जब आपसे कहा जाय: आप का धर्म क्या है?
السؤال
प्रश्न/ जब आपसे कहा जाय: आप का धर्म क्या है?
الجواب
उत्तर/ तो आप कह दीजिएः मेरा धर्म इस्लाम है। विदित हो कि इस्लाम, तौहीद (एकेश्वरवाद) के ज़रिये अल्लाह के आगे आत्म समर्पण, सत्कर्म के ज़रिये उसकी आज्ञाकारी और शिर्क (अनेकेश्वरवाद) तथा शिर्क करने वालों से ख़ुद को अलग-थलग कर लेने का नाम है। अल्लाह तआला ने फरमायाः "إِنَّ الدِّينَ عِنْدَ اللَّهِ الْإِسْلَامُ" अर्थात : अल्लाह के निकट ग्रहण योग्य धर्म केवल इस्लाम है।} (सूरा आले इम्रानः 19) एक अन्य स्थान पर फरमायाः "وَمَنْ يَبْتَغِ غَيْرَ الْإِسْلَامِ دِينًا فَلَنْ يُقْبَلَ مِنْهُ وَهُوَ فِي الْآَخِرَةِ مِنَ الْخَاسِرِينَ" अर्थात : {जो, इस्लाम के अतिरिक्त कोई अन्य धर्म तलाश करेगा, उसकी ओर से उसे स्वीकार नहीं किया जायेगा और वह प्रलोक में हानि उठाने वालों में से होगा।} (सूरा आले इम्रानः 85) चुनांचे अल्लाह उस धर्म के अतिरिक्त कोइ अन्य धर्म स्वीकार नहीं करेगा, जिसे अपने हमारे नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के साथ भेजा है। क्योंकि उसने पिछली समस्त शरीअतों को निरस्त कर दिया है। अतः इस्लाम के अतिरिक्त किसी अन्य धर्म की अनुसरण करने वाला सीधी राह से भटका हुआ है तथा प्रलोक में हानि उठाने वालों और नरक में प्रवेश पाने वालों में शामिल होगा। जबकि जहन्नम (नरक ) सब से अधिक बुरा ठेकाना है।