क्या ईसा अलैहिस्सलाम अल्लाह के बेटे हैं?
- محاور التعريف بالإسلام
- المحتوى المخصص بحسب الدينمحتوى للنصارىالتعريف بالأنبياء السابقين ومكانة عيسى عليه السلامحقيقة عيسى عليه السلام
- مصدر الإجابة
- قسم الأديان والفرق
- الباب / الفصل
- (قسم الأديان والفرق)
السؤال
क्या ईसा अलैहिस्सलाम अल्लाह के बेटे हैं?
الجواب
अल्लाह तआला सारे संसार का रब है। वही पहला तथा अंतिम एवं ज़ाहिर तथा बातिन है। अल्लाह उस समय था, जब कुछ नहीं था। उससे पहले भी कुछ नहीं था, जैसा कि सहीह हदीसों से साबित है। वह अकेला, तन्हा और बेनियाज़ है। न वह किसी की संतान है और न कोई उसकी संतान। अल्लाह ने कहा है :
"(ऐ रसूल!) आप कह दीजिए: वह अल्लाह एक है।
अल्लाह बेनियाज़ है।
न उसकी कोई संतान है और न वह किसी की संतान है।
और न कोई उसका समकक्ष है।"
[सूरा इख़लास : 1-4]
जब अल्लाह किसी का पिता नहीं, तो कोई भी इन्सान उसकी संतान नहीं। वह पवित्र एवं उच्च है। जो संतान रखता है, वह सहयोगियों एवं सहायकों का मोहताज होता है। इन्सान को संतान इसलिए चाहिए, ताकि ज़रूरत के समय वह उसके काम आए, उसके आने पर उसे ख़ुशी हो और जीवन की कठिनाइयों में उसे उसकी मदद मिले। जबकि सर्वशक्तिमान अल्लाह तआला आकाशों, धरती और उनके बीच मौजूद सारी चीज़ों का मालिक है। उसे संतान की ज़रूरत नहीं है। अल्लाह ने कहा है :
"अल्लाह (वह है कि) उसके सिवा कोई पूज्य नहीं। (वह) जीवित है, हर चीज़ को सँभालने (क़ायम रखने) वाला है। न उसे कुछ ऊँघ पकड़ती है और न नींद। उसी का है जो कुछ आकाशों में और जो कुछ धरती में है।"
[सूरा बक़रा : 129]
वह जीवित है और हर जीवित चीज़ उसी से अपना अस्तित्व एवं जीवन प्राप्त करता है। उसी ने इस संसार को संभाल रखा है। कोई जीव उसके बिना न जी सकता है और न उससे बेनियाज़ हो सकता है। अल्लाह ने कहा है :
"हर प्रकार की प्रशंसा उस अल्लाह के लिए है, जिसके अधिकार में वह सब कुछ है जो आकाशों में है और जो धरती में है। और आख़िरत (परलोक) में भी उसी के लिए प्रशंसा है और वह पूर्ण हिकमत वाला, सबकी खबर रखने वाला है।"
[सूरा सबा: 28]
जब आकाशों एवं धरती की सारी चीज़ें अल्लाह ही की हैं और वह इतना संपूर्ण एवं बेनियाज़ है कि दुनिया एवं आख़िरत की सारी प्रशंसा का हक़दार वही है, तो कोई उसकी संतान होने का दावा कैसे कर सकता है? अल्लाह उनकी बातों से बहुत ज़्यादा ऊँचा है।
यह दावा कि अल्लाह को संतान है और फ़रिश्ते अल्लाह की बेटियाँ हैं, एक गुनाह तथा कुफ्र पर आधारित दावा है। अल्लाह ने अपनी किताब के कई स्थानों में इसे झुठलाया और बताया है कि यह कुफ्री कलिमा पहले के काफिरों का कथन है। अल्लाह तआला का कथन है:
"तथा यहूदियों ने कहा कि उज़ैर अल्लाह का पुत्र है और ईसाइयों ने कहा कि मसीह अल्लाह का पुत्र है। ये उनके अपने मुँह की बातें हैं। वे उन लोगों जैसी बातें कर रहे हैं, जिन्होंने इनसे पहले कुफ़्र किया। उनपर अल्लाह की मार हो! वे कहाँ बहकाए जा रहे हैं?"
