Skip to content

जिसने इस्लाम ग्रहण कर लिया हो और उसकी पत्नी काफिर हो तो वह क्या करे?

محاور التعريف بالإسلام
الشبهات والاعتراضات
مصدر الإجابة
قسم الإسلام
الباب / الفصل
(قسم الإسلام)

السؤال

जिसने इस्लाम ग्रहण कर लिया हो और उसकी पत्नी काफिर हो तो वह क्या करे?

الجواب

अगर पत्नी यहूदी या ईसाई है, तो विवाह को जारी रखने में कोई रुकावट नहीं है। अल्लाह तआला ने कहा है:

"आज तुम्हारे लिए अच्छी पवित्र चीज़ें हलाल कर दी गईं और उन लोगों का खाना तुम्हारे लिए हलाल है जिन्हें किताब दी गई, और तुम्हारा खाना उनके लिए हलाल है, और ईमान वाली औरतों में से पाक-दामन औरतें तथा उन लोगों की पाक-दामन औरतें जिन्हें तुमसे पहले किताब दी गई, जब तुम उन्हें उनके महर दे दो, इस हाल में कि तुम विवाह में लाने वाले हो, व्यभिचार करने वाले नहीं और न चोरी-छिपे याराना करने वाले। और जो ईमान से इनकार करे, तो निश्चय उसका कर्म व्यर्थ हो गया तथा वह आख़िरत में घाटा उठाने वालों में से है।"

[सूरा माइदा: 44]

अलबत्ता उसे इस्लाम की ओर बुलाने का प्रयास करना चाहिए और उसके लिए दुआ करनी चाहिए। हो सकता है कि उसे अल्लाह इस्लाम के मार्ग पर लगा दे। लेकिन अगर पत्नी यहूदी या ईसाई न हो, तो निकाह पति के इस्लाम ग्रहण करते ही निरस्त हो जाएगा। कुछ समय प्रतीक्षा की जा सकती है कि हो सकता है कि अल्लाह उसे इस्लाम के मार्ग पर ला दे। लेकिन इस्लाम ग्रहण करने तक दोनों के बीच संभोग नहीं होना चाहिए।

المصدر

قسم الإسلام

ملاحظات

--