क्या इस्लाम ने ईसा अलैहिस्सलाम के सूली पर चढ़ाए जाने की धारणा की पुष्टि की है?
- محاور التعريف بالإسلام
- المحتوى المخصص بحسب الدينمحتوى للنصارىالتعريف بالأنبياء السابقين ومكانة عيسى عليه السلامحقيقة عيسى عليه السلام
- مصدر الإجابة
- قسم الأديان والفرق
- الباب / الفصل
- (قسم الأديان والفرق)
السؤال
क्या इस्लाम ने ईसा अलैहिस्सलाम के सूली पर चढ़ाए जाने की धारणा की पुष्टि की है?
الجواب
इस्लाम ने ईसा अलैहिस्सलाम के ज़माने में सूली देने की घटना का इनकार नहीं किया है। उसने इस घटना को इस प्रकार बयान किया है कि यहूदियों ने ईसा अलैहिस्सलाम की हत्या करने और उनको सूली पर चढ़ाने का प्रयास किया, तो अल्लाह ने उनको बचा लिया और अपनी ओर उठा लिया। इसलिए यहूदी उनका कुछ नुक़सान न कर सके। दूसरी ओर एक अन्य व्यक्ति को उनकी नज़र में ईसा अलैहिस्सलाम के सदृश बना दिया, जिसे यहूदियों ने तत्कालीन रूमी शासक के साथ साज़बाज़ करके पकड़ लिया और सूली पर चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने समझा कि सचमुच ईसा अलैहिस्सलाम की हत्या कर दी है और उनको सूली पर चढ़ा दिया है।
"फिर जब ईसा ने उनसे कुफ़्र महसूस किया, तो कहा: कौन हैं जो अल्लाह की ओर (बुलाने में) मेरे सहायक हैं? ह़वारियों (साथियों) ने कहा: हम अल्लाह के सहायक हैं। हम अल्लाह पर ईमान लाए और आप गवाह रहें कि निःसंदेह हम आज्ञाकारी हैं
ऐ हमारे पालनहार! हम उसपर ईमान लाए, जो तूने उतारा और हमने रसूल का अनुसरण किया, अतः तू हमें गवाही देने वालों के साथ लिख ले।
तथा उन्होंने षड्यंत्र रचा और अल्लाह ने (भी) गुप्त तदबीर की और अल्लाह षड्यंत्र रचने वालों से बेहतर है।
जब अल्लाह ने कहा: ऐ ईसा! मैं तुझे पूरा लेने वाला हूँ और तुझे अपनी ओर उठाने वाला हूँ, तथा तुझे उन लोगों से पवित्र करने वाला हूँ जिन्होंने कुफ़्र किया और तेरे अनुयायियों को क़यामत के दिन तक काफ़िरों के ऊपर करने वाला हूँ। फिर मेरी ही ओर तुम्हारा लौटकर आना है। तो मैं तुम्हारे बीच उस चीज़ के बारे में निर्णय करूँगा, जिसमें तुम मतभेद किया करते थे।"
[सूरा आल-ए-इमरान : 52-55] एक अन्य स्थान में फ़रमाया है:
"तथा उनके (गर्व से) यह कहने के कारण कि निःसंदेह हमने ही अल्लाह के रसूल मरयम के पुत्र ईसा मसीह को क़त्ल किया। हालाँकि न उन्होंने उसे क़त्ल किया और न उसे सूली पर चढ़ाया, बल्कि उनके लिए (किसी को मसीह का) सदृश बना दिया गया। निःसंदेह जिन लोगों ने उनके मामले में मतभेद किया, निश्चय वे उनके संबंध में बड़े संदेह में हैं। उनके पास इस बारे में अनुमान के सिवा कोई ज्ञान नहीं है, और यह बात यकीनी है कि उन्होंने उसे क़त्ल नहीं किया।
बल्कि अल्लाह ने उसे अपनी ओर उठा लिया तथा अल्लाह सदा से हर चीज़ पर प्रभुत्वशाली, पूर्ण हिकमत वाला है।
"और किताब वालों में से कोई न होगा, मगर उसकी मौत से पहले उसपर अवश्य ईमान लाएगा और वह क़यामत के दिन उनपर गवाह होगा।"
[सूरा निसा: 163]
अतः ईसा अलैहिस्सलाम को न तो सूली पर चढ़ाया गया है और न उनकी हत्या हुई है। उनको अल्लाह ने अपनी ओर उठा लिया है और वह इस समय दूसरे आसमान में मौजूद हैं। क़यामत से पहले उतरेंगे। उनका उतरना क़यामत की एक बड़ी निशानी होगी। उतरने के बाद काना दज्जाल की हत्या करेंगे, उस सलीब (क्रास) को तोड़ेंगे जिसकी आज अल्लाह के अतिरिक्त पूजा हो रही है, और ईसाइयों ने जिसके बारे में झूठ गढ़ रखा है कि ईसा अलैहिस्सलाम को इसी सलीब पर सूली दी गई है। तथा सूअर की हत्या करेंगे और इस्लामी शरीयत के अनुसार शासन करेंगे। अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फ़रमाया:
''क़यामत उस समय तक नहीं आएगी, जब तक तुम्हारे बीच मरयम के पुत्र ईसा एक न्यायप्रिय शासक के रूप में न उतरें। वह सलीब तोड़ देंगे, सूअरों की हत्या करेंगे, जिज़्या ख़त्म कर देंगे और धन की इतनी बहुतायत होगी कि कोई उसे स्वीकार करने वाला न होगा।''
[सहीह बुख़ारी : 2476, सहीह मुस्लिम : 155]
المصدر
ملاحظات
--