क्या इस्लाम दूसरे अक़ीदों (विश्वासों) को स्वीकार करता है?
- محاور التعريف بالإسلام
- الشبهات والاعتراضات
- مصدر الإجابة
- قسم الأديان والفرق
- الباب / الفصل
- (قسم الأديان والفرق)
السؤال
क्या इस्लाम दूसरे अक़ीदों (विश्वासों) को स्वीकार करता है?
الجواب
दरअसल इन अक़ीदों (विश्वासों) और इन्हें अपनाने वाले लोगों के दरमियान अंतर करना ज़रूरी है। चुनांचे हम कहेंगे: हर वह अक़ीदा (विश्वास) जो नबियों एवं रसूलों के धर्म के विरुद्ध हो, जैसे यहूदियत, ईसाइयत, बौद्ध धर्म एवं हिंदू धर्म आदि, ये सब असत्य विश्वासों का संग्रह हैं। ये अल्लाह के यहाँ तुच्छ तथा अस्वीकृत हैं। इन्हें मानने वालों का कोई अमल अल्लाह ग्रहण नहीं करता, जब तक वे एक अल्लाह पर ईमान न ले आएँ और इस बात की गवाही न दे दें कि मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम अल्लाह के रसूल हैं।अल्लाह ने कहा है :
"और जो इस्लाम के अलावा कोई और धर्म तलाश करे, तो वह उससे हरगिज़ स्वीकार नहीं किया जाएगा और वह आख़िरत में घाटा उठाने वालों में से होगा।"
[सूरा आल-ए-इमरान: 81]
अल्लाह के यहाँ सच्चा एवं मान्य धर्म केवल इस्लाम है। अल्लाह ने कहा है :
"निःसंदेह दीन (धर्म) अल्लाह के निकट इस्लाम ही है और किताब वालों ने अपने पास ज्ञान आ जाने के पश्चात आपसी दुशमनी तथा पद और ओहदे के कारण ही मतभेद किया। तथा जो अल्लाह की आयतों का इनकार करे, तो निःसंदेह अल्लाह बहुत जल्द ह़िसाब लेने वाला है।"
जहाँ तक इन धर्मों के अनुयायियों का प्रश्न है, तो मुसलमानों पर उनके संबंध में निम्नलिखित कार्य करना आवश्यक है:
पहला: उन्हें सबसे प्रभावशाली तथा वैध तरीक़ों से इस्लाम की ओर बुलाना और अल्लाह के दीन को समझाना, ताकि वे जिस कुफ्र (अविश्वास) में जी रहे हैं, उससे बाहर निकल सकें, अल्लाह तक पहुँचाने वाले सीधे रास्ते के राही बन सकें, जन्नत प्राप्त कर सकें और क़यामत के दिन जहन्नम की बड़ी यातना से मुक्ति पा सकें। अल्लाह तआला का फरमान है:
"(ऐ नबी!) आप उन्हें अपने पालनहार के मार्ग (इस्लाम) की ओर हिकमत तथा सदुपदेश के साथ बुलाएँ और उनसे ऐसे ढंग से वाद-विवाद करें, जो सबसे उत्तम है। निःसंदेह आपका पालनहार उसे सबसे अधिक जानने वाला है, जो उसके मार्ग से भटक गया और वही सीधे मार्ग पर चलने वालों को भी अधिक जानने वाला है।"
[सूरा नह्ल: 97]
याद रहे कि इस्लाम की ओर बुलाने में ज़ोर-ज़बरदस्ती की कोई गुंजाइश नहीं है। अल्लाह ने कहा है :
"धर्म के मामले में कोई ज़ोर-ज़बरदस्ती नहीं। निःसंदेह सत्मार्ग, पथभ्रष्टता से स्पष्ट हो चुका है। अतः जो कोई ताग़ूत (अल्लाह के सिवा अन्य पूज्यों) का इनकार करे और अल्लाह पर ईमान लाए, तो निश्चय उसने मज़बूत कड़े को थाम लिया, जिसे किसी भी तरह टूटना नहीं है। तथा अल्लाह सब कुछ सुनने वाला, सब कुछ जानने वाला है।"
[सूरा बक़रा : 129]
दूसरा: मुसलमानों पर उनके साथ न्याय करना और उनपर अत्याचार करने या उनका हक़ अदा करने में कोताही करने से बचना ज़रूरी है। अल्लाह तआला ने कहा है:
"ऐ ईमान वालो! अल्लाह के लिए हक़ को क़ायम करने वाले, न्याय के साथ गवाही देने वाले बन जाओ। तथा किसी समूह की शत्रुता तुम्हें इस बात पर हरगिज़ न उभारे कि तुम न्याय न करो। न्याय करो, यह तक़्वा (अल्लाह से डरने) के अधिक निकट है, और अल्लाह से डरो। निःसंदेह अल्लाह उससे भली-भाँति अवगत है जो तुम करते हो।"
[सूरा माइदा: 44]
इसी तरह एक मुसलमान को यह हुकम है कि वह दूसरे धर्मों के मानने वालों का भला करे, उनपर उपकार करे, दया करे, उनके साथ अच्छा व्यवहार करे, उनको किसी प्रकार का कष्ट देने से बचे और उनसे अच्छी बात करे, जब तक वे उसके साथ अच्छा व्यवहार करते हों और उसपर अत्याचार न करते हों। मुसलमान उनके साथ हराम कारोबार, जैसे शराब का क्रय-विक्रय या सूदी लेनदेन न करे। और मुसलमान को उनके साथ मामलात करते हुए अपमान भी न सहना पड़े। हमारे नबी मुहम्मद के लिए अल्लाह की प्रशंसा और सलामती हो।
المصدر
ملاحظات
--