जब आपसे कहा जाय: ईमान के अर्कान (सतम्भ) कितने हैं?
السؤال
प्रश्न/ जब आपसे कहा जाय: ईमान के अर्कान (सतम्भ) कितने हैं?
الجواب
उत्तर/ तो आप कहिए: ईमान के छः स्तंभ हैं। और वो हैं: अल्लाह, उसके फ़रिश्तों, उसकी उतारी हुई ग्रंथों, उसके पैगम्बरों तथा प्रलय दिवस पर ईमान रखना तथा इस बात पर ईमान रखना कि भाग्य का भला बुरा केवल अल्लाह की ओर से है।
अौर किसी व्यक्ति का ईमान उस समय तक संपूर्ण नहीं हो सकता, जब तक वो इन सभी बातों पर, उसी प्रकार से विश्वास न करे, जिस प्रकार से अल्लह की किताब क़ुरआन अौर प्यारे नबी की हदीस में आदेश हुआ है। इनमें से एक का इन्कार करने वाला भी ईमान के सीमा से बाहर हो जाता है। इसका प्रमाण अल्लाह तआला का ये फरमान है: "لَيْسَ الْبِرَّ أَنْ تُوَلُّوا وُجُوهَكُمْ قِبَلَ الْمَشْرِقِ وَالْمَغْرِبِ وَلَكِنَّ الْبِرَّ مَنْ آَمَنَ بِاللَّهِ وَالْيَوْمِ الْآَخِرِ وَالْمَلَائِكَةِ وَالْكِتَابِ وَالنَّبِيِّينَ وَآَتَى الْمَالَ عَلَى حُبِّهِ ذَوِي الْقُرْبَى وَالْيَتَامَى وَالْمَسَاكِينَ وَابْنَ السَّبِيلِ وَالسَّائِلِينَ وَفِي الرِّقَابِ وَأَقَامَ الصَّلَاةَ وَآَتَى الزَّكَاةَ وَالْمُوفُونَ بِعَهْدِهِمْ إِذَا عَاهَدُوا وَالصَّابِرِينَ فِي الْبَأْسَاءِ وَالضَّرَّاءِ وَحِينَ الْبَأْسِ أُولَئِكَ الَّذِينَ صَدَقُوا وَأُولَئِكَ هُمُ الْمُتَّقُونَ" अर्थात : {नेकी (पुण्य) ये नहीं कि तुम अपने चेहरे पूर्व और पश्चिम की ओर कर लो, अपितु नेकी यह है की मनुष्य ईमान लाये अल्लाह पर और अन्तिम दिन (प्रलय दिवस ) पर और फ़रिश्तों पर और आकशीय गर्न्थों पर और पैग़म्बरों पर। और धन की मुहब्बत के बावजूद दान करे सम्बन्धियों को और अनाथों को और मुहताजों को और यात्रियों को और माँगने वालों को और गरदन छुड़ाने (ग़ुलाम मुक्त करने ) में। और नमाज़ स्थापित करे और ज़कात अदा करे और जब वचन दे दे तो उसको पूरा करे। और सब्र (धैर्य) करे कठिनाई में और विपत्ति एवं कष्ट में और युद्ध के समय। यही लोग हैं, जो सच्चे निकले और यही हैं डर रखने वाले।} (सूरा अल-बक़रा: 177) अौर अल्लाह के प्रिय संदेष्टा ﷺ की हदीस है, जब आपसे ईमान के विषय में पूछा गया, तो आप ﷺ ने कहा: (ईमान का अर्थ ये है कि तुम विश्वास रखो अल्लाह पर, उसके फ़रिश्तों पर, उसके ग्रंथों पर, उसके पैगम्बरों पर, अंंतिम दिवस पर अौर भाग्य के भले-बुरे पर।) इस हदीस को इमाम मुसलिम ने बयान किया है।