Skip to content

क्या यह सच है कि पैगंबर मुहम्मद ने कुरआन को बाइबिल (निउ टेस्टामेन्ट) से लिखा और कॉपी किया है?

مصدر الإجابة
قسم القرآن والكتب السابقة
الباب / الفصل
(قسم القرآن والكتب السابقة)

السؤال

क्या यह सच है कि पैगंबर मुहम्मद ने कुरआन को बाइबिल (निउ टेस्टामेन्ट) से लिखा और कॉपी किया है?

الجواب

इस सवाल के जवाब में हम कहते हैं:

पहली बात: यह प्रश्न करने वाला न तो क़ुरआन को जानता है और न ही इंजील को, क्योंकि क़ुरआन इंजील से बिल्कुल भिन्न है, और इंजील कोई एक इंजील नहीं है बल्कि अनेक इंजीलें हैं। क्या प्रश्नकर्ता का तात्पर्य यह है कि रसूल मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने मरकुस से, लूका से, मत्ता से, यूहन्ना से, या पौलुस के पत्रों अथवा याक़ूब के पत्रों से नक़ल किया होगा?

दूसरी बात यह कि इंजीलों में आपस में बहुत सारे मामलों में अत्यधिक विरोधाभास पाया जाता है, जिनमें से एक यह है कि इंजील यूहन्ना यह सिद्धांत स्थापित करती है कि ईसा मसीह अल्लाह के बेटे हैं, हालाँकि अल्लाह उनके इस कथन से बहुत उच्च एवं महान है, जबकि शेष तीन इंजीलें बेटा होने का स्पष्ट वर्णन नहीं करती हैं। इसी तरह सूली पर चढ़ाए जाने के मामले में भी उनमें भयानक विरोधाभास पाया जाता है। ऐसे में रसूल ﷺ ने किस इंजील से नक़ल किया होगा?

तीसरी बात यह कि महान क़ुरआन कुछ ऐसे विषयों का संशोधन करने के लिए आया है, जिनके बारे में यहूदी और ईसाई गलत विश्वास रखते हैं। उच्च एवं महान अल्लाह ने कहा है:

"निःसंदेह यह क़ुरआन इसराईल की संतान के सामने अधिकतर वे बातें वर्णन करता है, जिनमें वे मतभेद करते हैं।"

[सूरा नम्ल: 76]

इन विषयों में से एक यह है कि सिद्दीक़ा (मरयम) उन पर लगाए गए लांछन से पूरी तरह पाक है। उच्च एवं महान अल्लाह ने कहा है:

"मरयम का बेटा मसीह एक रसूल के सिवा कुछ नहीं। निश्चय उससे पहले बहुत-से रसूल गुज़र चुके और उसकी माँ सिद्दीक़ा (अत्यंत सच्ची) है। दोनों खाना खाया करते थे। देखो, हम उनके लिए किस तरह निशानियाँ स्पष्ट करते हैं। फिर देखो, वे किस तरह फेरे जाते हैं।"

[सूरा माइदा: 44]

इसी तरह अंतिम ज़माने में ईसा मसीह अलैहिस्सलाम के उतरने का विषय। ईसाई यह विश्वास रखते हैं कि वह बंदों का हिसाब लेने के लिए अल्लाह के बेटे के रूप में उतरेंगे, जबकि क़ुरआन ने यह साबित किया है कि वह एक मनुष्य और रसूल हैं, जो क़यामत की निशानियों में से एक निशानी के रूप में उतरेंगे। अल्लाह तआला ने फ़रमाया:

"तथा निःसंदेह वह (ईसा) क़यामत की एक निशानी है। अतः तुम उसमें कदापि संदेह न करो और मेरी पैरवी करो, यही सीधा रास्ता है।"

[सूरा ज़ुख़रुफ़: 61]

चौथी बात: महान क़ुरआन ने ईसा अलैहिस्सलाम तथा उनकी माता अलैहस्सलाम के बारे में कुछ ऐसी बातें बताई हैं जिन्हें ईसाई नहीं जानते। मसलन जन्म के बाद ईसा अलैहिस्सलाम का बात करना और आसमान से दस्तरख़्वान का उतरना आदि। उच्च एवं महान अल्लाह ने कहा है:

"मरयम के पुत्र ईसा ने प्रार्थना की: ऐ अल्लाह! ऐ हमारे पालनहार! हम पर आकाश से एक दस्तरख़ान उतार, जो हमारे तथा हमारे पश्चात् के लोगों के लिए उत्सव (का दिन) बन जाए तथा तेरी ओर से एक निशानी (हो) तथा हमें जीविका प्रदान कर, तू ही सबसे उत्तम जीविका प्रदान करने वाला है।"

पाँचवीं बात: महान क़ुरआन उन त्रुटियों से मुक्त है जो इंजीलों में पाई जाती हैं, तथा उन बहुत से विरोधाभासों से मुक्त है जो इंजील में पाए जाते हैं।

छठी बात: रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम न पढ़ना जानते थे और न लिखना, और इसका उल्लेख महान क़ुरआन में किया गया है। उच्च एवं महान अल्लाह ने कहा है:

"और आप इससे पहले न कोई पुस्तक पढ़ते थे और न उसे अपने दाहिने हाथ से लिखते थे। (यदि ऐसा होता) तो असत्यवादी अवश्य संदेह करते।"

[सूरा अनकबूत: 48]

उनकी क़ौम भी अनपढ़ थी, उनके बीच पठन-पाठन का प्रचलन नहीं था, मक्का में आकाशीय ग्रंथों को मानने वालों की किताबें प्रचलित भी नहीं थीं और वे उनके ज्ञान से भी अनभिज्ञ थे।

इस स्पष्टीकरण के बाद, क्या कोई निष्पक्ष व्यक्ति यह कह सकता है कि रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने क़ुरआन को इंजील से लिखा और उससे कॉपी किया है? हमें पूर्ण विश्वास है कि जब कोई निष्पक्ष व्यक्ति हमारा यह उत्तर पढ़ेगा, तो वह निश्चित रूप से यही कहेगा कि यह प्रश्नकर्ता न तो महान क़ुरआन को जानता था और न ही इंजील को।

इंजील में मौजूद जो बातें क़ुरआन करीम के अनुकूल हैं, वे उस सत्य के अवशेष हैं जिसे मसीह अलैहिस्सलाम लेकर आए थे, जैसे केवल एक अल्लाह की इबादत की ओर बुलाने का आदेश। आश्चर्य की बात यह है कि जो लोग क़ुरआन के विरुद्ध शोर मचाते हैं, और ईसाइयों के बीच यह भ्रम फैलाते हैं कि रसूल मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने क़ुरआन करीम को इंजील से कॉपी किया है, वे इस बात की अनदेखी करते हैं कि इंजील ने स्पष्ट रूप से रसूल मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के आगमन का उल्लेख किया है, उनकी शुभ सूचना दी है, तथा अपने अनुयायियों को आदेश दिया है कि जब उन्हें भेजा जाए तो वे रसूल मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पर ईमान लाएँ। परन्तु वे इन बातों का उल्लेख नहीं करते; बल्कि इन्हें छिपाने तथा विकृत करने का भरसक प्रयास करते हैं।

المصدر

قسم القرآن والكتب السابقة

ملاحظات

--