काबा क्या है? क्या मुसलमान काबा की इबादत करते हैं?
- محاور التعريف بالإسلام
- محاسن الإسلاممحاسن العبادة
- مصدر الإجابة
- قسم أركان الإسلام
- الباب / الفصل
- (قسم أركان الإسلام)
السؤال
काबा क्या है? क्या मुसलमान काबा की इबादत करते हैं?
الجواب
काबा शरीफ नमाज़ में मुसलमानों का क़िबला है। उच्च एवं महान अल्लाह ने कहा है:
"तो निश्चय हम आपको उस क़िबले की ओर फेर देंगे, जिसे आप पसंद करते हैं। तो (अब) अपना चेहरा मस्जिदे ह़राम की ओर फेर लें, तथा तुम जहाँ भी हो, अपने चेहरे उसी की ओर फेर लो।"
[सूरा बक़रा: 21]
मुसलमान हज और उमरा अदा करते समय उसकी परिक्रमा (चारों तरफ़ चक्कर लगाना) करते हैं। अल्लाह तआला ने फ़रमाया है:
"और इस प्राचीन घर का तवाफ़ (परिक्रमा) करें।"
[सूरा हज्ज: 5]
काबा मक्का नगर में स्थित वह पवित्र घर है, जिसे बनाने का आदेश अल्लाह ने अपने नबी एवं मित्र इबराहीम अलैहिस्सलाम को दिया था। उच्च एवं महान अल्लाह ने कहा है:
"तथा (वह समय याद करो) जब हमने इबराहीम के लिए इस घर का स्थान निर्धारित कर दिया (और उसे आदेश दिया) कि किसी को मेरा साझी न बनाना, तथा मेरे घर का तवाफ़ (परिक्रमा) करने वालों, क़ियाम करने वालों तथा रुकू' और सजदा करने वालों के लिए पवित्र रखना।"
काबा अल्लाह की इबादत के लिए बनने वाला ज़मीन का पहला घर है। अल्लाह तआला ने कहा है:
"निःसंदेह पहला घर जो मानव के लिए बनाया गया, वह वही है जो मक्का में है, जो बरकत वाला तथा समस्त संसार के लिए मार्गदर्शन है।"
[सूरा आल-ए-इमरान: 3-4]
जहाँ तक दूसरे प्रश्न की बात है, तो मुसलमान न तो काबा की इबादत करते हैं और न हजर-ए-असवद की। वे उनके सामने न तो झुकते हैं और न ही उनसे अनुनय-विनय करते हैं। वे बस उनका एहतराम और सम्मान करते हैं। वे काबा एवं हजर-ए-असवद से कोई आदेश एवं मनाही प्राप्त नहीं करते हैं। क्योंकि यह दोनों चीज़ें न तो लाभ पहुँचा सकती हैं, न हानि कर सकती हैं। न मार्गदर्शन कर सकती हैं और न निर्देश दे सकती हैं। रही बात इसे चूमने, इसका सम्मान करने और नमाज़ के समय इसकी की ओर मुँह करने की, तो यह उनकी तथा उनके उद्देश्य की एकता के चिह्न हैं। मुसलमान काबा की ज़ियारत और उसका तवाफ़ अल्लाह के आदेश का पालन करने के लिए और एक अल्लाह की इबादत के लिए करते हैं। यह सब वे काबा की उपासना के तौर पर नहीं करते। मुसलमान अच्छी तरह जानते हैं कि हजर-ए-असवद एक पत्थर है। न लाभ पहुँचा सकता है और न हानि कर सकता है। लेकिन मुसलमान अल्लाह के इस आदेश का पालन इसलिए करते हैं कि यह अल्लाह की बंदगी का तक़ाज़ा है।
यही कारण है कि उमर बिन ख़त्ताब रज़ियल्लाहु अनहु ने हजर-ए-असवद को चूमते हुए कहा था:
"मैं अच्छी तरह जानता हूँ कि तू एक पत्थर है। न हानि कर सकता है और न लाभ पहुँचा सकता है। अगर मैंने अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को तुझे चूमते हुए न देखता, तो तुझे कभी न चूमता।"
[सहीह बुख़ारी (2620), सहीह मुस्लिम (1003)]।
दुरूद व सलाम हो हमारे नबी मुहम्मद, आपके परिवार-परिजन और तमाम साथियों पर।
المصدر
ملاحظات
--