Skip to content

जीवन का आरंभ कैसे हुआ या सृष्टि का आरंभ कैसे हुआ?

محاور التعريف بالإسلام
الشبهات والاعتراضات
مصدر الإجابة
قسم الخلق
الباب / الفصل
(قسم الخلق)

السؤال

जीवन का आरंभ कैसे हुआ या सृष्टि का आरंभ कैसे हुआ?

الجواب

अल्लाह सदा से रहा है। उससे पहले कुछ नहीं था। फिर उसने सृष्टि की रचना की, जिसका पहले कोई अस्तित्व नहीं था। अल्लाह ने उसकी रचना बिना किसी पूर्व उदाहरण के की। अल्लाह तआला ने कहा है:

"निःसंदेह तुम्हारा पालनहार वह अल्लाह है, जिसने आकाशों तथा धरती को छह दिनों में बनाया। फिर अर्श (सिंहासन) पर बुलंद हुआ। वह रात से दिन को ढाँप देता है, जो उस दिन को जल्दी से आ लेती है (और दिन रात को) तथा सूर्य, चाँद और तारे (बनाए), इस हाल में कि वे उसके आदेश के अधीन हैं। सुन लो! सृष्टि करना और आदेश देना उसी का काम है। बहुत बरकत वाला है अल्लाह, जो सारे संसारों का पालनहार है।"

[सूरा आराफ़: 54]

इमाम बुख़ारी ने सहीह बुख़ारी में इमरान बिन हुसैन रज़ियल्लाहु अनहु से रिवायत किया है कि अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फ़रमाया है:

''अल्लाह था और उससे पहले कुछ नहीं था। उसका अर्श पानी पर था। फिर आकाशों एवं पृथ्वी की रचना की और ज़िक्र (लौह-ए-महफ़ूज़) में हर चीज़ को लिख दिया।''

तथा अल्लाह ने मानव-पिता आदम अलैहिस्सलाम को पैदा किया। सहीह मुस्लिम में अबू हुरैरा रज़ियल्लाहु अनहु से वर्णित एक हदीस में है कि अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फ़रमाया है:

"सबसे उत्तम दिन जिसमें सूरज निकला, जुमा का दिन है। इसी दिन आदम पैदा हुए, इसी दिन जन्नत में दाख़िल हुए और इसी दिन वहाँ से निकाले गए।"

अल्लाह तआला ने इनसान की रचना का वर्णन करते हुए फ़रमाया है:

"और निःसंदेह हमने मनुष्य को (पूरी पृथ्वी से ली गई) मिट्टी से पैदा किया।

फिर हमने उसे वीर्य बनाकर एक सुरक्षित स्थान में रखा।

फिर हमने उस वीर्य को एक जमा हुआ रक्त बनाया, फिर हमने उस जमे हुए रक्त को गोश्त का एक टुकड़ा बनाया, फिर हमने उस टुकड़े को हड्डियाँ बनाया, फिर हमने उन हड्डियों को कुछ माँस पहनाया, फिर हमने उसे एक अन्य रूप में पैदा कर दिया। तो बहुत बरकत वाला है अल्लाह, जो बनाने वालों में सबसे अच्छा है।"

[सूरा मूमिनून: 12-14]

एक और स्थान पर अल्लाह तआला ने कहा है:

"ऐ लोगो! अपने उस पालनहार से डरो, जिसने तुम्हें एक जीव (आदम) से पैदा किया तथा उसी से उसके जोड़े (हव्वा) को पैदा किया और उन दोनों से बहुत-से नर-नारी फैला दिए और उस अल्लाह से डरो, जिसके माध्यम से तुम एक-दूसरे से माँगते हो, तथा रिश्ते-नाते को तोड़ने से डरो। निःसंदेह अल्लाह तुम्हारा निरीक्षक है।"

[सूरा निसा: 1]

इन आयतों में अल्लाह ने शुरुआत से लेकर अंतिम स्वरूप तक, इन्सान की रचना के विभिन्न चरणों और उसके विकास के परिवर्तनों का उल्लेख किया है। सबसे पहले मानव जाति के पिता, आदम (अलैहिस्सलाम) की सृष्टि की शुरुआत का वर्णन किया है और कहा है कि उसे

"ली गई मिट्टी से" पैदा किया है।

यानी : ऐसी मिट्टी से जिसे पूरी धरती से चुना और लिया गया था। यही कारण है कि आदम की संतान भी धरती के स्वभाव के अनुसार नज़र आती है। कोई पुण्यकारी है तो कोई पापी और कोई मध्यम। कोई नर्म स्वभाव का है तो कोई सख़्त स्वभाव का और कोई इनके बीच का।

अल्लाह ने आकाशों, धरती एवं उनके बीच मौजूद सारी चीज़ों की रचना का वर्णन करते हुए कहा है:

"उसने आकाशों को बिना स्तंभों के पैदा किया, जैसेकि तुम देखते हो। और धरती में पर्वत डाल दिए, ताकि वह तुम्हें लेकर हिलने-डुलने न लगे। और उसके ऊपर हर प्रकार के जीव फैला दिए। तथा हमने आकाश से पानी उतारा, फिर उसमें हर तरह की अच्छी क़िस्म उगाई।"

[सूरा लुक़मान: 10]

दुरूद व सलाम हो हमारे नबी मुहम्मद, आपके परिवार-परिजन और तमाम साथियों पर।

المصدر

قسم الخلق

ملاحظات

--