इस्लाम में इबादत की अवधारणा क्या है?
- محاور التعريف بالإسلام
- محاسن الإسلاممحاسن العبادة
- مصدر الإجابة
- قسم أركان الإسلام
- الباب / الفصل
- (قسم أركان الإسلام)
السؤال
इस्लाम में इबादत की अवधारणा क्या है?
الجواب
इबादत प्रेम और सम्मान के साथ अल्लाह के सामने विनम्रता और उसके आज्ञापालन का नाम है, और इबादत के अंतर्गत वह सारे गुप्त तथा व्यक्त कथन और कार्य आते हैं, जिन्हें अल्लाह तआला पसंद करता है और जिनसे वह प्रसन्न होता है। अतः कर्मों में से कुछ विशुद्ध इबादत होते हैं जैसे नमाज़ और हज, और कुछ ऐसे हैं जिन पर इन्सान को प्रतिफल दिया जाता है यदि वह अल्लाह के पास इसके प्रतिफल की आशा रखे, जैसे इबादत के लिए शक्ति प्राप्त करने की निय्यत से सोना और खाना। जब यह कार्य इस निय्यत से जुड़ जाते हैं, तो यह अल्लाह तआला को प्रिय हो जाते हैं, और यदि इन्सान प्रतिफल की आशा रखते हुए हलाल का इरादा करे और हराम को छोड़ दे, तो उसे इस पर भी प्रतिफल दिया जाता है। अबू ज़र रज़ियल्लाहु अनहु से वर्णित एक हदीस में है,
कुछ सहाबा ने नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम से कहा: ऐ अल्लाह के रसूल, धनवान लोग तो सारे सवाब (पुण्य) ले गए; वे हमारी तरह नमाज़ पढ़ते हैं, हमारी तरह रोज़ा भी रखते हैं, और अपनी अतिरिक्त संपत्ति से सदक़ा (दान) भी करते हैं। नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फ़रमाया: “क्या अल्लाह ने तुम्हें ऐसी चीज़ें नहीं दीं जो तुम सदक़ा कर सकते हो? हर तस्बीह (सुब्हानल्लाह कहना) सदक़ा है, हर तकबीर (अल्लाहु अकबर कहना) सदक़ा है, हर तहमीद (अल्हम्दु लिल्लाह कहना) सदक़ा है, हर तहलील (ला इलाहा इल्लल्लाह कहना) सदक़ा है, भलाई का आदेश देना सदक़ा है, बुराई से रोकना सदक़ा है, और तुम्हारा किसी के साथ शारीरिक संबंध बनाना भी सदक़ा है।” सहाबा ने पूछा: ऐ अल्लाह के रसूल, क्या किसी व्यक्ति को अपनी कामवासना पूरी करने पर भी सवाब (पुण्य) मिलता है? नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने कहा: “अच्छा, यह बताओ यदि वह इस कामवासना को हराम तरीके से पूरा करता, तो क्या उसे इस पर गुनाह नहीं मिलता? इसी तरह, जब वह इस कामवासना को हलाल (वैध) रूप से पूरा करता है, तो उसे उस पर पुण्य मिलता है।”
[सहीह मुस्लिम: 170]
और कुछ कार्य ऐसे भी हैं जो इरादे के साथ रुकने और छोड़ने का नाम हैं, जैसे रोज़ा। जहाँ तक कथनों की बात है, तो जैसे ज़िक्र करना और क़ुरआन पढ़ना। रही बात गुप्त अर्थात हृदय के कर्मों की तो वे उन विश्वासों और बातों का नाम हैं जिन पर एक मुस्लिम दृढ़ विश्वास रखता है, जैसे मरने के बाद जी उठना, ग़ैब (परोक्ष) पर ईमान लाना और तौहीद (एक अल्लाह की इबादत)। हृदय के कर्मों में भरोसा, भय तथा आशा आदि शामिल हैं। अल्लाह तआला के अतिरिक्त किसी अन्य के लिए कोई भी इबादत करना जायज़ नहीं है, तथा कोई भी इबादत तीन शर्तों के बिना स्वीकार नहीं की जाती: पहली: इस्लाम, दूसरी: निष्ठा और तीसरी: सुन्नत का अनुसरण।
المصدر
ملاحظات
--