[सूरा तौबा : 30]
अल्लाह तआला ने एक अन्य स्थान में फ़रमाया है :
"और उन्होंने जिन्नों को अल्लाह का साझी बना दिया। हालाँकि उस (अल्लाह) ने उन्हें पैदा किया है, तथा बिना कुछ ज्ञान के उसके लिए बेटे और बेटियाँ गढ़ लीं। वह पवित्र तथा सर्वोच्च है, उन बातों से, जो वे बयान करते हैं।"
[सूरा अनआम: 18]
अल्लाह ने इस दावे को असत्य साबित करने के लिए कई प्रमाण प्रस्तुत किए हैं, जिनमें से कुछ प्रमाण उदाहरणस्वरुप यहाँ रखे जा रहे हैं:
अल्लाह ने इस दावे को झुठलाने के लिए कहा है कि वह धरती एवं उसकी सारी चीज़ों को विनष्ट कर सकता है। अगर कोई सृष्टि पूज्य होती, तो अल्लाह के इस आदेश को टाल देती। अल्लाह तआला ने कहा है:
"निश्चय वे लोग काफ़िर हो गए, जिन्होंने कहा कि निःसंदेह अल्लाह मरयम का पुत्र मसीह ही है। (ऐ नबी!) कह दें: यदि अल्लाह मसीह बिन मरयम और उसकी माता तथा धरती में मौजूद सभी लोगों को हलाक करना चाहे, तो कौन अल्लाह को रोकने का अधिकार रखता है? तथा अल्लाह ही के लिए आकाशों और धरती का राज्य है और उसका भी जो उन दोनों के बीच है। वह पैदा करता है जो चाहता है तथा अल्लाह हर चीज़ का पूर्ण सामर्थ्य रखता है।"
[सूरा माइदा: 44]
इब्न-ए-जरीर -उनपर अल्लाह की दया हो- कहते हैं:
"अल्लाह ने अपने कथन: (यदि अल्लाह मसीह बिन मरयम और उसकी माता तथा धरती में मौजूद सभी लोगों को हलाक करना चाहे) में कहा है: भला कौन अल्लाह के निर्णय को टाल सकता है, यदि अल्लाह मसीह बिन मरयम को धरती से समाप्त करना चाहे, उनकी माता को धरती से समाप्त करना चाहे और इस धरा के ऊपर मौजूद सारी सृष्टियों को समाप्त करना चाहे?"
अल्लाह अपने नबी मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम से कह रहा है: इन अज्ञान ईसाइयों से कह दें: अगर तुम्हारी धारणा के अनुसार मसीह ही अल्लाह होते, हालाँकि ऐसा है नहीं, तो वह अल्लाह के आदेश को टाल सकते, जब उनको तथा उनकी माता को हलाक करने का आदेश अल्लाह की ओर से आता। जबकि अल्लाह ने उनकी माता को हलाक कर दिया और वह अल्लाह का आदेश आ जाने के बाद उनको बचा नहीं सके। इसलिए इसके अंदर तुम्हारे लिए शिक्षा है, यदि तुम शिक्षा ग्रहण करना चाहो और प्रमाण है, यदि तुम समझना चाहो कि मसीह अन्य इन्सानों की तरह एक इन्सान ही हैं और सर्वशक्तिमान अल्लाह तआला की हस्ती ही एकमात्र हस्ती है, जिसे न परास्त किया जा सकता है और न उसके किसी आदेश को टाला जा सकता है। वह जीवित है, शास्वत है, इस संसार को संभालने वाला है, वही जीवन एवं मौत देता है, पैदा करता और फ़ना करता है, जबकि वह ख़ुद जीवित है उसे मौत नहीं आनी है।
तफ़सीर-ए-तबरी = जामे अल-बयान, शोधकर्ता : शाकिर (10/147)
जिसने इस प्रकार का झूठा एवं अनुचित दावा किया, क्या उसके पास कोई प्रमाण है या फिर यह एक महज़ झूठा दावा है? अल्लाह ने कहा है :
"उन्होंने कहा कि अल्लाह ने कोई औलाद बना रखी है। वह पवित्र है, वह बेनियाज़ है। जो कुछ आकाशों में है और जो कुछ धरती में है, उसी का है। तुम्हारे पास इसका कोई प्रमाण नहीं है। क्या तुम अल्लाह के विषय में ऐसी बात कहते हो, जिसे तुम नहीं जानते?"
