मुसलमानों में ऐसे लोग क्यों पाए जाते हैं जो दूसरों की तरह अन्याय करते हैं और उपद्रव मचाते हैं?
- محاور التعريف بالإسلام
- الشبهات والاعتراضات
- مصدر الإجابة
- قسم المسلمين
- الباب / الفصل
- (قسم المسلمين)
السؤال
मुसलमानों में ऐसे लोग क्यों पाए जाते हैं जो दूसरों की तरह अन्याय करते हैं और उपद्रव मचाते हैं?
الجواب
कुछ लोग यह कहते हुए आपत्ति कर सकते हैं: यदि इस्लाम सच्चा धर्म है, तो हम कुछ मुसलमानों को काफ़िरों की तरह ज़ुल्म, ख़यानत और फ़साद करते हुए क्यों देखते हैं? क्या यह इस दावे के साथ विरोधाभास नहीं है कि इस्लाम भलाई का मार्ग दिखाता है?
धर्म को उसके अनुयायियों के कर्मों से नहीं परखा जाता, बल्कि उसके सिद्धांतों और शिक्षाओं से परखा जाता है। इस्लाम न्याय और अच्छे व्यवहार का आह्वान करता है, तथा अन्याय और उपद्रव से मना करता है। अल्लाह तआला कहता है:
"निःसंदेह अल्लाह न्याय और उपकार और निकटवर्तियों को देने का आदेश देता है और अश्लीलता और बुराई और सरकशी से रोकता है।"
[सूरा नह्ल: 97]
अतः यदि कोई मुसलमान अन्याय करता है या भ्रष्ट होता (उपद्रव मचाता) है, तो उसने अपने धर्म की शिक्षाओं का उल्लंघन किया है, न कि धर्म ने उसे इसका आदेश दिया है।
यहाँ तक कि पूर्व समुदायों में भी, जिनके लिए अल्लाह ने सटीक विधान उतारे, ऐसे लोग पाए गए जिन्होंने अवज्ञा की और कुफ़्र किया। अतः मुसलमानों के बीच ज़ालिमों का पाया जाना एक स्वाभाविक मानवीय बात है, क्योंकि लोग सत्य का पालन करने में भिन्न होते हैं। लेकिन सही और गलत का मापदंड इस्लाम ही रहता है, न कि कुछ मुसलमानों के कर्म।
अल्लाह तआला किसी मुसलमान को केवल उसके नाम या वंश के आधार पर दंड से मुक्त नहीं करेगा, बल्कि वह उसके कर्म पर उसका हिसाब लेगा। अल्लाह तआला ने फ़रमाया है:
"तो जिसने एक कण के बराबर भी नेकी की होगी, उसे देख लेगा।
और जिसने एक कण के बराबर भी बुराई की होगी, उसे देख लेगा।"
[सूरा ज़लज़लह: 7-8]
अतः यदि कोई मुसलमान अत्याचार करता है, तो वह अल्लाह के निकट पापी है, और उसे दुनिया या आख़िरत में सज़ा मिलेगी यदि वह तौबा न करे।
इस्लाम, किसी मुस्लिम की ग़लती को उचित नहीं ठहराता, बल्कि चोरी करने, हत्या करने या अत्याचार करने वाले के लिए सज़ा निर्धारित करता है, भले ही वह मुस्लिम ही क्यों न हो। और नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने फ़रमाया है:
"अगर मुहम्मद की बेटी फ़ातिमा भी चोरी करती, तो मैं उसका भी हाथ काटता।"
यह इस बात का प्रमाण है कि इस्लाम न्याय का धर्म है, जो अपने अनुयायियों के साथ पक्षपात नहीं करता।
अतः इस्लाम सही मापदंड निर्धारित करता है, और सुधार एवं तौबा का मार्ग प्रदान करता है। इसलिए यदि मुसलमानों में से कोई ग़लती करता है तो वह गुनहगार है, लेकिन धर्म की पवित्रचा बाक़ी रहती है, जो भलाई का आदेश देता है और बुराई से रोकता है। दोष इस्लाम में नहीं है, बल्कि उसके कुछ अनुयायियों की कोताही में है।
المصدر
ملاحظات
--