अल्लाह ने हमें क्यों पैदा किया है और हमारे अस्तित्व का उद्देश्य क्या है?
- محاور التعريف بالإسلام
- الغاية من خلق الإنسان ومعنى الحياة
- مصدر الإجابة
- قسم الإيمان | كتاب: الإسلام دين رب العالمين، ص 9
- الباب / الفصل
- (قسم الإيمان)
السؤال
अल्लाह ने हमें क्यों पैदा किया है और हमारे अस्तित्व का उद्देश्य क्या है?
الجواب
सब कुछ जानने वाले और हर चीज़ की ख़बर रखने वाले अल्लाह ने हमें बता दिया है कि हमें पैदा करने के पीछे क्या राज़ है और हमें अस्तित्व में लाने का क्या उद्देश्य है? अल्लाह तआला ने अपनी सम्मानित पुस्तक कुरआन में कहा है :
"और मैंने जिन्नों तथा मनुष्यों को केवल इसलिए पैदा किया है कि वे मेरी इबादत करें।"
[सूरा ज़ारियात: 56]
यही वह उद्देश्य है, जिसके कारण अल्लाह ने जिन्नों तथा इन्सानों को पैदा किया और तमाम रसूलों को उसका आह्वान करने के लिए भेजा। उद्देश्य अल्लाह की इबादत है, जिसमें उसका ज्ञान, उससे प्रेम, उसकी ओर लौटना और उसके सिवा दूसरों से मुँह मोड़ना शामिल है।
अतः जिसने इस उद्देश्य से मुँह मोड़ा, वह अल्लाह की यातना का शिकार हो गया और जिसने अल्लाह के आदेशों का पालन किया, वह हमेशा रहने वाले इनाम का हक़दार बन गया। अल्लाह तआला ने कहा है:
"जो भी अच्छा कार्य करे, नर हो अथवा नारी, जबकि वह ईमान वाला हो, तो हम उसे अच्छा जीवन व्यतीत कराएँगे। और निश्चय हम उन्हें उनका बदला उन उत्तम कार्यों के अनुसार प्रदान करेंगे जो वे किया करते थे।"
[सूरा नह्ल: 97]