Skip to content

महिला के पर्दा करने में क्या हिकमत है?

مصدر الإجابة
قسم المسلمين
الباب / الفصل
(قسم المسلمين)

السؤال

महिला के पर्दा करने में क्या हिकमत है?

الجواب

इस्लाम की दृष्टि में एक इन्सान का कर्तव्य यह है कि आदेश का पालन करे और मना की गई बातों से बचे, भले ही उसकी हिकमत मालूम न हो; क्योंकि अल्लाह ने हमें जितने भी विधि-विधान दिए हैं और जो कुछ भी मुक़द्दर (जिस के घटित होने का निर्णय लिया गया हो) किया है, उनमें वह हिकमत वाला है। लेकिन, पर्दा केवल इस्लाम के साथ ख़ास नहीं है; बल्कि मूसा और ईसा अलैहिमस्सलाम की शरीयतों में भी ऐसे आदेश आए हैं जो महिला के लिए पर्दा अनिवार्य करते हैं, और कुछ धार्मिक यहूदी परिवार आज भी इसका पालन करते हैं, जो कि मूसा अलैहिस्सलाम की शरीयत की बची हुई विशुद्ध शिक्षाओं में से है।

अल्लाह ने पुरुष और महिला दोनों जातियों में एक-दूसरे के प्रति आकर्षण पैदा किया है; ताकि निकाह हो सके, जो कि एक जायज़ संबंध है और मानव नस्ल आगे बढ़ती रहे। इसमें कोई संदेह नहीं कि महिला के अपनी सुंदरता को ज़ाहिर करने में उसी का नुक़सान है; क्योंकि ऐसा करके वे बदकार पुरुषों के सामने अपने आपको प्रस्तुत करेगी, और इसमें उन पुरुषों का भी नुक़सान है जो उसे देखते हैं, क्योंकि अक्सर इससे उनकी शहवत भड़क उठती है। अतः इसमें कोई शक नहीं कि हिजाब में सभी की सुरक्षा है, और यह महिला की इज़्ज़त व संयम का प्रमाण है, तथा यह पति का विशेष अधिकार है कि केवल वही अपनी पत्नी की सुंदरता को देखे और दूसरे लोग उसमें साझीदार न हों। स्वस्थ फ़ितरत (स्वभाव) भी इस विशेषता का समर्थन करती है, और शालीनता तथा बेहयाई के कामों के नुक़सानों, बीमारियों, लावारिस बच्चों के फैलने और नसब (वंश) के आपस में मिल जाने से सुरक्षित रहने की प्रेरणा देती है। इन सब की शुरुआत महिलाओं द्वारा हिजाब में कोताही करने, तथा पुरुषों द्वारा अपनी नज़रें नीची रखने में लापरवाही बरतने से होती है। इस मामले की गंभीरता के कारण ही, शरीयत ने उन सभी चीज़ों से सावधान किया है जो व्यभिचार की ओर ले जाती हैं। सर्वशक्तिमान एवं महान अल्लाह ने फ़रमाया है :

"और व्यभिचार के निकट भी न जाओ। निःसंदेह वह निर्लज्जता (अश्लीलता) तथा बुरी राह है।"

[सूरा इसरा: 15]

और अल्लाह ने पुरुषों तथा महिलाओं को निगाह नीची रखने का आदेश दिया है। चुनाँचे हमारे महान पालनहार ने फ़रमाया है:

"(ऐ नबी!) आप ईमान वाले पुरुषों से कह दें कि अपनी निगाहें नीची रखें और अपने गुप्तांगों की रक्षा करें। यह उनके लिए अधिक पवित्र है। निःसंदेह अल्लाह उससे पूरी तरह अवगत है, जो वे करते हैं।

और ईमान वाली स्त्रियों से कह दें कि अपनी निगाहें नीची रखें और अपने गुप्तांगों की रक्षा करें। और अपने श्रृंगार का प्रदर्शन न करें, सिवाय उसके जो उसमें से प्रकट हो जाए। तथा अपनी ओढ़नियाँ अपने सीनों पर डाले रहें। और अपने श्रृंगार को ज़ाहिर न करें, परंतु अपने पतियों के लिए, या अपने पिताओं, या अपने पतियों के पिताओं, या अपने बेटों, या अपने पतियों के बेटों, या अपने भाइयों, या अपने भतीजों, या अपने भांजों या अपनी स्त्रियों, या अपने दास-दासियों, या अधीन रहने वाले पुरुषों के लिए जो कामवासना वाले नहीं, या उन लड़कों के लिए जो स्त्रियों की पर्दे की बातों से परिचित नहीं हुए। तथा अपने पैर (धरती पर) न मारें, ताकि उनका वह श्रृंगार मालूम हो जाए, जो वह छिपाती हैं। और ऐ ईमान वालो! तुम सब अल्लाह से तौबा करो, ताकि तुम सफल हो जाओ।"

[सूरा नूर: 62]

المصدر

قسم المسلمين

ملاحظات

--