क्या इस्लाम ग्रहण कर लेने मात्र से मुझपर नमाज़ पढ़ना अनिवार्य हो जाता है?
- محاور التعريف بالإسلام
- محاسن الإسلاممحاسن العبادة
- مصدر الإجابة
- قسم الإسلام
- الباب / الفصل
- (قسم الإسلام)
السؤال
क्या इस्लाम ग्रहण कर लेने मात्र से मुझपर नमाज़ पढ़ना अनिवार्य हो जाता है?
الجواب
हाँ, इस्लाम के अंदर प्रवेश करने के बाद मुसलमान पर नमाज़ पढ़ना अनिवार्य है, क्योंकि नमाज़ इस्लाम के स्तंभों में से दूसरा स्तंभ है। यह सभी नबियों एवं रसूलों (उन पर दुरूद व सलाम हो) तथा क़यामत के दिन तक उनके अनुयायियों पर अल्लाह की ओर से अनिवार्य है। इस्लाम के अंदर प्रवेश करने के बाद इन्सान पर ससमय पाँच वक़्त की नमाज़ें पढ़ना वाजिब है। क्योंकि नमाज़ मोमिनों पर निर्धारित समय पर अनिवार्य की गई है। उच्च एवं महान अल्लाह ने कहा है:
"निःसंदेह नमाज़ ईमान वालों पर निर्धारित समय पर फ़र्ज़ की गई है।"
[सूरा निसा: 163]
नमाज़ वह दूसरी चीज़ है, जिसका आदेश अल्लाह ने मूसा अलैहिस्सलाम को दिया था, जब उनसे बात की थी। उच्च एवं महान अल्लाह ने कहा है:
"फिर जब वह उसके पास आया तो उसे आवाज़ दी गई: ऐ मूसा!
निःसंदेह मैं ही तेरा पालनहार हूँ, अतः अपने दोनों जूते उतार दे, निःसंदेह तू पवित्र वादी “तुवा” में है।
और मैंने तुझे चुन लिया है। अतः ध्यान से सुन, जो वह़्य की जा रही है।
निःसंदेह मैं ही अल्लाह हूँ, मेरे सिवा कोई पूज्य नहीं, तो मेरी ही इबादत कर तथा मेरे स्मरण (याद) के लिए नमाज़ स्थापित कर।"
[सूरा ताहा: 11-14]. एक अन्य स्थान में कहा है:
"और हमने मूसा तथा उनके भाई (हारून) की ओर वह़्य भेजी कि अपनी जाति के लिए मिस्र में कुछ घर बना लो, और अपने घरों को क़िबले की तरफ़ बना लो, और नमाज़ क़ायम करो, और ईमान वालों को ख़ुशख़बरी दे दो।"
[सूरा यूनुस : 68]
नमाज़ के बहुत से बड़े-बड़े फ़ायदे हैं। एक बड़ा फ़ायदा यह है कि नमाज़ दीन पर दृढ़ता के साथ क़ायम रहने और बेहयाई तथा गुनाह के कामों से दूर रहने पर सहयोग करती है। उच्च एवं महान अल्लाह ने कहा है:
"आप उस पुस्तक को पढ़ें, जो आपकी ओर वह़्य की गई है तथा नमाज़ क़ायम करें। निःसंदेह नमाज़ निर्लज्जता और बुराई से रोकती है। और निश्चय अल्लाह का स्मरण सबसे बड़ा है और अल्लाह जानता है, जो कुछ तुम करते हो।"
[सूरा अनकबूत: 48]
दुरूद व सलाम हो हमारे नबी मुहम्मद पर।
المصدر
ملاحظات
--