Skip to content

दूसरे धर्मों एवं अल्पसंख्यकों के बारे में इस्लाम का क्या दृष्टिकोण है?

محاور التعريف بالإسلام
الشبهات والاعتراضات
مصدر الإجابة
قسم الأديان والفرق
الباب / الفصل
(قسم الأديان والفرق)

السؤال

दूसरे धर्मों एवं अल्पसंख्यकों के बारे में इस्लाम का क्या दृष्टिकोण है?

الجواب

अल्लाह ही के हाथ में आकाशों एवं धरती की बादशाहत है, आख़िरत में उसी की प्रशंसा है और उसी की ओर सारे मामले लौटाए जाते हैं। अल्लाह तआला ने फरमाया:

"हर प्रकार की प्रशंसा उस अल्लाह के लिए है, जिसके अधिकार में वह सब कुछ है जो आकाशों में है और जो धरती में है। और आख़िरत (परलोक) में भी उसी के लिए प्रशंसा है और वह पूर्ण हिकमत वाला, सबकी खबर रखने वाला है।"

वह जानता है जो कुछ धरती के भीतर प्रवेश करता है और जो कुछ उससे निकलता है, तथा जो कुछ आकाश से उतरता है और जो कुछ उसमें चढ़ता है। तथा वह अत्यंत दयावान्, अति क्षमाशील है।"

[सूरा सबा: 28]

अल्लाह ही सृष्टिकर्ता, आजीविकादाता एवं संचालनकर्ता है। वही पूज्य तथा इबादत का हक़दार है। सारी चीज़ें उसी की पैदा की हुई और उसी की दी हुई रोज़ी पर पलती हैं। उसी ने कुछ फर्ज़ कामों का निर्धारण किया है, कुछ विधान दिए हैं, दीन उतारा है और अपने दीन (इसलाम) को अन्य धर्मों के ऊपर प्रभुत्व प्रदान किया है। उच्च एवं महान अल्लाह ने कहा है:

वही है जिसने अपने रसूल को मार्गदर्शन तथा सत्धर्म (इस्लाम) के साथ भेजा, ताकि उसे प्रत्येक धर्म पर प्रभुत्व प्रदान कर दे, भले ही बहुदेववादियों को बुरा लगे।"

[सूरा तौबा : 30]

अल्लाह तआला ने फ़रमाया है:

"वही है जिसने अपने रसूल को मार्गदर्शन तथा सत्य धर्म (इस्लाम) के साथ भेजा, ताकि उसे प्रत्येक धर्म पर प्रभुत्व प्रदान कर दे। और गवाह के तौर पर अल्लाह काफ़ी है।"

[सूरा फ़त्ह : 28]

धर्म उस समय तक विशुद्ध नहीं हो सकता, जब तक वह केवल एक अल्लाह के लिए न हो। उच्च एवं महान अल्लाह ने कहा है :

"और उसी का है, जो कुछ आकाशों में तथा जो कुछ धरती में है। और इबादत भी हमेशा उसी की है। तो क्या तुम अल्लाह के अलावा से डरते हो?"

[सूरा नह्ल: 97]

अल्लाह तआला ने एक अन्य स्थान में फ़रमाया है :

"सुन लो! ख़ालिस (विशुद्ध) धर्म केवल अल्लाह ही के लिए है।"

[सूरा ज़ुमर: 65]

अल्लाह ने स्पष्ट रूप से यह बात पहुँचा दी है कि अल्लाह के यहाँ पसंदीदा एवं स्वीकार्य धर्म केवल इस्लाम है। उच्च एवं महान अल्लाह ने कहा है :

"निःसंदेह दीन (धर्म) अल्लाह के निकट इस्लाम ही है..."

