Skip to content

इस्लामी मान्यता के अनुसार, मेरा गैर-मुस्लिम परिवार आख़िरत में जन्नत नहीं जा सकेगा, क्या यह सही है?

مصدر الإجابة
قسم الإسلام
الباب / الفصل
(قسم الإسلام)

السؤال

इस्लामी मान्यता के अनुसार, मेरा गैर-मुस्लिम परिवार आख़िरत में जन्नत नहीं जा सकेगा, क्या यह सही है?

الجواب

सब प्रशंसा अल्लाह के लिए है, पाठक को यह जान लेना चाहिए कि आख़िरत (परलोक) में मनुष्य के परिणाम का मामला अल्लाह ही के हवाले है। यह इसलिए कि आकाशों तथा धरती और जो कुछ उनमें है, वह अल्लाह ही के अधिकार में है। वह हर हाल में प्रशंसनीय है। उच्च एवं महान अल्लाह ने कहा है:

"हर प्रकार की प्रशंसा उस अल्लाह के लिए है, जिसके अधिकार में वह सब कुछ है जो आकाशों में है और जो धरती में है। और आख़िरत (परलोक) में भी उसी के लिए प्रशंसा है और वह पूर्ण हिकमत वाला, सबकी खबर रखने वाला है।"

[सूरा सबा: 28]

निर्णय उसी का चलता है और सारी सृष्टि को उसी की ओर लौट कर जाना है, चाहे वे नेक हों या पापी, मोमिन हों या काफ़िर। अल्लाह तआला ने कहा है:

"तथा वही अल्लाह है, जिसके सिवा कोई सत्य पूज्य नहीं। उसी के लिए दुनिया और आख़िरत में सब प्रशंसा है। तथा उसी का हुक्म (चलता) है और उसी की ओर तुम लौटाए जाओगो।"

[सूरा क़सस: 70]

सम्पूर्ण स्वामित्व एवं प्रभुत्व अल्लाह ही का है, और वही क़यामत के दिन का स्वामी है। उसके साथ कोई दूसरा न अधिकार रखने वाला है और न उसकी अनुमति के बिना कोई संरक्षण और सिफ़ारिश करने वाला है। अल्लाह तआला फ़रमाता है:

"जो बदले के दिन का मालिक है।"

[सूरा फ़ातिहा: 5-7]

जब यह ज्ञात हो गया, तो हमें पूरा यक़ीन हो चला कि अल्लाह ने लोगों को अपनी रुबूबियत (प्रभुत्व) के इकरार पर पैदा किया है, उनके लिए रसूल भेजे एवं किताबें उतारी हैं, तथा उन्हें सुनने और देखने की शक्तियाँ प्रदान की हैं एवं उनके लिए हृदय बनाए हैं; ताकि सृष्टि पर हुज्जत (प्रमाण) क़ायम हो जाए। उसने लोगों के लिए यह स्पष्ट कर दिया है कि उनकी रचना का उद्देश्य यह है कि वे उसकी इबादत करें और उसके साथ किसी चीज़ को साझी न ठहराएँ। उसने अपने रसूलों (उन पर शांति हो) को यह ज़िम्मेदारी सौंपी कि वे सृष्टि को अल्लाह के अज़ाब (यातना) से सावधान करें, उन्हें बुरे परिणाम का भय दिलाएँ, और उन्हें उस जन्नत की शुभ सूचना दें जिसका विस्तार आकाशों और पृथ्वी के बराबर है। ऐसा कोई नबी नहीं आया जिसने अपनी जाति को शुभ सूचना न दी हो और उन्हें सावधान न किया हो। महान अल्लाह ने कहा है :

"ऐसे रसूल जो शुभ सूचना सुनाने वाले और डराने वाले थे। ताकि लोगों के पास रसूलों के बाद अल्लाह के खिलाफ़ कोई तर्क न रह जाए। और अल्लाह सदा से सब पर प्रभुत्वशाली, पूर्ण हिकमत वाला है।"