[सूरा यूनुस : 68]
इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस प्रकार का दावा करने वाले के पास अटकलबाज़ी के अतिरिक्त कोई प्रमाण नहीं है।
अल्लाह अगर संतान बनाना चाहता, तो जिसे चाहता, चुन सकता था। लेकिन यह न तो तर्क संगत है और न शरीयत सम्मत। अल्लाह तआला ने कहा है:
"यदि अल्लाह चाहता कि (किसी को) संतान बनाए, तो वह उनमें से जिन्हें वह पैदा करता है, जिसे चाहता अवश्य चुन लेता, वह पवित्र है! वह तो अल्लाह है, जो अकेला है, बहुत प्रभुत्वशाली है।"
[सूरा ज़ुमर: 65]
संतान होने के लिए ज़रूरी है कि पत्नी भी हो, जिससे संतान हो। अल्लाह ने कहा है :
"वह आकाशों तथा धरती का अविष्कारक है, उसकी संतान कैसे होगी, जबकि उसकी कोई पत्नी नहीं? तथा उसी ने हर चीज़ पैदा की और वह प्रत्येक वस्तु को भली-भाँति जानने वाला है।"
अल्लाह ही ने आकाशों एवं धरती की रचना की है, इसलिए उसकी संतान नहीं हो सकती।
अगर अल्लाह की संतान होती -अल्लाह तआला इस बात से बहुह ही ऊंचा है- तो वह भी पूज्य होती और अगर इस धरती में दो पूज्य होते, तो दोनों एक-दूसरे को परास्त करने का प्रयास करते और जो परास्त हो जाए, वह पूज्य नहीं हो सकता। अल्लाह ने कहा है :
"आप कह दें कि यदि अल्लाह के साथ दूसरे पूज्य (भी) होते, जैसा कि वे (मुश्रिक) कहते हैं, तो वे अर्श (सिंहासन) वाले (अल्लाह) की ओर (पहुँचने की) अवश्य कोई राह खोजते।"
[सूरा इसरा: 88]
अगर आकाशों एवं धरती में अल्लाह के अतिरिक्त अन्य पूज्य होते, तो इनकी व्यवस्था नष्ट हो जाती। अल्लाह ने कहा है :
"अगर उन दोनों में अल्लाह के सिवा कोई और पूज्य होते, तो वे दोनों अवश्य बिगड़ जाते। अतः पवित्र है अल्लाह जो अर्श (सिंहासन) का मालिक है, उन चीज़ों से जो वे बयान करते हैं।"
[सूरा अंबिया: 22]
अल्लाह ने पूर्ववर्ती किताब वालों को मना किया कि वे ईसा अलैहिस्सलाम के बारे में अतिशयोक्ति करें, उनको अल्लाह का बेटा कहें, तीन में से तीसरा मानें या अल्लाह जानें। अल्लाह ने कहा है:
"ऐ किताब वालो! अपने धर्म में हद से आगे न बढ़ो और अल्लाह के बारे में सत्य के सिवा कुछ न कहो। मरयम का पुत्र ईसा मसीह केवल अल्लाह का रसूल और उसका 'शब्द' है, जिसे (अल्लाह ने) मरयम की ओर भेजा तथा और उसकी ओर से एक आत्मा है। अतः अल्लाह और उसके रसूलों पर ईमान लाओ और यह न कहो कि (पूज्य) तीन हैं। बाज़ आ जाओ! तुम्हारे लिए बेहतर होगा। अल्लाह केवल एक ही पूज्य है। वह इससे पवित्र है कि उसकी कोई संतान हो। उसी का है जो कुछ आकाशों में है और जो कुछ धरती में है और अल्लाह कार्यसाधक के रूप में काफ़ी है।"
[सूरा निसा: 163]
जिसने ईसा अलैहिस्सलाम को अल्लाह का बेटा माना, वह काफ़िर (अविश्वासी) है। किसी भी व्यक्ति का इसलाम उस समय तक ठीक नहीं हो सकता, जब तक ईसा अलैहिस्सलाम के नबी होने पर विश्वास न रखे। क़ुरआन ने मरयम तथा ईसा अलैहिमस्सलाम के क़िस्से का उल्लेख कई सूरतों में किया है। जैसे सूरा आल-ए-इमरान, सूरा अल-माइदा और सूरा मरयम आदि। तथा कई हदीसों से भी इसकी पुष्टि होती है।
देखिए: मिफ़ताहु दारिस-सआदह 1/303 तथा हुब्बियल-अज़ीम लिल-मसीह क़ादनी इलल-इस्लाम, पृष्ठ: 169
المصدر
ملاحظات
--