Skip to content

क्या इस्लाम तलवार की नोक पर फैला है? अगर हाँ, तो उसे शांति की ओर आह्वान करने वाला धर्म कैसे कहा जा सकता है?

مصدر الإجابة
قسم الإسلام
الباب / الفصل
(قسم الإسلام)

السؤال

क्या इस्लाम तलवार की नोक पर फैला है? अगर हाँ, तो उसे शांति की ओर आह्वान करने वाला धर्म कैसे कहा जा सकता है?

الجواب

प्रश्न: क्या इस्लाम तलवार के बल पर फैला है?

उत्तर: बुनियादी बात यह है कि इस्लाम आह्वान के माध्यम से फैला है और इस्लामी आह्वान के सामने खड़े होने वाले या उसके विरुद्ध युद्ध करने वाले का मुकाबला करके इसे मज़बूत किया गया है। अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने मक्का में तेरह साल तक लोगों को इस्लाम की ओर बुलाने का काम किया और युद्ध का आदेश प्राप्त होने से पहले ही आह्वान के द्वारा ही मदीना विजय हो गया। अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के साथी और मुसलमान दुनिया के कोने-कोने में फैल गए और लोगों को इस्लाम की ओर बुलाने का काम किया। ऐसे में जिसने रोड़ा अटकाया और युद्ध किया, मुसलमानों ने उनसे युद्ध किया। इस्लाम ने किसी को मुसलमान होने पर मजबूर नहीं किया। उच्च एवं महान अल्लाह ने कहा है:

"धर्म के मामले में कोई ज़ोर-ज़बरदस्ती नहीं।"

जो मुसलमान न होना चाहे, इस्लाम ने उसके लिए जिज़्या (विशेष कर) का प्रावधान रखा है। वास्तव में ऐसे लोगों की सुरक्षा के मुक़ाबले में उनसे जिज़्या (विशेष कर) के रूप में जो धन लिया जाता है, वह बहुत ही कम है।

इस्लाम ने हमेशा ज़िम्मियों (जिज़्या कर देकर मुस्लिम हुकूमत में रहने वाले गैर मुस्लिमों) को सुरक्षा प्रदान की है और उसकी छाया तले यहूदी तथा ईसाई धर्मों के लोग जीवन बिताते रहे हैं। जबकि वे पहले एक-दूसरे से लड़ते और मार-काट करते रहते थे। इस्लाम ने सब को अमन व शांति का वातावरण प्रदान किया। यह बंदों पर अल्लाह की दया एवं कृपा है कि उसने जिहाद का प्रावधान रखा, ताकि आह्वान का काम हो सके और इस्लाम का राज्य स्थापित हो सके, जिससे हर प्रकार की खुशियाँ प्राप्त होती हैं और बहुत से लोगों को दुनिया एवं आख़िरत में मुक्ति मिल जाती है। अल्लाह ही सामर्थ्य प्रदान करने वाला है। अल्लाह हमारे नबी मुहम्मद पर दुरूद व सलाम अवतरित करे तथा उनके परिवार-परिजन और सहाबा पर।

المصدر

قسم الإسلام

ملاحظات

--