अल्लाह कौन है?
- محاور التعريف بالإسلام
- التعريف بالله تعالىصفات الله تعالى
- مصدر الإجابة
- قسم الإيمان
- الباب / الفصل
- (قسم الإيمان)
السؤال
अल्लाह कौन है?
الجواب
इस्लाम धर्म के अनुसार अल्लाह समस्त सृष्टि का रब है। वह अपनी नेमतों द्वारा उनका पालन-पोषण करता है। अल्लाह तआला ने कहा है:
"हर प्रकार की प्रशंसा उस अल्लाह के लिए है, जो सारे संसारों का पालनहार है।"
[सूरा फ़ातिहा: 2]
वही सारी सृष्टियों का स्रष्टा, मालिक, आजीविका प्रदान करने वाला तथा सारी सृष्टियों का प्रबंधक है। उसका कोई साझी नहीं है। अल्लाह तआला ने कहा है:
"जो आकाशों और धरती का और उन दोनों के बीच की चीज़ों का पालनहार है। अतः उसी की इबादत करें तथा उसकी इबादत पर जमे रहें। क्या आप उसका समकक्ष किसी को जानते हैं?"
[सूरा मरयम: 65]
वही अकेला पूज्य है। उसके सिवा कोई सत्य पूज्य नहीं है। क्योंकि पूज्य एवं संपूर्ण होने के गुण उसी के अंदर पाए जाते हैं। रचना करना, आदेश देना, निर्णय लेना तथा विधान बनाना सब उसी का काम है। उसका कोई साझी नहीं है।
अल्लाह तआला ने फ़रमाया है:
"तथा आकाशों और धरती में सर्वोच्च गुण उसी का है।"
[सूरा रूम: 27]
जो महान है, बड़ा है, हर तरह से संपूर्ण है, समस्त प्रशंसा उसी के लिए है और उसीके उत्तम नाम तथा उच्च गुण हैं। अल्लाह तआला का कथन है:
"और सबसे अच्छे नाम अल्लाह ही के हैं। अतः उसे उन्हीं के द्वारा पुकारो..."
[सूरा आराफ़: 54]
वह संपूर्ण रूप से सब कुछ सुनने वाला, संपूर्ण रूप से सब कुछ देखने वाला, हर चीज़ का संपूर्ण ज्ञान रखने वाला और हर चीज़ की ऐसी शक्ति रखने वाला है कि कोई भी चीज़ उसके सामर्थ्य से बाहर नहीं है। वह अत्यंत कृपाशील और परम दयावान है, जिसकी दया हर सृष्टि और जीव पर व्याप्त है, और वह ईमान वालों पर दया करने वाला है। वह ऐसा जीवित है जो कभी नहीं मरता, वह प्रथम है, अतः उससे पहले कुछ नहीं और वह अंतिम है, अतः उसके बाद कुछ नहीं। अल्लाह तआला का कथन है:
"वही सबसे पहला है और सबसे आख़िर है और सबसे ऊपर है और (हर चीज़ के खुद उससे भी) क़रीब है और वह हर चीज़ को भली-भाँति जानने वाला है।"
[सूरा हदीद: 3]
वह हकीम है, जिसने हर चीज़ को मुनासिब और अच्छे अंदाज़ में पैदा किया है। उसकी हर रचना और हर आदेश में हिकमत छुपी है।
उसका कोई समकक्ष नहीं है। न उसकी कोई पत्नी है, न कोई पुत्र है और न उसका कोई पिता है। कोई चीज़ उसके जैसी नहीं है। वह पवित्र है। उसका फ़रमान है:
"(ऐ रसूल!) आप कह दीजिए: वह अल्लाह एक है।
अल्लाह बेनियाज़ है।
न उसकी कोई संतान है और न वह किसी की संतान है।
और न कोई उसका समकक्ष है।"
[सूरा इख़लास : 1-4] और अल्लाह तआला ने फ़रमाया है:
"उसके जैसी कोई चीज़ नहीं और वह सब कुछ सुनने वाला, सब कुछ देखने वाला है।"
[सूरा शूरा: 11]
वह बुलंदी में अर्श (सिंहासन) के ऊपर है, सारी सृष्टियों के ऊपर। अल्लाह तआला का कथन है:
"वह रहमान (अत्यंत दयावान् अल्लाह) अर्श (सिंहासन) पर बुलंद हुआ।"
[सूरा ताहा: 5]
एक अन्य स्थान में कहा है:
"तथा वही अपने बंदों पर ग़ालिब (हावी) है तथा वही पूर्ण हिकमत वाला, हर चीज़ की ख़बर रखने वाला है।"
[सूरा अनआम: 18]
المصدر
ملاحظات
--