Skip to content

सारे धर्म इस बात का दावा करते हैं कि वे अल्लाह के धर्म हैं। ऐसे में केवल इस्लाम ही को क्यों माना जाए?

محاور التعريف بالإسلام
الشبهات والاعتراضات
مصدر الإجابة
قسم الإسلام
الباب / الفصل
(قسم الإسلام)

السؤال

सारे धर्म इस बात का दावा करते हैं कि वे अल्लाह के धर्म हैं। ऐसे में केवल इस्लाम ही को क्यों माना जाए?

الجواب

जिन मानदंडों के आधार पर सच्चे धर्म की पहचान की जा सकती है, वे इस प्रकार हैं:

  1. यह कहना कि सारे धर्म अल्लाह का धर्म होने का दावा करते हैं, ग़लत है। कुछ धर्म, जैसे बौद्ध धर्म एवं हिंदू धर्म का संबंध इसी धरती से है। यानी इन धर्मों की स्थापना करने वाले इस बात का दावा नहीं करते कि वह इन्हें अल्लाह के यहाँ से लाए हैं। ये धर्म कुछ इन्सानों की इस आधार पर सम्मान तथा इबादत का आह्वान करते हैं कि वे पूज्य हैं। या फिर ये कुछ मौजूद मूर्त चीज़ों, जैसे सूरज, चाँद और तारों तथा कुछ सृष्टियों, जैसे पेड़, पहाड़, जानवर और नदियों आदि की इबादत का आह्वान करते हैं। इन धर्मों को मूर्ति पूजा वाले धर्म कहा जाता है।
  2. सच्चा धर्म वह है, जो अल्लाह की ओर से आया है। जिसे उसीने अपने बंदों के लिए बनाया है और रसूलों ने उसे लोगों तक पहुँचाया है। पिछले नबियों के लाए हुए धर्म, जैसे यहूदी एवं ईसाई धर्म आकाशीय सही धर्म हैं, लेकिन बाद में उनके साथ छेड़-छाड़ की गई और उनको बदल दिया गया तथा अल्लाह के अंतिम नबी मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के आने के बाद वे निरस्त हो गए। उन धर्मों में छेड़-छाड़ होने से पहले यह आदेश मौजूद था कि नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के प्रकट होने पर अनिवार्य रूप से आपका अनुसरण किया जाए। आज भी उनमें कुछ ऐसे पाठ मौजूद हैं जो इस्लाम के नबी मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के गवाह हैं और आपकी शुभ सूचना देते हैं, तथा अपने अनुयायियों को इस्लाम अपनाने का आह्वान करते हैं। इसीलिए हम पाते हैं कि नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के समकालीन यहूदी आपके प्रकट होने की प्रतीक्षा करते थे ताकि वे आपका अनुसरण कर सकें, और जब अरबी मुश्रिकों तथा उनके बीच विवाद होते थे, तो वे आपकी बात करके उनको धमकियाँ देते थे। बद्र युद्ध में शामिल सहाबा में से एक, सलमा बिन सलामा बिन वक़्श रज़ियल्लाहु अन्हु कहते हैं -जो कि बद्र में मौजूद थे-:

बनू अब्द अल-अशहल की बस्ती में हमारा एक यहूदी पड़ोसी था। नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के नबी बनाए जाने से कुछ ही दिन पहले एक दिन वह हमारे पास आया और बनू अब्द अल-अशहल की सभा में खड़ा हो गया। उस समय मैं उस सभा में मौजूद लोगों में सबसे कम उम्र का था। मैं एक चादर ओढ़कर लेटा हुआ था। उसने मौत के बाद जीवित करके उठाए जाने, क़यामत, हिसाब-किताब, कर्मों के तौले जाने और जन्नत तथा जहन्नम का ज़िक्र किया। उसने यह बातें ऐसे लोगों के सामने कहीं, जो शिर्क में लिप्त थे और बुतों की पूजा करते थे। वे इस बात को नहीं मानते थे कि मौत के बाद भी दोबारा ज़िंदा होकर उठना है। अतः उन्होंने कहा: तेरा बुरा हो, क्या तुझे लगता है कि यह सब होने वाला है? क्या लोग सचमुच मौत के बाद जीवित करके एक ऐसी दुनिया में एकत्र किए जाएँगे, जिसमें जन्नत तथा जहन्नम है और जहाँ उनको उनके कर्मों का बदला दिया जाएगा? उसने उत्तर दिया: अवश्य! मैं उसकी क़सम खाकर कहता हूँ, जिसकी क़सम खाई जाती है, मैं यह चाहता हूँ कि उस आग के बदले में दुनिया के सबसे बड़े तन्नूर (आग की भट्टी) को गर्म करके मुझे उसमें डाल दिया जाए और उसे हर तरफ से बंद कर दिया जाए और इसके बदले कल मुझे उस आग से छुटकारा मिल जाए। यह सुन लोगों ने कहा: तेरा बुरा हो, इस बात की निशानी क्या है? उसने उत्तर दिया: एक नबी जो इन नगरों की ओर से भेजा जाएगा। यह कहते हुए उसने मक्का और यमन की ओर इशारा किया। लोगों ने कहा: तुम्हारे अनुसार ऐसा कब होगा? सलमा बिन सलामा कहते हैं कि उसने मेरी ओर देखा, और मैं वहाँ मौजूद लोगों में सबसे कम उम्र का था और कहा: अगर यह बच्चा सामान्य जीवन जीता है, तो उसे पा लेगा। सलमा बिन सलामा आगे कहते हैं: कुछ ही समय गुज़रा था और वह आदमी अभी जीवित ही था कि अल्लाह ने अपने रसूल को भेज दिया और हम आपपर ईमान ले आए, लेकिन वह द्वेष के कारण ईमान नहीं लाया। जब हमने उससे कहा कि ऐ अमुक तेरा बुरा हो, क्या तुमने ही हमारे सामने उस नबी के बारे में भविष्यवाणी नहीं की थी? उसने उत्तर दिया: हाँ, की तो थी, लेकिन यह वह नहीं है।

