क्या मुसलमान मानते हैं कि सभी धर्मों का परिणाम एक ही है?
- محاور التعريف بالإسلام
- الشبهات والاعتراضات
- مصدر الإجابة
- قسم الأديان والفرق
- الباب / الفصل
- (قسم الأديان والفرق)
السؤال
क्या मुसलमान मानते हैं कि सभी धर्मों का परिणाम एक ही है?
الجواب
जिस धर्म को अल्लाह ने अपने बंदों के लिए बनाया है और अपने सभी रसूलों को उसे अपने अनुयायियों तक पहुँचाने का दायित्व सौंपा है, वह इस्लाम ही है। सभी पैगंबर इस्लाम पर थे। अल्लाह ने फरमाया:
"उसने तुम्हारे लिए वही धर्म निर्धारित किया है, जिसका आदेश उसने नूह़ को दिया और जिसकी वह़्य हमने आपकी ओर की, तथा जिसका आदेश हमने इबराहीम तथा मूसा और ईसा को दिया, कि इस धर्म को क़ायम करो और उसके विषय में अलग-अलग न हो जाओ। बहुदेववादियों पर वह बात भारी है जिसकी ओर आप उन्हें बुलाते हैं। अल्लाह जिसे चाहता है, अपने लिए चुन लेता है और अपनी ओर मार्ग उसी को दिखाता है, जो उसकी ओर लौटता है।"
[सूरा शूरा: 13]
अल्लाह तआला ने एक अन्य स्थान में फ़रमाया है :
"तथा इसी की वसीयत इबराहीम ने अपने बेटों को की और याक़ूब ने भी। ऐ मेरे बेटो! निःसंदेह अल्लाह ने तुम्हारे लिए यह धर्म (इस्लाम) चुन लिया है। सो, तुम हरगिज़ न मरना परंतु इस हाल में कि तुम मुसलमान (आज्ञाकारी) हो।"
[सूरा बक़रा : 129]
"या तुम मौजूद थे, जब याक़ूब की मृत्यु का समय आया, जब उसने अपने बेटों से कहा : तुम मेरे बाद किसकी इबादत करोगे? उन्होंने उत्तर दिया : हम तेरे पूज्य और तेरे बाप-दादा इबराहीम और इसमाईल और इसहाक़ के पूज्य की इबादत करेंगे, जो एक ही पूज्य है, और हम उसी के आज्ञाकारी हैं।"
"(ऐ मुसलमानो!) तुम कह दो : हम अल्लाह पर ईमान लाए और उसपर जो हमारी ओर उतारा गया, और जो इबराहीम और इसमाईल और इसहाक़ और याक़ूब तथा उसकी संतान की ओर उतारा गया, और जो मूसा एवं ईसा को दिया गया तथा जो समस्त नबियों को उनके पालनहार की ओर से दिया गया। हम उनमें से किसी एक के बीच अंतर नहीं करते और हम उसी (अल्लाह) के आज्ञाकारी हैं।"
इस्लाम के अतिरिक्त किसी भी धर्म का पालन करने वाला असत्य धर्म का पालन करने वाला है और उसके द्वारा किए गए कर्म अल्लाह के यहाँ ग्रहण योग्य नहीं हैं। अल्लाह ने कहा है :
"और जो इस्लाम के अलावा कोई और धर्म तलाश करे, तो वह उससे हरगिज़ स्वीकार नहीं किया जाएगा और वह आख़िरत में घाटा उठाने वालों में से होगा।"
[सूरा आल-ए-इमरान: 81]
एक मुसलमान का ईमान है कि इस्लाम के अतिरिक्त सारे धर्म असत्य हैं, सच्चा धर्म एक ही है और आख़िरत में बेहतर अंजाम तथा सफलता का हक़दार वही होगा, जो अल्लाह से मुसलमान होकर मिलेगा। अल्लाह से कुफ्र (अविश्वास) के साथ मिलने वाला दुनिया तथा आख़िरत दोनों जगहों में नाकाम व नामुराद होगा। अल्लाह तआला ने कहा है:
"निःसंदेह किताब वालों और मुश्रिकों में से जो लोग काफ़िर हो गए, वे सदा जहन्नम की आग में रहने वाले हैं, वही लोग सबसे बुरे प्राणी हैं।"
[सूरा बय्यिनह: 7-8]
अल्लाह तआला ने फ़रमाया है:
"आप कह दें : मैं अल्लाह ही की इबादत करता हूँ, इस हाल में कि उसी के लिए अपने धर्म को विशुद्ध (ख़ालिस) करने वाला हूँ।
अतः तुम उसके सिवा जिसकी चाहो इबादत करो। आप कह दें : निःसंदेह वास्तविक घाटे में पड़ने वाले तो वे हैं, जिन्होंने क़यामत के दिन खुद को तथा अपने घर वालों को घाटे में डाला। सुन लो! यही खुला नुकसान है।"
[सूरा ज़ुमर: 65]
अल्लाह तआला ही सत्य है। वही सीधे मार्ग (न्याय तथा प्रशंसा के मार्ग पर) पर है। उसके न्याय का एक पहलू यह है कि वह क़यामत के दिन अल्लाह पर ईमान रखने और रसूलों को सच मानने वालों को बदले के तौर पर जन्नत प्रदान करेगा। अल्लाह ने कहा है :
"तथा जो भी अल्लाह और रसूल का आज्ञापालन करेगा, वह उन लोगों के साथ होगा, जिन्हें अल्लाह ने पुरस्कृत किया है, अर्थात नबियों, सिद्दीक़ों (सत्यवादियों), शहीदों और सदाचारियों के साथ। और ये लोग सबसे अच्छे साथी हैं।"
[सूरा निसा: 163]
जबकि अपने प्रति अविश्वास व्यक्त करने वालों को जहन्नम में डालेगा, जो कि बहुत बुरी जगह है। अल्लाह ने कहा है :
"और जिसे अल्लाह सीधा मार्ग दिखाए, वही मार्ग पाने वाला है और जिन्हें पथभ्रष्ट कर दे, आप उनके लिए अल्लाह के सिवा सहायक नहीं पाएँगे। और हम उन्हें क़यामत के दिन उनके चेहरों के बल अंधे, गूँगे और बहरे बनाकर उठाएँगे। और उनका ठिकाना जहन्नम है। जब भी उसकी लपट कम होगी, हम उसे और भड़का देंगे।
यही उनका बदला है क्योंकि उन्होंने हमारी आयतों का इनकार किया और कहा : क्या जब हम हड्डियाँ और चूरा-चूरा हो जाएँगे, तो क्या हम नए सिरे से पैदा करके उठाए जाने वाले हैं?"
[सूरा इसरा: 88]
"निश्चय अल्लाह मुनाफ़िक़ों (पाखंडियों) और काफ़िरों को एक साथ जहन्नम में इकट्ठा करने वाला है।"
यह उसके संपूर्ण न्याय ही की एक झलक है कि ईमान वालों को जन्नत में तथा काफ़िरों को जहन्नम में एकत्र करेगा। अल्लाह हमें जहन्नम की यातना से बचाए।
المصدر
ملاحظات
--