Skip to content

सृष्टिकर्ता अपने बन्दों के प्रति दयालु है, तो वह समलैंगिक प्रवृत्तियों को स्वीकार क्यों नहीं करता है?

محاور التعريف بالإسلام
الشبهات والاعتراضات
مصدر الإجابة
قسم المسلمين
الباب / الفصل
(قسم المسلمين)

السؤال

सृष्टिकर्ता अपने बन्दों के प्रति दयालु है, तो वह समलैंगिक प्रवृत्तियों को स्वीकार क्यों नहीं करता है?

الجواب

उच्च एवं महान अल्लाह ने कहा है:

"तथा लूत को (भेजा), जब उसने अपनी जाति से कहा: क्या तुम ऐसी निर्लज्जता का कार्य करते हो, जिसे तुमसे पहले दुनिया में किसी ने नहीं किया?

निःसंदेह तुम स्त्रियों को छोड़कर काम-वासना की पूर्ति के लिए पुरुषों के पास आते हो। बल्कि तुम सीमा का उल्लंघन करने वाले हो।

और उसकी जाति का उत्तर इसके सिवा कुछ न था कि उन्होंने कहा: इन्हें अपनी बस्ती से बाहर निकालो। निःसंदेह ये ऐसे लोग हैं जो बड़े पाक बनते हैं।"

[सूरा आराफ़: 54]

यह आयत पुष्टि करती है कि समलैंगिकता कोई मौरूसी चीज़ नहीं है और न यह मानव आनुवंशिक कोड की संरचना का हिस्सा है। क्योंकि लूत की जाति ही इस तरह की अश्लीलता का आविष्कार करने वाला पहला समुदाय है। यह हक़ीकत एक वृहत्तम वैज्ञानिक अध्ययन के अनुरूप है, जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि समलैंगिकता का पैत्रिक वंशाणुओं के साथ कोई संबंध नहीं है। मौसूअह अल-कहील लिल-एजाज़ फ़िल-क़ुरआन वस-सुन्नह।

क्या हम चोर की चोरी करने की प्रवृत्ति को स्वीकार करेंगे और उसका सम्मान करेंगे? यह भी प्रवृत्ति है, लेकिन दोनों ही मामलों में यह अप्राकृतिक प्रवृत्ति है। यह मानव प्रवृत्ति के विरुद्ध बग़ावत और प्रकृति पर हमला है। इसे ठीक किया जाना ज़रूरी है।

अल्लाह ने मनुष्य को पैदा किया और उसे सही रास्ता दिखाया और उसके पास अच्छाई और बुराई के रास्तों के बीच चयन करने की स्वतंत्रता है।

और हमने उसे दोनों मार्ग दिखा दिए?

[सूरा बलद : 8-10]

इसलिए, हम पाते हैं कि समलैंगिकता को प्रतिबंधित करने वाले समाजों में शायद ही कभी यह अप्रकृतिक चीज़ दिखाई पड़ती हो, जबकि जिस वातावरण में इस व्यवहार को हलाल समझा जाता है और इसे प्रोत्साहन दिया जाता है, उसमें समलैंगिकों का अनुपात बढ़ जाता है। यह इंगित करता है कि किसी व्यक्ति में विचलन की संभावना को निर्धारित करने वाली चीज़ वातावरण और उसके आस-पास की शिक्षाएँ हैं।

उदाहरण के तौर पर चैनलों को देखने, प्रौद्योगिकी (टेक्नोलोजी) के उपयोग या किसी फुटबॉल टीम के लिए कट्टर समर्थन के अनुसार, एक व्यक्ति की पहचान हर पल बदलती रहती है। वैश्वीकरण ने उसे एक जटिल इंसान बना दिया है। गद्दार का अब अपना एक दृष्टिकोण (जो कि वास्तव में गद्दारी है) हो गया है। असामान्य व्यक्ति का व्यवहार सामान्य मान लिया गया है और उसे सार्वजनिक बहसों में भाग लेने का कानूनी अधिकार मिल गया है, बल्कि हमें उसका समर्थन करना और उसके साथ समझौता करना पड़ता है। आज वह लोग हावी हो गए जिनके पास तकनीक है। यदि असामान्य वे लोग हैं जिनके पास शक्ति के साधन हैं तो वे दूसरों पर अपनी मान्यताएँ लागू करने की कोशिश तो अवश्य करेंगे, जिससे इंसान का रिश्ता पहले अपने आपसे, फिर अपने समाज से और फिर अपने सृष्टिकर्ता से ख़राब होता है। फिर समलैंगिकता के व्यक्तिवाद के साथ सीधा संबंध होने के कारण वह इनसानी फ़ितरत ग़ायब हो गई है, जिससे मानव जाति अपना रिश्ता जोड़ती है और एक परिवार की अवधारणाएं खत्म हो गई हैं। इस लिए पश्चिम ने व्यक्तिवाद से छुटकारा पाने के उपाय विकसित करना शुरू कर दिए हैं, क्योंकि इस अवधारणा पर चलते रहने से आधुनिक मनुष्य ने जो कमाया है, वह बर्बाद हो जाएगा, ठीक उसी तरह जैसे परिवार की अवधारणा समाप्त हो गई है। परिणामस्वरूप, पश्चिम आज भी समाज में व्यक्तियों की घटती संख्या की समस्या से जूझ रहा है, जिसके कारण प्रवासियों के लिए दरवाज़े खोले गए हैं। अतः अल्लाह पर ईमान लाना, उसके द्वारा हमारे लिए बनाए गए ब्रह्मांड के नियमों का सम्मान करना, और उसके आदेशों व निषेधों का पालन करना ही दुनिया और आख़िरत में खुशी का मार्ग है।

المصدر

قسم المسلمين

ملاحظات

--