[सूरा निसा: 163]

एवं अल्लाह तआला ने यह बयान कर दिया है कि क़यामत के दिन लोगों का ठिकाना इन दोनों समूहों और दोनों ठिकानों से बाहर नहीं होगा। अल्लाह तआला का फरमान है:

"तथा इसी प्रकार, हमने आपकी ओर अरबी क़ुरआन की वह़्य (प्रकाशना) भेजी है, ताकि आप मक्का वासियों को और उसके आस-पास के लोगों को सावधान कर दें, और एकत्र होने के दिन से सचेत कर दें, जिसमें कोई संदेह नहीं। एक समूह जन्नत में तथा एक समूह भड़कती आग में होगा।"

[सूरा शूरा: 13]

अल्लाह तआला ने एक अन्य स्थान में फ़रमाया है :

"निश्चय ही इसमें उसके लिए एक निशानी है, जो आख़िरत की यातना से डरे। वह ऐसा दिन होगा, जिसके लिए सभी लोग एकत्रित किए जाएँगे तथा उस दिन सभी लोग उपस्थित होंगे।

और हम उसे केवल एक निर्धारित अवधि के लिए विलंबित कर रहे हैं।

जिस दिन वह आ जाएगा, तो अल्लाह की अनुमति के बिना कोई प्राणी बात नहीं कर सकेगा, फिर उनमें से कुछ अभागे होंगे और कुछ भाग्यशाली होंगे।

चुनाँचे जो लोग अभागे होंगे, वे नरक में होंगे, उसमें यातना के कारण उनकी सांसें अंदर बाहर होंगी।

वे उसमें हमेशा रहेंगे, जब तक आकाश तथा धरती अवस्थित हैं। परन्तु जिसे आपका पालनहा चाहे। निःसंदेह आपका पालनहार जो चाहे, करने वाला है।

लेकिन जो भाग्यशाली हैं, तो (वे) स्वर्ग में होंगे, वे उसमें सदैव रहेंगे जब तक आकाश तथा धरती विद्यमान् हैं। परन्तु जिसे आप का पालनहार चाहे (तो वह जहन्नम में रहने के बाद जन्नत में प्रवेश करेगा)। यह एक अनंत प्रदान है।"

[सूरा हूद: 118-119]

यह एक ऐसी बात है जिस पर पैग़म्बरों और सन्देशवाहकों (रसूलों) -उनपर दुरूद व सलाम हो- की सर्वसहमति है और अंतिम रसूल ने इस पर अत्यधिक ज़ोर दिया है। अतः मुआज़ बिन जबल -रज़ियल्लाहु अन्हु- से वर्णित एक हदीस में वह कहते हैं:

मैं सवारी पर अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के पीछे बैठा हुआ था। मेरे और आपके बीच कजावे की लकड़ी के अलावा और कोई चीज़ नहीं थी। इसी बीच आपने कहा: "ऐ मुआज़ बिन जबल!" मैंने कहा: मैं उपस्थित हूँ ऐ अल्लाह के रसूल! तथा आपकी सहायता के लिए तैयार हूँ। कुछ देर चलने के बाद आप ने फिर आवाज़ दी: "ऐ मुआज़!" मैंने कहा: मैं उपस्थित हूँ ऐ अल्लाह के रसूल! तथा आपकी सहायता के लिए तैयार हूँ। कुछ समय बाद एक बार पिर बुलाया: "ऐ मुआज़!" मैंने कहा: मैं उपस्थित हूँ ऐ अल्लाह के रसूल! तथा आपकी सहायता के लिए तैयार हूँ। आपने कहा: "क्या तुम जानते हो कि बंदों पर अल्लाह का क्या अधिकार है?" मैंने कहा: अल्लाह और उसके रसूल बेहतर जानते हैं। आपने कहा: "बंदों पर अल्लाह का अधिकार यह है कि बंदे उसकी इबादत करें और किसी को उसका साझी न बनाएँ।" फिर कुछ देर चल चुके तो पुकारा: "ऐ मुआज़ बिन जबल!" मैंने कहा: मैं उपस्थित हूँ ऐ अल्लाह के रसूल! तथा आपकी सहायता के लिए तैयार हूँ। आपने कहा: "क्या तुम जानते हो कि बंदे जब ऐसा करें तो अल्लाह पर बंदों का क्या अधिकार है?" मैंने कहा: अल्लाह और उसके रसूल को बेहतर मालूम है। आपने कहा: "अल्लाह पर बंदों का अधिकार यह है कि अल्लाह बंदों को अज़ाब (यातना) न दे।"

