नमाज़ पढ़ने का तरीक़ा क्या है?
- محاور التعريف بالإسلام
- محاسن الإسلاممحاسن العبادة
- مصدر الإجابة
- قسم أركان الإسلام
- الباب / الفصل
- (قسم أركان الإسلام)
السؤال
नमाज़ पढ़ने का तरीक़ा क्या है?
الجواب
नमाज़ पढ़ने का तरीक़ा यह है कि:
- अपने पूरे शरीर के साथ सीधे क़िबला रुख हो जाए। न इधर-उधर मुड़े और न इधर-उधर देखे।
- फिर जो नमाज़ पढ़ना चाहता हो, दिल में उसकी निय्यत करे। निय्यत के शब्द ज़बान से न बोले।
- फिर तकबीर-ए-तहरीमा अर्थात ''अल्लाहु अकबर'' कहते हुए अपने दोनों हाथों को अपने दोनों कंधों तक उठाए।
- फिर अपने दाएँ हाथ की हथेली को बाएँ हाथ की हथेली के ऊपर सीने पर रखे।
- फिर नमाज़ शुरू करने की दुआ पढ़ते हुए यूँ कहे:
"ऐ अल्लाह! मेरे तथा मेरे गुनाहों के बीच उतनी दूरी पैदा कर दे, जितनी दूरी तूने पूरब और पश्चिम के बीच रखी है। ऐ अल्लाह! मुझे मेरे गुनाहों से साफ़ कर दे, जैसे उजले कपड़े को मैल-कुचैल से साफ़ किया जाता है। ऐ अल्लाह! मुझे मेरे गुनाहों से पानी, बर्फ और ओले से धो दे।"
या फिर यह दुआ पढ़े:
"तू पवित्र है ऐ अल्लाह! हम तेरी प्रशंसा करते हैं, तेरा नाम बरकत वाला है, तेरी महिमा उच्च है तथा तेरे सिवा कोई सच्चा पूज्य नहीं है।"
- फिर तअव्वुज़ करे अर्थात यूँ कहे:
"मैं धुतकारे हुए शैतान से अल्लाह की शरण माँगता हूँ।"
- फिर इस तरह बिस्मिल्लाह कहे और सूरा फ़ातिहा पढ़े:
अल्लाह के नाम से (शुरू करता हूँ), जो अत्यंत दयावान्, असीम दयालु है।
"हर प्रकार की प्रशंसा उस अल्लाह के लिए है, जो सारे संसारों का पालनहार है।"
जो अत्यंत दयावान्, असीम दयालु है।
"जो बदले के दिन का मालिक है।"
"(ऐ अल्लाह!) हम तेरी ही इबादत करते हैं और तुझी से सहायता माँगते हैं।
हमें सीधे मार्ग पर चला।
उन लोगों के मार्ग पर, जिनपर तूने अनुग्रह किया। उनके मार्ग पर नहीं, जिनपर तेरा प्रकोप हुआ और न ही उनके मार्ग पर, जो गुमराह हैं।"
[सूरा फ़ातिहा: 5-7]
फिर कहे: ''आमीन'' अर्थात: ऐ अल्लाह! तू क़बूल कर ले।
- फिर जितना क़ुरआन पढ़ सके, पढ़े। सुबह की नमाज़ में क़िरात लंबी करे।
- फिर रुकू करे, अर्थात अल्लाह के सम्मान में पीठ झुकाए, एवं रुकू करते समय तकबीर कहे तथा अपने दोनों हाथों को अपने दोनों कंधों के बराबर उठाए। सुन्नत यह है कि अपनी पीठ को सीधा रखे, सिर को पीठ के बराबर रखे, एवं अपने दोनों हाथों को फैली हुई उंगलियों के साथ दोनों घुटनों पर रखे।
- तथा रुकू में कहे:
"सुबहाना रब्बियल-अज़ीम" (मेरा महान रब पवित्र है।)
तीन बार। यदि इसके बाद कह ले :
"सुबहानका अल्लाहुम्मा व बि-हम्दिका, अल्लाहुम्मग़फ़िर ली" (ऐ अल्लाह! तू पाक है और तेरी प्रशंसा है। ऐ अल्लाह! मुझे क्षमा कर दे।)
तो अच्छा है।
- फिर रुकू से अपना सर उठाते हुए कहे:
"समिअल्लाहु लि-मन हमिदह" (अल्लाह ने उस बंदे की सुन ली, जिसने उसकी प्रशंसा की।)
यह कहते समय अपने हाथों को कंधों के बराबर उठाए। लेकिन मुक़्तदी
बल्कि इसके बदले यह दुआ पढ़े:
"रब्बना व लकलहम्द" (ऐ हमारे पालनहार, सारी प्रशंसा तेरी ही है।)"
- फिर सर उठाने के बाद कहे:
"रब्बना व लकलहम्द, मिलअस्समावाति वल-अर्ज़, व मिलअ मा शिअता मिन शैइम बादु" (ऐ हमारे रब, तेरी ही प्रशंसा है, आकाशों और धरती की समाई के बराबर, और इसके बाद तू जो कुछ चाहे, उसकी समाई के बराबर।)
- फिर पहला सज्दा करे, एवं सज्दा करते समय कहे:
''अल्लाहु अकबर'',
और निम्नलिखित सात अंगों पर सज्दा करे: पेशानी और नाक, दोनों हथेलियां, दोनों घुटने तथा दोनों पैरों के किनारे। अपने दोनों बाज़ुओं को अपने दोनों पहलुओं से दूर रखे, अपने दोनों हाथों को धरती पर न बिछाए, और अपनी उंगलियों के सिरों को क़िबला की ओर रखे।
