क्या एक मुसलमान किसी ईसाई महिला से शादी कर सकता है? और क्या एक मुसलमान महिला को किसी ईसाई से शादी करने की अनुमति है?
- محاور التعريف بالإسلام
- الشبهات والاعتراضاتشبهات حول المرأة
- مصدر الإجابة
- قسم المسلمين
- الباب / الفصل
- (قسم المسلمين)
السؤال
क्या एक मुसलमान किसी ईसाई महिला से शादी कर सकता है? और क्या एक मुसलमान महिला को किसी ईसाई से शादी करने की अनुमति है?
الجواب
मुसलमान को ईसाई महिला से विवाह करने की अनुमति है यदि वह पाकदामन हो। इसका प्रमाण अल्लाह तआला का फ़रमान है:
"आज तुम्हारे लिए अच्छी हलाल चीज़ें हलाल कर दी गईं और उन लोगों का खाना तुम्हारे लिए हलाल है जिन्हें किताब दी गई, और तुम्हारा खाना उनके लिए हलाल है, और ईमान वाली पाक-दामन औरतें तथा उन लोगों की पाक-दामन औरतें (महिलाएं) जिन्हें तुमसे पहले किताब दी गई, जब तुम उन्हें उनके महर दे दो, इस हाल में कि तुम विवाह में लाने वाले हो, व्यभिचार करने वाले नहीं और न चोरी-छिपे याराना करने वाले।"
[सूरा माइदा: 46]
लेकिन मुस्लिम महिला के लिए ग़ैर-मुस्लिम से निकाह करना जायज़ नहीं है; क्योंकि अल्लाह तआला ने फ़रमाया है:
"तथा मुश्रिक स्त्रियों से विवाह न करो, यहाँ तक कि वे ईमान ले आएँ..."
[सूरा बक़रा: 21]
एक अन्य स्थान में फ़रमाया है :
"फिर यदि वे तुम्हें ईमान वाली मालूम हों, तो उन्हें काफ़िरों की ओर वापस न करो। न ये स्त्रियाँ उन (काफ़िरों) के लिए हलाल हैं और न वे (काफ़िर) इनके लिए हलाल होंगे।"
[सूरा मुमतहिना: 8]
इसमें हिकमत (तत्वदर्शिता) यह है कि सच्चा धर्म इस्लाम है। मुसलमान अल्लाह तआला की सभी किताबों पर ईमान रखता है, जिनमें इंजील भी शामिल है, और उन सभी रसूलों पर ईमान लाता है जिन्हें अल्लाह तआला ने भेजा है, जिनमें ईसा अलैहिस्सलाम सम्मिलित भी हैं। जो लोग कुछ किताबों और कुछ रसूलों का इनकार करते हैं उनका मामला इसके विपरीत है, अतः वे समान नहीं हैं। दूसरी ओर, पुरुष को महिला की ज़िम्मेवारी तथा उसपर अधिकार दिया गया है; क्योंकि महिला फितरी तौर पर कमज़ोर होती है, और अधिकतर वह अपने बहुत से मामलों में अपने पति का अनुसरण करती है। अब यदि कोई काफ़िर किसी मुस्लिम महिला का पति हो, तो यह उसके कुफ़्र (अविश्वास) और सत्य से असत्य की ओर चले जाने का कारण बन जाएगा।
المصدر
ملاحظات
--