Skip to content

अल्लाह ने नबी (मुहम्मद) पर क़ुरआन करीम क्यों अवतरित किया? क्या इसका अर्थ तौरात और इंजील दोनों को निरस्त करना है? क्या इसका अर्थ यह है कि तौरात और इंजील के अनुयायी अल्लाह के बताए हुए सीधे मार्ग पर नहीं थे, इसलिए अल्लाह ने पैगंबर मुहम्मद पर क़ुरआन अवतरित किया?

مصدر الإجابة
قسم القرآن والكتب السابقة
الباب / الفصل
(قسم القرآن والكتب السابقة)

السؤال

अल्लाह ने नबी (मुहम्मद) पर क़ुरआन करीम क्यों अवतरित किया? क्या इसका अर्थ तौरात और इंजील दोनों को निरस्त करना है? क्या इसका अर्थ यह है कि तौरात और इंजील के अनुयायी अल्लाह के बताए हुए सीधे मार्ग पर नहीं थे, इसलिए अल्लाह ने पैगंबर मुहम्मद पर क़ुरआन अवतरित किया?

الجواب

प्रश्नकर्ता से कहा जाएगा: फिर अल्लाह ने तौरात क्यों उतारी जबकि उससे पहले इबराहीम अलैहिस्सलाम के सहीफ़े मौजूद थे? अल्लाह ने इंजील क्यों उतारी जबकि उससे पहले तौरात मौजूद थी? इसका उत्तर एक ही है। वह यह है कि अल्लाह हर ज़माने में वही शरीयत उतारता है जो उस समय के लोगों के लिए उपयुक्त होती है। जहाँ तक ईमान के मूल सिद्धांतों की बात है, तो वे सभी रसूलों के बीच एक समान हैं; सभी रसूल अकेले अल्लाह तआला की इबादत करने और ताग़ूत का इनकार करने की दावत देते हैं। अल्लाह ने तौरात और इंजील की हिफ़ाज़त बनी इस्राईल के विद्वानों को सौंपी थी, तो उन्होंने उनमें छेड़छाड़ की और उन्हें बदल डाला। उन्हें यह ज्ञात था कि अल्लाह तआला आख़िरी ज़माने में एक रसूल भेजेगा, जिस पर वह रसूलों के सिलसिले को समाप्त कर देगा, और वह नबी मुहम्मद ﷺ हैं। अतः अल्लाह तआला ने उन पर ऐसी किताब उतारी जो पिछली शरीयतों को निरस्त करने वाली है, और क़यामत तक हर ज़माने और जगह के लिए उपयुक्त है, और जब ईसा अलैहिस्सलाम आख़िरी ज़माने में उतरेंगे तो इसी के अनुसार फैसला करेंगे। अल्लाह तआला ने कई माध्यमों से स्वयं इसकी हिफ़ाज़त का ज़िम्मा लिया है। अतः जब भी कुछ लोगों ने इसमें छेड़छाड़ करने की कोशिश की, तो वे नाकाम हुए। इसी आधार पर (यही सच है कि) हर वह यहूदी या ईसाई जिसने इस्लाम को पाया और उसमें दाख़िल नहीं हुआ, वह सीधे मार्ग पर नहीं है। अल्लाह तआला ने फ़रमाया है:

"बहुत-से अह्ले किताब चाहते हैं काश! वे तुम्हें तुम्हारे ईमान के बाद फिर काफ़िर बना दें, अपने दिलों की ईर्ष्या के कारण, इसके बाद कि उनके लिए सत्य ख़ूब स्पष्ट हो चुका। तो तुम क्षमा करो और छोड़ दो, यहाँ तक कि अल्लाह अपना हुक्म ले आए। निःसंदेह अल्लाह हर चीज़ पर सामर्थ्य रखता है।"

[सूरा बक़रा : 129]

तथा अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमाया:

"क़सम है उस हस्ती की जिसके हाथ में मुहम्मद की जान है, मेरे विषय में इस उम्मत का जो व्यक्ति भी सुने, चाहे वह यहूदी हो या ईसाई, फिर वह उस चीज़ पर ईमान न लाए, जिसके साथ मैं भेजा गया हूँ, तो वह जहन्नमी होगा।"

(सहीह मुस्लिम)।

इस उम्मत से तात्पर्य मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की उम्मत है। अर्थात वे लोग जिनकी ओर आपको भेजा गया। इसे 'उम्मत-ए-दावत' कहा जाता है। फिर उनमें से जो आपपर ईमान ले आए, उन्हें 'उम्मते इजाबत' कहा जाता है। इसी आधार पर, जो व्यक्ति अपने समय में यहूदी या ईसाई था और बिना किसी परिवर्तन या रद्दोबदल के तौरात तथा इंजील को मानता था, तथा मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के नबी बनने से पहले उसकी मृत्यु हो गई, तो वह सीधे मार्ग पर था। लेकिन, जिस व्यक्ति तक इस्लाम का संदेश पहुँच गया और वह मुसलमान नहीं हुआ, तो वह गुमराही पर है।

المصدر

قسم القرآن والكتب السابقة

ملاحظات

--