वुज़ू का तरीक़ा क्या है?
- محاور التعريف بالإسلام
- محاسن الإسلاممحاسن العبادة
- مصدر الإجابة
- قسم أركان الإسلام
- الباب / الفصل
- (قسم أركان الإسلام)
السؤال
वुज़ू का तरीक़ा क्या है?
الجواب
वज़ू का संपूर्ण तरीक़ा कुछ इस तरह है:
- इन्सान पवित्रता ग्रहण करने और अपवित्रता दूर करने की निय्यत करे। निय्यत के शब्द ज़बान से उच्चारण न करे, क्योंकि निय्यत का स्थान दिल है। अन्य इबादतों में भी ऐसे ही निय्यत की जाती है।
- बिस्मिल्लाह कहे।
- फिर दोनों हथेलियों को तीन बार धोए।
- फिर तीन बार कुल्ली करे। (कुल्ली करने का मतलब है, मुँह में पानी डालकर उसे घुमाना।)
तीन बार नाक में पानी डाले और बाएँ हाथ से नाक का पानी झाड़े।
- अपने चेहरे को तीन बार धोए। चेहरा लंबाई में सर के बाल उगने के साधारण स्थान से दोनों दाढ़ों एवं ठुड्डी के निचले भाग तक और चौड़ाई में दाएँ कान के किनारे से बाएँ कान के किनारे तक के भाग को कहते हैं। दाढ़ी के बालों को भी धोया जाएगा, क्योंकि ये चेहरे ही का हिस्सा हैं। दाढ़ी के बाल अगर हल्के हों, तो उनके बाहरी एवं भीतरी दोनों भागों को धोना अनिवार्य होगा और अगर घने हों यानी चेहरे के चमड़े को छुपाए हुए हों, तो केवल उसके बाहरी भाग को धोना ही पर्याप्त होगा और (वुज़ू करने वाला) दाढ़ी के बालों में उंगलियां डाल कर ख़िलाल कर लेगा।
- फिर दोनों हाथों को कोहनियों समेत तीन बार धोए। हाथ नाखून समेत उँगलियों के किनारों से बाज़ू के आरंभ होने के स्थान तक को कहते हैं। हाथ में अगर मिट्टी, आटा या पेन्ट आदि कोई ऐसी चीज़ लगी हो, जो चमड़े तक पानी पहुँचने न देती हो, तो उसे हाथ धोने से पहले हटा देना ज़रूरी है।
- फिर इसके बाद नए पानी से अपने सर तथा दोनों कानों का एक बार मसह करे।
सर के मसह का तरीक़ा यह है कि दोनों हाथों को पानी से तर करके सर के अगले भाग पर रखे, फिर उनको गुद्दी तक ले जाए और फिर दोबारा उस स्थान तक ले आए, जहाँ से शुरू किया था। फिर अपनी दोनों तर्जनी उंगलियों को दोनों कानों के सूराखों में डाले और दोनों अंगूठों से दोनों कानों के बाहरी भागों का मसह करे।
जहाँ तक औरत के बालों की बात है, तो बाल चाहे खुले हुए हों या सिमटे हुए हों, औरत उनका मसह सर के अगले भाग से पिछले भाग के बाल उगने के स्थान तक करेगी। पीठ पर लटके हुए बालों का मसह नहीं करना है।
- फिर अपने दोनों पैरों को टखनों समेत तीन बार धोए। टखना पिंडली के नीचे की दोनों उभरी हुई हड्डियों को कहते हैं।
- जिसे पानी न मिल सके, वह तयम्मुम करे। तयम्मुम यानी पानी न मिलने या पानी का इस्तेमाल न कर पाने की स्थिति में ज़मीन के ऊपर की मिट्टी आदि का प्रयोग करना।
अल्लाह तआला ने फ़रमाया है:
"फिर पानी न पा सको, तो पवित्र मिट्टी से तयम्मुम कर लो; उसे अपने चेहरे तथा हाथों पर फेर लो। निःसंदेह अल्लाह माफ करने वाला और क्षमा करने वाला है।"
[सूरा निसा: 1]
तयम्मुम का तरीक़ा यह है कि हथेली के भीतरी भाग को एक बार मिट्टी पर मारा जाए तथा चेहरे एवं दोनों हथेलियों के बाहरी भाग का एक ही बार मसह किया जाए। क्योंकि अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने अम्मार बिन यासिर रज़ियल्लाहु अनहु से कहा था:
"तुम्हारे लिए इस तरह करना काफ़ी था।" यह कहने के साथ आपने अपने दोनों हथेलियों को ज़मीन पर मारा, फिर उनमें फूँक मारी और उसके बाद उनसे चेहरे और दोनों हथेलियों का मसह (स्पर्श) किया।
[सहीह बुख़ारी (2620), सहीह मुस्लिम (1003)]।
उक्त बातों की दलील उसमान बिन अफ़्फ़ान रज़ियल्लाहु अनहु के आज़ाद किए हुए ग़ुलाम हुमरान की हदीस है, जिसमें है कि उसमान रज़ियल्लाहु अनहु ने
"वुज़ू का पानी मँगवाया और अपनी दोनों हथेलियों को तीन बार धोया, फिर कुल्ली की और नाक झाड़ी, फिर चेहरे को तीन बार धोया, फिर अपने दाएँ हाथ को कोहनी समेत तीन बार धोया, फिर अपने बाएँ हाथ को इसी तरह धोया, फिर अपने सर का मसह किया, फिर अपने दाएँ पैर को टखनों समेत तीन बार धोया, फिर अपने बाएँ पैर को इसी तरह धोया, फिर फ़रमाया: मैंने अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को देखा कि आपने उसी तरह वुज़ू किया, जिस तरह मैंने यह वुज़ू किया है और उसके बाद आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फ़रमाया: "जिसने मेरे इस वुज़ू की तरह वुज़ू किया, फिर दो रकअत नमाज़ पढ़ी, तथा उन दो रकअतों में अपने आपसे बात नहीं की, उसके पिछले सारे गुनाह माफ़ कर दिए जाएँगे।"
(सहीह मुस्लिम)।
एक अन्य स्थान में फ़रमाया है :
"ऐ ईमान वालो! जब तुम नमाज़ के लिए उठो, तो अपने चेहरों को और अपने हाथों को कुहनियों समेत धो लो और अपने सिरों का मसह़ करो तथा अपने पाँवों को टखनों समेत (धो लो)। और यदि तुम जनाबत की हालत में हो, तो स्नान कर लो। तथा यदि तुम बीमार हो, अथवा यात्रा में हो, अथवा तुममें से कोई शौचकर्म से आया हो, अथवा तुमने स्त्रियों से सहवास किया हो, फिर कोई पानी न पाओ, तो पाक मिट्टी का क़सद (इरादा) करो और उससे अपने चेहरों तथा हाथों का मसह कर लो। अल्लाह नहीं चाहता कि तुमपर कोई तंगी करे। लेकिन वह चाहता है कि तुम्हें पाक करे और ताकि अपनी नेमत तुमपर पूरी करे, ताकि तुम शुक्र करो।"
[सूरा माइदा: 46]
दुरूद व सलाम हो हमारे नबी मुहम्मद, आपके परिवार-परिजन और तमाम साथियों पर।
المصدر
ملاحظات
--