जन्नत तथा जहन्नम में क्या होगा?
- محاور التعريف بالإسلام
- اليوم الآخر والمصيرالجنةاليوم الآخر والمصيرالنار
- مصدر الإجابة
- قسم البعث
- الباب / الفصل
- (قسم البعث)
السؤال
जन्नत तथा जहन्नम में क्या होगा?
الجواب
जन्नत आखिरत में मोमिनों के लिए बदले और स्थायी नेमत का घर है, तथा जहन्नम काफ़िरों के लिए बदले और स्थायी यातना का घर है। जहन्नम में तौहीद वाले पापियों को भी यातना दी जाएगी, फिर उन्हें निकालकर जन्नत में दाख़िल कर दिया जाएगा। जन्नत में ऐसी नेमतें हैं जो न किसी आंख ने देखी होंगी, न किसी कान ने उनके बारे में सुना होगा और न ही किसी के हृदय ने उनकी कल्पना की होगी। क़ुरआन-ए-करीम एवं सुन्नत-ए-नबवी में बहुत-सी ऐसी बातों का बयान आया है जो जन्नत में घटित हुई हैं और जो भविष्य में घटित होंगी, तथा उनका ऐसा विस्तृत ज़िक्र किया गया है, जिससे दिलों में उसकी लालसा पैदा हो जाती है। इसी तरह जहन्नम में मौजूद अज़ाब का भी ऐसा विस्तृत ज़िक्र किया गया है, जो दिलों को डर और खौफ़ से भर देता है, और उससे बचने के लिए अमल करने पर प्रेरित करता है। अल्लाह तआला का फरमान है:
"तो कोई प्राणी नहीं जानता कि उनके लिए आँखों की ठंढक में से क्या कुछ छिपाकर रखा गया है, उसके बदले के तौर पर, जो वे (दुनिया में) किया करते थे।"
[सूरा सजदा: 21]
अल्लाह तआला ने फ़रमाया है:
"निःसंदेह (अल्लाह से) डरने वालों के लिए सफलता है।"
[सूरा नबअ: 31]
अल्लाह तआला ने एक अन्य स्थान में फ़रमाया है :
"निःसंदेह जहन्नम घात में है।
सरकशों का ठिकाना है।
जिसमें वे अनगिनत वर्षों तक रहेंगे।
वे उसमें न कोई ठंड चखेंगे और न पीने की चीज़।
सिवाय अत्यंत गर्म पानी और बहती पीप के।
यह पूरा-पूरा बदला है।
निःसंदेह वे हिसाब से नहीं डरते थे।
तथा उन्होंने हमारी आयतों को बुरी तरह झुठलाया।
और हमने हर चीज़ को लिखकर संरक्षित कर रखा है।
तो चखो, हम तुम्हारे लिए यातना ही अधिक करते रहेंगे।
बाग़ तथा अंगूर।
और समान उम्र वाली गोल तथा उभरी हुई छातियों वाली नवयुवतियाँ।
और छलकते हुए प्याले।
वे उसमें न तो कोई व्यर्थ बात सुनेंगे और न (एक दूसरे को) झुठलाना।
यह तुम्हारे पालनहार की ओर से बदले में ऐसा प्रदान है जो पर्याप्त होगा।"
"उस जन्नत की विशेषता, जिसका वादा परहेज़गारों से किया गया है, यह है कि उसमें कई नहरें ऐसे पानी की हैं जो खराब होने वाला नहीं, और कई नहरें दूध की हैं जिनका स्वाद नहीं बदला, और कई नहरें शराब की हैं जो पीने वालों के लिए स्वादिष्ट है, और कई नहरें ख़ूब साफ़ किए हुए शहद की हैं। और उनके लिए उसमें हर प्रकार के फल और उनके पालनहार की ओर से बड़ी क्षमा है। (क्या ये परहेज़गार) उनके समान हैं, जो सदैव आग (जहन्नम) में रहने वाले हैं तथा जिन्हें खौलता हुआ पानी पिलाया जाएगा, जो उनकी आँतों के टुकड़े-टुकड़े कर देगा?"