[मुसनद अहमद: 15841, इस हदीस को इमाम अहमद ने हसन सनद से नक़ल किया है।]

लेकिन जब अल्लाह के नबी मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम आ गए और यहूदियों ने देखा कि वह यहूदी समुदाय से नहीं हैं, तो द्वेष के कारण उनको मानने से मना कर दिया। वरना वे जानते थे कि मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम अल्लाह के सच्चे रसूल हैं।

  1. इन्सान पर इस्लाम को मानना इसलिए ज़रूरी है कि इस्लाम अल्लाह का धर्म और सच्चा धर्म है और दूसरे धर्म शैतान के हैं और बातिल हैं। अल्लाह तआला ने कहा है:

"यह इसलिए है कि अल्लाह ही सत्य है, और उसके सिवा जिसे वेे पुकारते हैं, वह असत्य है, और अल्लाह ही सर्वोच्च, सबसे महान है।"

[सूरा लुक़मान: 15]

  1. इस्लाम धर्म से, जो कि सच्चा धर्म है, इन्सान को दो लाभ प्राप्त होते हैं। एक का संबंध दुनिया से है और दूसरे का संबंध आख़िरत से है। इस्लाम को मानने के बाद इन्सान को दुनिया में चैन, शांति एवं सुखमय जीवन प्राप्त होता है। उच्च एवं महान अल्लाह ने कहा है:

"जो भी अच्छा कार्य करे, नर हो अथवा नारी, जबकि वह ईमान वाला हो, तो हम उसे अच्छा जीवन व्यतीत कराएँगे। और निश्चय हम उन्हें उनका बदला उन उत्तम कार्यों के अनुसार प्रदान करेंगे जो वे किया करते थे।"

[सूरा नह्ल: 97]

अल्लाह तआला ने एक अन्य स्थान में फ़रमाया है :

"जो ईमान लाए और उनके दिलों को अल्लाह की याद से संतुष्टि मिलती है। सुन लो! अल्लाह की याद ही से दिलों को संतुष्टि मिलती है।"

[सूरा राद: 28]

जबकि आख़िरत में शाश्वत सफलता, जहन्नम से मुक्ति एवं अल्लाह की प्रसन्नता प्राप्त होगी। अल्लाह तआला ने कहा है:

"प्रत्येक प्राणी को मौत का स्वाद चखना है और तुम्हें क़यामत के दिन तुम्हारे कर्मों का भरपूर प्रतिफल दिया जाएगा। (उस दिन) जो व्यक्ति जहन्नम से बचा लिया गया और जन्नत में प्रवेश पा गया, वह वास्तव में सफल हो गया। तथा दुनिया की ज़िंदगी धोखे के सामान के सिवा कुछ नहीं है।"

[सूरा आल-ए-इमरान: 81]

"(ऐ नबी!) कह दें: क्या मैं तुम्हें उससे बेहतर चीज़ बताऊँ? उन लोगों के लिए जो (अल्लाह से) डरने वाले हैं उनके पालनहार के पास ऐसे बाग़ हैं, जिनके नीचे से नहरें बहती हैं, (वे) उनमें हमेशा रहने वाले हैं और (उनके लिए उसमें) पवित्र पत्नियाँ तथा अल्लाह की प्रसन्नता है और अल्लाह बंदों को ख़ूब देखने वाला है।"

  1. इस्लाम, जो कि सच्चा धर्म है, इन्सान को सत्य तथा असत्य, हिदायत तथा गुमराही और भले तथा बुरे के बीच अंतर करने का एक मापदंड प्रदान करता है। अल्लाह तआला ने कहा है:

"ऐ ईमान वालो! यदि तुम अल्लाह से डरोगे, तो वह तुम्हें (सत्य और असत्य के बीच) अंतर करने की शक्ति प्रदान करेगा तथा तुमसे तुम्हारे गुनाह दूर कर देगा और तुम्हे क्षमा कर देगा। और अल्लाह बहुत बड़े अनुग्रह वाला है।"

[सूरा अनफ़ाल : 50]

इसलिए हर इन्सान पर, नर हो या नारी, इस्लाम में प्रवेश करना अनिवार्य है। क्योंकि उसके अतिरिक्त अन्य धर्म या तो ऐसे आकाशीय धर्म हैं, जिनको बदल दिया गया और उसके बाद इस्लाम द्वारा उन्हें निरस्त कर दिया गया या फिर सिरे से असत्य धर्म हैं, जिनके अंदर कोई अच्छाई नहीं है। ऐसे में उन धर्मों का पालन करना दुनिया और आख़िरत के नुक़सान के सिवा कुछ नहीं है। उच्च एवं महान अल्लाह ने कहा है:

"और जो इस्लाम के अलावा कोई और धर्म तलाश करे, तो वह उससे हरगिज़ स्वीकार नहीं किया जाएगा और वह आख़िरत में घाटा उठाने वालों में से होगा।"

दुरूद व सलाम हो हमारे नबी मुहम्मद पर।

المصدر

قسم الإسلام

ملاحظات

--