Skip to content

जब आपसे कहा जायः आपने अपने रब (पालनहार) को कैसे जाना ?

السؤال

प्रश्न/ जब आपसे कहा जायः आपने अपने रब (पालनहार) को कैसे जाना ?

الجواب

उत्तर/ तो आप कह दीजिएः मैंने अपने रब (पालनहार) को जाना; क्योंकि उसकी जानकारी तथा उसके अस्तित्व, सम्मान और भय के स्वाभाविक इक़रार को मेरे जन्म के समय ही मेेरे अन्दर डाल दिया गया था तथा उसकी निशानियों एवं सृष्टियों पर चिन्तन-मनन से भी उसे जानने में बड़ी मदद मिली। जैसा कि अल्लाह तआला ने फ़रमयाः"وَمِنْ آَيَاتِهِ اللَّيْلُ وَالنَّهَارُ وَالشَّمْسُ وَالْقَمَرُ " {उसकी निशानियों में से रात, दिन, सूरज और चाँद हैं।} (सूरा फ़ुस्सिलत) इस सूक्ष्म तथा सुन्दर व्यवस्था के तहत चलने वाली संसार की ये विशाल चीज़ें, अपने आप अस्तित्व में नहीं आ सकतीं। इनका कोई उत्पत्तिकार ज़रूर होगा, जिसने इन्हें अनस्तित्व से अस्तित्व बख़्शा है। ये सारी वस्तुएं एक उत्पत्तिकार के वजूद के निर्णायक प्रमाण हैंं, जो सर्वशक्तिमान, महान और हिकमत वाला है। सच्चाई भी यही है कि चंद नास्तिकों को छोड़कर सारा मानव समाज अपने पैदा करने वाले, प्रभु, अन्न दाता और संचालनकर्ता का इक़रार भी करता है। अल्लाह की पैदा की हुई वस्तुओं में से सात आकाश, सात धरती तथा उनमें प्रयाप्त समस्त वस्तुएँ हैं, जिनकी संख्या, वास्तविकता और हालात से अल्लाह ही अवगत है तथा उन्हें आवश्यकता की सारी वस्तुएं एवं जीविका भी वही देता है, जो जीवित है, सारे संसार को सम्भालने वाला है, अन्न दाता और महान है। अल्लाह तआला ने फ़रमयाः "إِنَّ رَبَّكُمُ اللَّهُ الَّذِي خَلَقَ السَّمَاوَاتِ وَالْأَرْضَ فِي سِتَّةِ أَيَّامٍ ثُمَّ اسْتَوَى عَلَى الْعَرْشِ يُغْشِي اللَّيْلَ النَّهَارَ يَطْلُبُهُ حَثِيثًا وَالشَّمْسَ وَالْقَمَرَ وَالنُّجُومَ مُسَخَّرَاتٍ بِأَمْرِهِ أَلَا لَهُ الْخَلْقُ وَالْأَمْرُ تَبَارَكَ اللَّهُ رَبُّ الْعَالَمِينَ " अर्थात : तूम्हारा पालनहार अल्लाह है, जिसने आकाश तथा पृथ्वी को छः दिनों में उत्पन्न किया, फिर अर्श पर स्थिर हो गया। जो रात को दिन पर ढाँप देता है, फिर दिन रात के पीछे दौड़ा चला आता है। जिसने सुर्य, चाँद और नक्षत्र पैदा किये, सब उसके आदेश के अधीन हैं। सावधान रहो, उसी की सृष्टि है और उसी का आदेश। बड़ा बरकत वाला है अल्लाह, सारे संसारों का स्वामी और पालनहार। } (अल्-आराफ़ः 54)