Skip to content

मुसलमान जब एक ही किताब को मानते हैं, तो विभिन्न समुदायों एवं दलों में क्यों बटे हुए हैं?

محاور التعريف بالإسلام
الشبهات والاعتراضات
مصدر الإجابة
قسم الأديان والفرق
الباب / الفصل
(قسم الأديان والفرق)

السؤال

मुसलमान जब एक ही किताब को मानते हैं, तो विभिन्न समुदायों एवं दलों में क्यों बटे हुए हैं?

الجواب

पहला: विभाजन तथा मतभेद एक सांसारिक नियम है, जिसके साथ अल्लाह ने मानवता की रचना की है। अल्लाह तआला ने फरमाया है:

"और यदि आपका पालनहार चाहता, तो सब लोगों को एक ही समुदाय बना देता। और वे सदैव विभेद करते ही रहेंगे।

सिवाय उसके, जिसपर आपका पालनहार दया करे और इसी के लिए उसने उन्हें पैदा किया। और आपके पालनहार की बात पूरी हो गई कि मैं जहन्नम को सब जिन्नों तथा इन्सानों से अवश्य भर दूँगा।"

[सूरा हूद: 118-119]

तथा अबू हुरैरा रज़ियल्लाहु अन्हु से वर्णित है कि अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फ़रमाया:

"यहूदी एकहत्तर या बहत्तर दलों में बट गए थे। ईसाइयों का भी कुछ यही हाल था। जबकि मेरी उम्मत तिहत्तर दलों में बट जाएगी।"

[इस हदीस को इमाम तिरमिज़ी ने रिवायत किया है और हसन सहीह कहा है।]

दूसरा: धर्म जब अल्लाह का उतारा हुआ सच्चा धर्म हो, तो उसके मानने वालों के अंदर पाए जाने वाले विभाजन एवं दलबंदी को उसका दोष शुमार नहीं किया जाएगा। दोष तो दरअसल उसके उन मानने वालों का है, जिन्होंने असल एवं सच्चा मार्ग छोड़कर अलग-अलग राहें अपना लीं।

तीसरा: अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने हमें बता दिया है कि जब लोगों के अंदर विभाजन तथा मतभेद पैदा हो जाए, तो हमें किसका अनुसरण करना चाहिए? किसके साथ रहना चाहिए? विभाजन जब अधिक हो जाए, तो सत्य किसके साथ होता है? विभाजन एवं दलबंदी के उल्लेख के बाद आपने बताया कि एक दल के सिवा सारे दल गुमराही में होंगे। केवल वही एक दल सत्य के मार्ग पर चल रहा होगा। आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फ़रमाया:

"एक दल को छोड़कर सारे दल गुमराही में होंगे।" सहाबा ने पूछा : ऐ अल्लाह के रसूल! वह दल आख़िर कौन सा दल होगा? आपने उत्तर दिया : "उस रास्ते पर चलने वाला दल, जिसपर मैं और मेरे सहाबा चल रहे हैं।"

[सुनन तिर्मिज़ी, हदीस संख्या : 2641]

एक अन्य हदीस में आप ने फरमाया:

"पूर्ववर्ती दोनों किताब वाले अपने धर्म के मामले में बहत्तर दलों में बट गए और मेरी यह उम्मत तिहत्तर दलों में बट जाएगी। -यानी आकांक्षाओं पर चलने लगेगी- इनमें से सारे दल जहन्नम जाएँगे, एक दल को छोड़कर और वही दल जमा'अत होगा।"

[मुसनद अहमद, हदीस संख्या : 16937, सुनन अबू दाऊद, हदीस संख्या : 4597]

"जो तुममें से जीवित रहेगा, वह अनेक प्रकार के मतभेद देखेगा। और तुम दीन के नाम पर सामने आने वाली नई-नई चीज़ों से बचे रहना। क्योंकि वह गुमराही हैं। तुममें से जो व्यक्ति वह ज़माना पाए, वह मेरी सुन्नत तथा नेक और सत्य के मार्ग पर चलने वाले ख़लीफ़ागण की सुन्नत पर चलते रहे। तुम इसे दाढ़ों से पकड़े रहना।"

[सुनन तिर्मिज़ी, हदीस संख्या : 2676 तथा सुनन इब्न-ए-माजा, हदीस संख्या : 43, तथा इमाम तिर्मिज़ी ने कहा है कि यह हदीस हसन सहीह है।]

