Skip to content

इस्लाम का क्या अर्थ है?

محاور التعريف بالإسلام
الشبهات والاعتراضات
مصدر الإجابة
قسم الإسلام
الباب / الفصل
(قسم الإسلام)

السؤال

इस्लाम का क्या अर्थ है?

الجواب

प्रश्न: इस्लाम का क्या अर्थ है?

उत्तर: इस्लाम का सामान्य अर्थ है, अल्लाह के प्रति समर्पण, उसके आगे झुकना और केवल उसी के कहे पर चलना। ज़ाहिरी तौर भी और बातिनी तौर भी। साथ ही उसके रसूलों द्वारा दी गई शिक्षाओं का पालन करना अर्थात उनके द्वारा प्राप्त अल्लाह के आदेशों का पालन करना और उसकी मना की हुई चीज़ों से दूर रहना। यही इस्लाम का सामान्य अर्थ है।

इस्लाम तमाम नबियों का धर्म है, यद्यपि नबियों के शरई विधि-विधानों में थोड़ा-बहुत अंतर रहा हो। सारांश यह कि इस्लाम एकमात्र अल्लाह के प्रति समर्पण का नाम है। जिसने अल्लाह के साथ दूसरे के प्रति भी समर्पण रखा वह मुश्रिक है, और जिसने अल्लाह के प्रति समर्पण नहीं रखा, वह अभिमानी है।

अल्लाह तआला ने फ़रमाया है:

"निःसंदेह दीन (धर्म) अल्लाह के निकट इस्लाम ही है..."

[सूरा आल-ए-इमरान: 3-4]

एक और स्थान पर अल्लाह तआला ने कहा है:

"और जो इस्लाम के अलावा कोई और धर्म तलाश करे, तो वह उससे हरगिज़ स्वीकार नहीं किया जाएगा और वह आख़िरत में घाटा उठाने वालों में से होगा।"

में है कि अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फ़रमाया है:

"सारे नबी ऐसे भाइयों की तरह हैं, जिनके पिता एक और माताएँ अलग-अलग हों। उनका धर्म एक है।"

हदीस में आया हुआ शब्द "العلات" बहुवचन है "عَلَّة" का, जिसका अर्थ है, सौतन। अरबी में "بنو العلات" ऐसे भाइयों को कहते हैं, जिनके पिता एक और माताएँ अलग-अलग हों। इस हदीस का मतलब यह है कि सारे नबियों का धर्म एक है, यद्यपि उनकी शरीयतों में कुछ अंतर रहा हो।

इस्लाम शब्द अपने विशिष्ट मायने में मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के नबी बनाए जाने के बाद उस धर्म के साथ खास है, जो नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम लेकर आए। क्योंकि आपके धर्म ने पिछले तमाम नबियों के धर्मों को निरस्त कर दिया है। इसलिए अब आपका अनुसरण करने वाला मुसलमान है और आपका विरोध करने वाला मुसलमान नहीं है।

चुनांचे सारे रसूलों के अनुसरणकारी अपने-अपने रसूलों के ज़माने में मुसलमान थे। यहूदी मूसा अलैहिस्सलाम के ज़माने में मुसलमान थे और ईसाई ईसा अलैहिस्सलाम के ज़माने में मुसलमान थे।

लेकिन जब अंतिम नबी मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को नबी बनाकर भेज दिया गया और उन लोगों ने आपको मानने से इनकार कर दिया, तो फिर मुसलमान नहीं रहे।

अल्लाह हर समुदाय को उसकी परिस्थिति एवं समय के अनुसार विधान प्रदान करता है, जो उसे सही रास्ते पर चलाने और उसके हितों की रक्षा के लिए काफ़ी होता है। फिर उसका समय समाप्त हो जाने के बाद उसके जिस भाग को चाहता है निरस्त कर देता है। यह सिलसिला चलता ही रहा, यहाँ तक कि अल्लाह ने इस धरा पर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को सारे लोगों की ओर क़यामत तक के लिए अपना अंतिम नबी बनाकर भेजा।

तथा आपको एक ऐसी व्यापक शरीयत प्रदान की, जो हर युग और हर स्थान के अनुकूल है। उसमें न कोई बदलाव होना है और न उसे निरस्त किया जाना है। इसलिए धरती पर बसने वाले सारे इन्सानों के लिए उसका अनुसरण करने और उसपर ईमान लाने के अतिरिक्त और कोई रास्ता नहीं है। उच्च एवं महान अल्लाह ने कहा है:

"(ऐ नबी!) आप कह दें कि ऐ लोगो, निःसंदेह मैं तुम सब की ओर उस अल्लाह का रसूल हूँ..."

[सूरा आराफ़: 54]

"और (ऐ नबी!) हमने आपको समस्त संसार के लिए दया बनाकर ही भेजा है।"

[सूरा अंबिया: 23]

अल्लाह ने इस्लाम के साथ ही अपने धर्म को संपूर्ण कर दिया और अपनी नेमत पूरी कर दी। उसने दीन-ए-इस्लाम को एक संपूर्ण तथा जीवन के सभी क्षेत्रों को शामिल धर्म बनाया, जो अल्लाह के अधिकारों की रक्षा करने और उनको अदा करने तथा बंदों के अधिकारों का ध्यान रखने एवं हमारे आस-पास मौजूद सारी सृष्टियों के अधिकारों को शामिल है। जो हर मुसलमान पर यह अनिवार्य करता है कि वह हर अधिकार वाले तक उसका अधिकार पहुंचा दे।

"आज मैंने तुम्हारे लिए तुम्हारा धर्म परिपूर्ण कर दिया, तथा तुमपर अपनी नेमत पूरी कर दी और तुम्हारे लिए इस्लाम को धर्म के तौर पर पसंद कर लिया।"

[सूरा माइदा: 46]

इस्लाम एक ऐसा धर्म है, जो विज्ञान, विवेक एवं प्रकृति के अनुकूल है और कहीं भी सही व्यवहारिक एवं प्रायोगिक विज्ञानों से टकराता नहीं है।

इस्लाम में दाख़िल होने के लिए ज़बान से दोनों गवाहियों के इन शब्दों का उच्चारण करना ज़रूरी है: मैं इस बात की गवाही देता हूँ कि अल्लाह के सिवा कोई सच्चा पूज्य नहीं है और मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम अल्लाह के रसूल हैं। साथ ही इन शब्दों का अर्थ जानना, इनपर दृढ़ विश्वास रखना और इनके तक़ाज़ों (मांग) पर अमल करना भी ज़रूरी है। इसके लिए अल्लाह, उसके फ़रिश्तों, उसकी किताबों, उसके रसूलों, आख़िरत के दिन और तक़दीर पर ईमान लाना भी ज़रूरी है। यह भी आवश्यक है कि इनसान अपने रब की इबादत उसी तरीक़े से करे जो उसने उसके लिए निर्धारित किया है। नमाज़ क़ायम करे, ज़कात दे, रमज़ान के रोज़े रखे और यदि सामर्थ्य हो तो अल्लाह के घर का हज करे और अपने सभी मामलों में अल्लाह के सामने पूर्णतः समर्पण कर दे, अर्थात् उसके आदेशों का पालन करे और वर्जित चीज़ों से बचे।

अल्लाह हमारे सरदार मुहम्मद पर दुरूद व सलाम अवतरित करे तथा उनके परिवार-परिजन और सहाबा पर।

المصدر

قسم الإسلام

ملاحظات

--