[सूरा आल-ए-इमरान: 81]

वह इस्लाम के सिवा किसी धर्म को स्वीकार नहीं करेगा। उच्च एवं महान अल्लाह ने कहा है :

"और जो इस्लाम के अलावा कोई और धर्म तलाश करे, तो वह उससे हरगिज़ स्वीकार नहीं किया जाएगा और वह आख़िरत में घाटा उठाने वालों में से होगा।"

उसका फ़ैसला है कि इस्लाम के सिवा किसी अन्य धर्म का पालन करने वाले की सारी मेहनत बेकार जाएगी और उसका अंजाम विनाश तथा बड़ी यातना है। उसने कहा है :

"आप कह दें : निःसंदेह वास्तविक घाटे में पड़ने वाले तो वे हैं, जिन्होंने क़यामत के दिन खुद को तथा अपने घर वालों को घाटे में डाला। सुन लो! यही खुला नुकसान है।"

"उस अल्लाह के (रास्ते की ओर) कि उसी का है जो कुछ आकाशों में है और जो कुछ धरती में है। तथा काफ़िरों के लिए कड़ी यातना का बड़ा विनाश है।

जो आख़िरत के मुक़ाबले में सांसारिक जीवन को बहुत अधिक पसंद करते हैं और अल्लाह के मार्ग से रोकते और उसमें टेढ़ापन ढूँढते हैं। ये लोग बहुत दूर की गुमराही में हैं।"

[सूरा इबराहीम: 2-3]

क्या आपने गौर किया कि सारे संसार के रब एवं सच्चे बादशाह ने कैसा स्पष्ट निर्णय सुनाया है कि इस्लाम के अलावा सारे धर्म असत्य हैं और उनके मानने वालों का ठिकाना आख़िरत में जहन्नम है, जो कि एक बहुत बुरा ठिकाना है।

जहाँ तक अल्पसंख्यकों एवं दूसरे धर्मों के मानने वालों की बात है, तो उनके बारे में इस्लाम का निर्णय यह है कि जब तक वे मुसलमानों से युद्धर नहीं करते, मुसलमानों के ऊपर उन्हें इस्लाम की ओर बुलाना और उनके साथ न्याय करना आवश्यक है, मुसलमानों को आदेश है कि वे उनका भला करें, उनका उपकार करें और उनमें से कमज़ोर लोगों के साथ दयापूर्ण व्यवहार करें। यदि कोई व्यक्ति मुसलमान हो गया हो और उसके माता-पिता अभी तक ग़ैर-मुस्लिम हों, तो वह उनकी सेवा करे, उनके साथ अच्छा व्यवहार करे और संबंध के तक़ाज़ों को पूरा करे। एक आम बात कही जाए, तो एक मुसलमान को सब के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। वह न किसी को कष्ट दे, न किसी पर ज़ुल्म करे और न दूसरों के अधिकार अदा करने में कोई कोताही करे।

अगर कोई ग़ैर-मुस्लिम किसी मुस्लिम देश में हो और मुसलमानों के साथ रहना चाहता हो, तो उसका कर्तव्य है कि इस्लाम की आम व्यवस्था की पाबंदी करे एवं इस्लाम उसकी जान, माल, मान-सम्मान, नस्ल और स्वतंत्रता की रक्षा करेगा, जब तक इस्लाम के धार्मिक प्रतीकों एवं विधानों के साथ कोई टकराव न हो।

इस्लाम तथा मुसलमानों के बारे में जो कहा जाता है कि वे ग़ैर-मुस्लिमों पर अत्याचार करते हैं, उनको उनके अधिकारों से वंचित रखते हैं और उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं, तो इस प्रकार की बातें इस्लाम के ख़िलाफ़ पूरी ताक़त के साथ काम करने वाले ज़ालिम मीडिया का प्रोपेगेंडा है। मुसलमानों के बीच रहने वाला तथा उनके धर्म की महानता को जानने, उनकी शरीयत की सरलता से अवगत एवं उनके आदर्श चरित्र का ज्ञान रखने वाला हर व्यक्ति जानता है कि मीडिया के द्वारा फैलाई गई यह सारी बातें झूठी हैं।

المصدر

قسم الأديان والفرق

ملاحظات

--