[सूरा मुहम्मद: 27]
"उस दिन जन्नत वाले ठिकाने के लिहाज़ से बेहतर और आरामगाह के लिहाज़ से कहीं अच्छे होंगे।"
[सूरा फ़ुरक़ान: 3]
एक और स्थान पर अल्लाह तआला ने कहा है:
और जिसके पलड़े हलके होंगे, यह वे लोग होंगे, जिन्होंने अपने आपको घाटे में डाला जो जहन्नम ही में सदा रहेंगे।"
उनके चेहरों को आग झुलसाएगी तथा उसमें वे बदशक्ल (होंट सुकड़े हुए और दांत बाहर) बने होंगे।"
[सूरा मूमिनून: 12-14]
तथा अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमाया:
“जब अल्लाह ने जन्नत को पैदा किया, तो जिबरील से कहा: जाओ और उसे देख आओ। चुनांचे वह गए और उसे देखा, फिर वापस आए और कहा: ऐ मेरे रब! तेरे प्रभुत्व की क़सम, इसके बारे में जो भी सुनेगा, वह इसमें दाखिल हो ही जाएगा। फिर उसे अप्रिय वस्तुओं से घेर दिया और कहा: ऐ जिबरील! जाओ और उसे देख आओ। चुनांचे वह गए और उसे देखा, फिर वापस आए और बोले: ऐ मेरे रब! तेरे प्रभुत्व की क़सम, मुझे डर लग रहा है कि इसमें कोई दाख़िल ही न हो सके। फ़रमाया: फिर जब अल्लाह ने जहन्नम को पैदा किया, तो कहा: ऐ जिबरील! जाओ और उसे देख आओ। चुनांचे वह गए और उसे देखा, फिर वापस आए और बोले: ऐ मेरे रब! तेरे प्रभुत्व की क़सम, इसके बारे में जो भी सुनेगा, वह इसमें दाख़िल नहीं होगा। फिर उसे आकांक्षाओं से घेर दिया और कहा: ऐ जिबरील! जाओ और उसे देख आओ। चुनांचे वह गए और उसे देखा, फिर वापस आए और बोले: ऐ मेरे रब! तेरे प्रभुत्व की क़सम, मुझे डर है कि कोई इससे बच ही न सके।”
[मुसनद अहमद: 8398, इस हदीस को अबू दाऊद ने हसन सनद के साथ रिवायत किया है (4744)],
"क़यामत के दिन दुनिया में सबसे अधिक नेमतों में रहने वाले जहन्नमी को लाया जाएगा और उसे जहन्नम में एक बार डुबाने के बाद उठाकर पूछा जाएगा: ऐ आदम की संतान! क्या तूने कभी कोई भलाई देखी है? क्या कभी कोई नेमत तेरे पास से गुज़री है? वह उत्तर देगाः नहीं, ऐ मेरे प्रभु, अल्लाह की क़सम! फिर दुनिया में सबसे बदहाल जीवन व्यतीत करने वाले जन्नती को लाया जाएगा और जन्नत में एक बार डुबाने के बाद उठाकर उससे पूछा जाएगा: ऐ आदम की संतान! क्या तूने कभी कोई बदहाली देखी है? क्या तेरे निकट से कभी किसी कठिनाई का गुज़र हुआ है? वह कहेगा: नहीं, ऐ मेरे प्रभु, अल्लाह की क़सम! न मेरे निकट से कभी कोई बदहाली गुज़री है और न मैंने कभी कोई कठिनाई देखी है।"
(सहीह मुस्लिम)।
अधिक जानकारी के लिए देखें: हादिल-अरवाह इला बिलादिल-अफ़राह, लेखक: इब्न-ए-क़ैयिमिल-जौज़िय्यह तथा अल-जन्नत व अन-नार, लेखक: उमर अल-अश्क़र।
المصدر
ملاحظات
--