[मुआज़ से वर्णित यह हदीस सहीह बुख़ारी (हदीस संख्या : 5967) तथा सहीह मुस्लिम (हदीस संख्या : 48) में मौजूद है],

तथा जाबिर रज़ियल्लाहु अनहु से रिवायत है, वह कहते हैं:

एक व्यक्ति अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के पास आया और पूछा कि ऐ अल्लाह के रसूल! दो वाजिब करने वाली चीज़ें क्या हैं? आपने उत्तर दिया: "जो इस हाल में मरे कि किसी को अल्लाह का साझी नहीं बनाया, वह जन्नत में प्रवेश करेगा। और जो इस हाल में मरे कि किसी को अल्लाह का साझी बनाता रहा, वह जहन्नम जाएगा।"

[सहीह मुस्लिम: 170]

अतः यह निर्णय और अंजाम मुसलमानों का बनाया हुआ नहीं है, बल्कि जैसा कि आपने देखा और जाना, यह एक ईश्वरीय निर्णय है। इसलिए कोई मुसलमान यह निर्णय नहीं करता कि ये लोग जन्नत में जाएंगे और ये लोग जहन्नम में, बल्कि दुनिया एवं आख़िरत में निर्णय का अधिकार अल्लाह ही को है।

जब अल्लाह किसी व्यक्ति को इस्लाम के मार्ग पर लगा दे, तो उस पर अनिवार्य है कि वह अपने माता-पिता और रिश्तेदारों को इस्लाम की ओर बुलाने का प्रयास करे। हो सकता है कि अल्लाह उन्हें इस्लाम की राह पर चला दे, जो अल्लाह की सीधी राह है, और यही रसूलों (अलैहिमुस्सलाम) की राह है। लेकिन यदि आपके परिवार के लोगों की इस्लाम के अतिरिक्त किसी अन्य धर्म पर मृत्यु हुई हो, तो हम आशा करते हैं कि उन तक इस्लाम का निमंत्रण नहीं पहुँचा होगा। और जो इस हाल में मर जाए कि उस तक इस्लाम का निमंत्रण नहीं पहुँचा, और उसे इसका ज्ञान नहीं हो सका; तो अल्लाह उस पर अन्याय नहीं करेगा। बल्कि जब क़यामत का दिन होगा और अल्लाह सारी सृष्टि को उठाएगा; तो वह उन लोगों की परीक्षा लेगा और उन्हें आज़माएगा जिन तक इस्लाम का निमंत्रण नहीं पहुँचा था। अतः जो स्वीकार करेगा, वह जन्नत में प्रवेश करेगा। और अल्लाह के रसूल ﷺ ने कहा:

"जन्नत जाने का सौभाग्य केवल मुसलमान व्यक्ति ही को प्राप्त होगा।"

[सहीह बुख़ारी (2620), सहीह मुस्लिम (1003)]।

और यदि वह अवज्ञा करे और अहंकार दिखाए तो उसके अहंकार, उसकी हठधर्मी और उसके कुफ़्र के कारण वह उसे नरक में प्रवेश कराएगा। अंत में दुरूह व सल्लमा हो हमारे नबी मुहम्मद पर।

المصدر

قسم الإسلام

ملاحظات

--