लाहु अन्हु से रिवायत किया है, वह कहते हैं कि: हम अल्लाह के रसूल ﷺ के साथ हुनैन युद्ध के लिए निकले, उस समय हम नए-नए मुसलमान हुए थे। उन दिनों मुश्रिक (अनेकेश्वरवादी) लोग एक बैरी के वृक्ष को पवित्र मानकर उसके पास तपस्या करते और उसपर अपने युद्ध के शस्त्रों को लटकाते थे। वह वृक्ष 'ज़ाते अन्वात' नाम से प्रसिद्ध था। ह़ज़रत अबू वाक़िद फ़रमाते हैं कि उस बैरी के वृक्ष के पास से हमारा गुज़र हुआ तो हमने कहा: हे अल्लाह के रसूल ﷺ, हमारे लिए भी एक 'ज़ाते अन्वात' बना दीजिए। तो अल्लाह के रसूल ﷺ ने फ़रमाया: (अल्लाहु अकबर (अल्लाह सबसे बड़ा है)! ये तो बनी इस्राईल के लक्षणों में से है। उस महान अल्लाह की सौगंध, जिसके हाथ में मेरी प्राण है, तुम लोगों ने ठीक वैसा ही कहा है, जैसा बनी इस्राईल ने कहा था। उन्होंने मूसा अलैहिस्सलाम से कहा थाः"اجْعَلْ لَنَا إِلَهًا كَمَا لَهُمْ آَلِهَةٌ قَالَ إِنَّكُمْ قَوْمٌ تَجْهَلُونَ" अर्थात: हमारे लिए भी कोई माबूद (पूज्य) बना दीजिए जैसे कि मुश्रिकों के बहुत-से पूज्य हैं। तब मूसा (अलैहिस्सलाम) ने कहा था कि तुम सब निपट नादान हो।'' {अल-आराफ़: 138} और तुम लोग भी बनी इस्राईल के लक्षणों को अवश्य अपनालोगे)।