यही दल सच्चे इस्लाम का प्रतिनिधित्व करता है। जीवन के हर क्षेत्र में अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम और आपके सहाबा के मार्ग पर चलता है। यही दल अह्ल-ए-सुन्नत -वल- जमा'अत कहलाता है।

चौथा: यहूदियों और ईसाइयों के अंदर जब विभाजन पैदा हुआ, तो उनका कोई भी दल सत्य के मार्ग पर क़ायम न रहा। जबकि इस उम्मत का एक दल क़यामत आने तक हमेशा सही दीन पर क़ायम रहेगा, जैसा कि अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने इसका सुसमाचार देते हुए फ़रमाया है:

"मेरी उम्मत का एक दल हमेशा सत्य पर प्रभुत्वप्राप्त रहेगा। उसका साथ छोड़ने वाले उसे कोई हानि नहीं पहुँचा सकेंगे, यहाँ तक कि अल्लाह का फ़ैसला आ जाएगा और वह इसी तरह सत्य पर क़ायम रहेंगे।"

[सहीह मुस्लिम: 170]

इसी तरह अल्लाह तआला ने फरमाया:

"वे चाहते हैं कि अल्लाह के प्रकाश को अपने मुँह से बुझा दें तथा अल्लाह अपने प्रकाश को पूरा करने वाला है, यद्यपि काफ़िरों को बुरा लगे।

वही है जिसने अपने रसूल को मार्गदर्शन तथा सत्धर्म (इस्लाम) के साथ भेजा, ताकि उसे प्रत्येक धर्म पर प्रभुत्व प्रदान कर दे, भले ही बहुदेववादियों को बुरा लगे।"

[सूरा सफ़्फ़: 6]

पाँचवाँ: इस्लाम में मतभेद दो प्रकार के हैं। एक जायज़ मतभेद। इसमें मतभेद करने वाला गुमराह या सही रास्ते से भटका हुआ नहीं माना जाता। मसलन कुछ फ़िक़्ही मसायल, जैसे तहारत, नमाज़, क्रय-विक्रय एवं न्याय से संबंधित प्रावधानों में मतभेद। इस मतभेद के कारणों में से एक कारण समझ का अंतर है। क्योंकि कुछ लोगों की बुद्धि और समझ व्यापक एवं सूक्ष्म होती है, जिससे वे उन बातों को समझ लेते हैं जिन्हें दूसरे नहीं समझ पाते। कुछ अन्य कारणों के साथ-साथ, कभी-कभी इसका कारण प्रमाण का अस्पष्ट होना भी होता है। इस प्रकार के मसायल, जिनमें हमें मतभेद देखने को मिलता है, इन में उलमा के लिए इज्तिहाद की गुंजाइश रहती है।

दूसरा प्रकार: हराम मतभेद। इसकी निंदा क़ुरआन की कई आयतों में की गई है। जैसे एक स्थान में अल्लाह ने कहा है :

"जिन लोगों ने अपने धर्म के टुकड़े-टुकड़े कर लिए और विभिन्न गिरोहों में बट गए, आपका उनसे कोई संबंध नहीं। उनका मामला अल्लाह के हवाले है। फिर वह उन्हें बता देगा कि वे क्या करते रहे हैं।"

[सूरा अनआम: 18]

एक अन्य स्थान में फ़रमाया है :

"उन लोगों में से जिन्होंने अपने धर्म के टुकड़े-टुकड़े कर दिए, और कई गिरोह बन गए। प्रत्येक गिरोह उसी पर खुश है, जो उसके पास है।"

[सूरा रूम : 32]

इस मतभेद से मुराद दरअसल अक़ीदे के बड़े-बड़े मसायल में मतभेद है। जैसे नबूवत, ईमान, तक़दीर, अल्लाह तआला के गुण और सहाबा आदि। कुछ समुदाय ऐसे हैं जिनको इस प्रकार के मसायल में मतभेद इस्लाम के दायरे से बाहर कर देता है और कुछ ऐसे हैं जिनकी स्थिति भिन्न है।

दुरूद व सलाम हो हमारे नबी मुहम्मद पर।

المصدر

قسم الأديان والفرق

ملاحظات

--