अल्लाह ने आग को क्यों पैदा किया?
- محاور التعريف بالإسلام
- اليوم الآخر والمصيرالنار
- مصدر الإجابة
- قسم البعث
- الباب / الفصل
- (قسم البعث)
السؤال
अल्लाह ने आग को क्यों पैदा किया?
الجواب
आग दो प्रकार की होती है: दुनिया की आग और आख़िरत की आग। जहाँ तक दुनिया की आग की बात है, तो इसके बहुत से बड़े-बड़े लाभ हैं, जिनमें सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह क़यामत के दिन दोबारा जीवित किए जाने का प्रमाण है। अल्लाह तआला ने फ़रमाया है:
क्या तुमने उसके वृक्ष को पैदा किया है, या हम ही पैदा करने वाले हैं?
हमने ही उसे (तुम्हारे लिए) नसीहत तथा यात्रियों के फायदे की चीज़ बनाया है।"
अतः (ऐ नबी!) आप अपने महान पालनहार के नाम की तसबीह करें।"
[सूरा वाक़िआ: 72-74]
अल्लाह तआला ने एक अन्य स्थान में फ़रमाया है :
"और उसने हमारे लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया, और अपनी रचना को भूल गया। उसने कहा: इन अस्थियों को कौन जीवित करेगा, जबकि वे जीर्ण-शीर्ण हो चुकी होंगी?
आप कह दें: उन्हें वही (अल्लाह) जीवित करेगा, जिसने उन्हें प्रथम बार पैदा किया और वह प्रत्येक उत्पत्ति को भली-भाँति जानने वाला है।
वह जिसने तुम्हारे लिए हरे वृक्ष से आग पैदा कर दी, फिर तुम उससे आग सुलगाते हो।"
[सूरा यासीन: 78-80]
तो अल्लाह ने लोगों को स्मरण कराया कि जो ठंडे हरे वृक्ष से तेज़, जलाने वाली आग निकालता है; वह मृत लोगों को पुनर्जीवित करने में सक्षम है।
दुनिया की आग के सबसे प्रसिद्ध कुछ लाभ इस प्रकार हैं: अंधेरे में उसके प्रकाश से लाभ उठाना, भोजन और पेय पदार्थों को पकाना, सर्दी में गर्माहट प्राप्त करना, उन चीज़ों को नष्ट करना जिन्हें नष्ट करने की इंसान को आवश्यकता होती है, धातुओं को नरम करना, कारखानों के कामों को आसान बनाना और कुछ बीमारियों का इलाज करना।
रही बात आख़िरत की आग की, तो अल्लाह ने उसे ऐसी हिकमतों के लिए पैदा किया है जिनकी गिनती नहीं की जा सकती, लेकिन हम उनमें से कुछ हिकमतों का ज़िक्र करने का प्रयास करते हैं:
प्रथम: अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने कहा है:
“जहन्नम तथा जन्नत ने एक दूसरे के साथ झगड़ पड़े। जहन्नम ने कहा: मेरे अंदर अभिमानी तथा घमंडी लोग प्रवेश करेंगे। जबकि जन्नत ने कहा: मेरे अंदर कमज़ोर तथा ग़रीब लोग प्रवेश करेंगे। अतः अल्लाह तआला ने जहन्नम से कहा: तू मेरा अज़ाब है, मैं जिसको चाहूँगा तेरे ज़रिए अज़ाब दूँगा - या शायद फ़रमाया: मैं जिसको चाहूँगा तेरे ज़रिए कष्ट दूँगा - तथा जन्नत से कहा: तू मेरी रहमत है, मैं जिसपर चाहूँगा तेरे ज़रिए रहम करूँगा, और तुम में से हर एक को भरा जाएगा।”
[सहीह मुस्लिम: 170]
अतः यह आग अल्लाह की यातना है, जिसमें वह काफ़िरों तथा अपराधियों में से जिसे चाहे यातना देगा।
दूसरा: कुछ लोगों के दिल पत्थर से भी ज़्यादा सख़्त होते हैं, और इन सरकश एवं अहंकारी दिलों को इस भयंकर आग के सिवा न तो कोई चीज़ पिघला सकती है और न ही सुधार सकती है।
तृतीय: यह अल्लाह की हिकमत (तत्वदर्शिता) और उसकी दया में से है कि अल्लाह ने जहन्नम की आग को उत्पन्न किया; क्योंकि अल्लाह ने इस दुनिया को परीक्षा और आज़माइश का घर बनाया है, और मनुष्य को उत्पन्न कर उसके भीतर वासनाएँ रख दीं, और उसके लिए ऐसे साधन बनाए जिनसे वह अपनी वासनाओं को पूरा कर सके और उनमें हलाल और हराम निर्धारित किया। उसने अपने बंदों को हराम वासनाओं के निकट जाकर अपनी अवज्ञा करने से सचेत किया, जैसे उसने उन्हें अपनी इबादत के अधिकार के प्रति कोताही बरतने से सावधान किया। और हर उस व्यक्ति को जहन्नम की आग में डालने की चेतावनी दी, जिसने कोई हराम कार्य करके या आज्ञापालन में कोताही करके उसकी अवज्ञा की; अतः आग (जहन्नम) का अस्तित्व, विवेकशील लोगों को गुनाहों और कोताही से रोकने का सर्वोत्तम साधन है। अल्लाह तआला ने फ़रमाया है:
"अतः मैंने तुम्हें भड़कती आग से सावधान कर दिया है।
जिसमें केवल सबसे बड़ा अभागा ही प्रवेश करेगा।
जिसने झुठलाया तथा मुँह फेरा।
और उससे उस व्यक्ति को बचा लिया जाएगा, जो सबसे ज़्यादा परहेज़गार है।
जो अपना धन देता है, ताकि वह पवित्र हो जाए।"
[सूरा लैल: 8-11]
जब आप यह बात समझ जाएंगे, तो आपको यह भी शऊर हो जाएगा कि जहन्नम का अस्तित्व उन कामों से बचने का कारण है जिनसे अल्लाह तआला नाराज़ होता है तथा उन बातों का पालन करने का कारण है जिनका वह आदेश देता है और जिन्हें वह पसंद करता है। इसी तरह काफ़िर तथा अत्याचार करने वाले को जहन्नम में यातना देने से उस व्यक्ति को प्रतिशोध प्राप्त होता है जिसपर दुनिया में अत्याचार किया गया जिससे उसका क्रोध दूर होता है। और जहन्नम इसलिए भी तैयार किया गया ताकि काफ़िर को अपने पालनहार के प्रति विद्रोह करने की यातना मिले।
المصدر
ملاحظات
--