Skip to content

ऐसे ग़ैर-मुस्लिमों के बारे में इस्लाम का क्या दृष्टिकोण है, जो इस्लाम का विरोध नहीं करते?

محاور التعريف بالإسلام
الشبهات والاعتراضات
مصدر الإجابة
قسم ما يتعلق بغير المسلمين والشرك والعبادة
الباب / الفصل
(قسم ما يتعلق بغير المسلمين والشرك والعبادة)

السؤال

ऐसे ग़ैर-मुस्लिमों के बारे में इस्लाम का क्या दृष्टिकोण है, जो इस्लाम का विरोध नहीं करते?

الجواب

ग़ैर-मुस्लिमों के प्रति इस्लाम का दृष्टिकोण अल्लाह तआला के इस फ़रमान में स्पष्ट किया गया है:

"अल्लाह तुम्हें इससे नहीं रोकता कि तुम उन लोगों से अच्छा व्यवहार करो और उनके साथ न्याय करो, जिन्होंने तुमसे धर्म के विषय में युद्ध नहीं किया और न तुम्हें तुम्हारे घरों से निकाला। निश्चय अल्लाह न्याय करने वालों से प्रेम करता है।"

[सूरा मुमतहिना: 8]

उनके साथ भलाई करने में उनपर उपकार करना, उन्हें सदक़ा देना, उनके साथ अच्छे पड़ोसी का व्यवहार करना, उनकी ज़रूरतें पूरी करने में उनकी सहायता करना, उनके ऐसे आयोजनों में शामिल होना जो उनके धर्म से संबंधित न हों, तथा शादी आदि जैसे आयोजनों में उनका निमंत्रण ग्रहण करना शामिल है; बशर्ते कि व्यक्ति का दीन सुरक्षित रहे, और वे उसमें शराब पीने जैसा कोई गुनाह का काम खुले तौर पर न करें। अस्मा बिंत अबी बक्र रज़ियल्लाहु अन्हुमा कहती हैं:

मेरी माँ, क़ुरैश की संधि के ज़माने में जब अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने उनसे संधि कर रखी थी, मेरे पास आईं, जो कि मुश्रिका थीं। चुनाँचे मैंने अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम से मसला पूछा। मैंने कहा : ऐ अल्लाह के रसूल! मेरी माँ मेरे पास आई हैं और वह मुझसे अच्छे व्यवहार की इच्छा रखती हैं, तो क्या मैं अपनी माँ के साथ अच्छा व्यवहार करूँ? आपने फ़रमाया: "हाँ, अपनी माँ के साथ अच्छा व्यवहार करो।"

[सहीह बुख़ारी (2620), सहीह मुस्लिम (1003)]।

और उनके साथ सबसे बड़ा उपकार एवं भलाई उन्हें इस्लाम की ओर बुलाना है। फिर, इसमें कोई संदेह नहीं कि इस्लाम की ओर बुलाने का काम मर्हलावार होता है, जैसा कि दावत (इसलाम की ओर आह्वान) और फ़िक़्ह की किताबों में विस्तार से बताया गया है।

ज़िम्मी (जो मुसलमानों के मुल्क में टैक्स दे कर रहता हो) या मुआहद (वह ग़ैरमुस्लिम, जिसके साथ मुसलमानों का शांति समझौता हो) काफिरों के मुसलमानों पर कई अधिकार हैं, इसलिए उसे क़त्ल करना तो दूर उसे कष्ट देना तक जायज़ नहीं है। अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फ़रमाया है:

"जो आदमी किसी 'मुआहद' को क़त्ल करेगा, वह जन्नत की ख़ुश्बू तक न पाएगा, जबकि जन्नत की ख़ुश्बू चालीस बरस की दूरी तक पहुँचती है।"

[सहीह बुख़ारी : 3166]

अतः इस्लाम न्याय, संतुलन तथा दया का धर्म है।

المصدر

قسم ما يتعلق بغير المسلمين والشرك والعبادة

ملاحظات

--