- तथा सजदे में यह दुआ पढ़े:
"सुबहाना रब्बियल-आला" यानी मेरा उच्च एवं महान पालनहार पवित्र है।
"सुबहानका अल्लाहुम्मा रब्बना व बिहम्दिका, अल्लाहुम्मग़फ़िर ली" (ऐ अल्लाह! तू पाक है। ऐ हमारे पालनहार! तेरी प्रशंसा है। ऐ अल्लाह! मुझे क्षमा कर दे।)
- फिर सजदे से अपना सर उठाते हुए कहे:
- फिर दोनों सजदों के बीच अपने बाएँ क़दम पर बैठे और दायाँ क़दम खड़ा रखे तथा दोनों हाथ दोनों जाँघों तथा दोनों घुटनों पर रखे।
- दोनों सज्दों के बीच की बैठक में यह दुआ पढ़े:
"रब्बिग़फ़िर ली, वरहमनी, वहदिनी, वरज़ुक़नी, वजबुरनी व आफ़िनी।) (अर्थात: ऐ मेरे रब! मुझे क्षमा कर, मुझपर रहम कर, मुझे सीधा रास्ता दिखा, मुझे रोज़ी दे, मेरी ज़रूरतें और कमियां पूरी कर और मुझे स्वस्थ तथा सुरक्षित रख।)
- फिर पहले सज्दा ही की तरह तकबीर कहते हुए दूसरा सज्दा करे, तथा पहले सजदा में जो कहा और जैसा किया इस सजदा में भी कहे और करे।
- फिर यह कहते हुए दूसरे सज्दे से उठे:
फिर पहली रकअत ही की तरह दूसरी रकअत पढ़े, नमाज़ शुरू करने की दुआ के सिवा वही कुछ कहे एवं करे, जो पहली रकअत में कहा एवं किया था।
- फिर दूसरी रकअत समाप्त करने के बाद यह कहते हुए बैठे:
यहाँ उसी प्रकार बैठे जिस प्रकार दोनों सज्दों के बीच बैठा था।
- इस बैठक में तशह्हुद पढ़े। तशह्हुद यह है:
''हर प्रकार का सम्मान, सारी दुआएँ एवं समस्त अच्छे गुण (बंदों के) अच्छे कर्म व अच्छे कथन अल्लाह के लिए हैं। ऐ नबी! आपके ऊपर सलाम, अल्लाह की कृपा तथा उसकी बरकतों की वर्षा हो, हमारे ऊपर एवं अल्लाह के भले बंदों के ऊपर भी सलाम की जलधारा बरसे, मैं गवाही देता हूँ कि अल्लाह के सिवाय कोई सत्य माबूद (पूज्य) नहीं एवं मुहम्मद अल्लाह के बंदे तथा उसके रसूल हैं। हे अल्लाह! मुहम्मद एवं उनकी संतान-संतति की उसी प्रकार प्रशंसा कर, जिस प्रकार से तूने इब्राहीम एवं उनकी संतान-संतति की प्रशंसा की। निस्संदेह तू प्रशंसा योग्य तथा सम्मानित है। और (हे अल्लाह!) मुहम्मद तथा उनकी संतान-संतति पर उसी प्रकार से बरकतों की बारिश कर, जिस प्रकार से तूने इब्राहीम एवं उनकी संतान-संतति पर की। निस्संदेह तू प्रशंसा योग्य तथा सम्मानित है। मैं जहन्नम के अज़ाब (यातना) से, क़ब्र के अज़ाब से, जीवन एवं मृत्यु के फ़ित्ने (परीक्षा) से, तथा मसीह दज्जाल के फ़ित्ने से अल्लाह की शरण माँगता हूँ।''
फिर अल्लाह से दुनिया और आख़िरत की जो भलाइयाँ माँगना चाहे, माँगे।
- फिर अपनी दाईं ओर यह कहते हुए सलाम फेरे:
"अस्सलामु अलैकुम व रहमतुल्लाह"
और बाईं ओर भी इसी तरह कहे।
- यदि नमाज़ तीन या चार रकअतों वाली हो, तो पहले तशह्हुद के अंत पर रुक जाए। पहला तशह्हुद इस प्रकार है:
"अश्हदु अल-लाइलाहा इल्लल्लाह व अश्हदु अन्ना मुहम्मदन अब्दुहु व रसूलुह।" (मैं गवाही देता हूँ कि अल्लाह के सिवा कोई सत्य पूज्य नहीं है और मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम अल्लाह के बंदे और उसके रसूल हैं।)
- फिर खड़े होते हुए कहे:
और तकबीर कहते समय अपने दोनों हाथों को कंधों के बराबर उठाए।
- फिर दूसरी रकअत ही की तरह शेष नमाज पढ़े, परंतु इन रकअतों में केवल सूरा फ़ातिहा ही पढ़े।
- फिर तवर्रुक करते हुए बैठे, अपना दायाँ पैर खड़ा रखे, अपने बाएँ पैर को दायीं पिंडली के नीचे से निकाल ले, एवं धरती पर नितंब टिका कर बैठे, और अपने हाथों को जांघों के ऊपर उसी प्रकार से रखे जिस प्रकार से पहले तशह्हुद में रखा था।
- इस बैठक में पूरा तशह्हुद (तशह्हुद तथा दूसरी दुआएं) पढ़े।
इसी तरह बाईं ओर भी सलाम फेरे। दुरूद व सलाम हो हमारे नबी मुहम्मद पर।
المصدر
ملاحظات
--