इस्लाम में ईसा अलैहिस्सलाम पर ईमान का क्या स्थान है?
- محاور التعريف بالإسلام
- المحتوى المخصص بحسب الدينمحتوى للنصارىالتعريف بالأنبياء السابقين ومكانة عيسى عليه السلامحقيقة عيسى عليه السلام
- مصدر الإجابة
- قسم الأديان والفرق
- الباب / الفصل
- (قسم الأديان والفرق)
السؤال
इस्लाम में ईसा अलैहिस्सलाम पर ईमान का क्या स्थान है?
الجواب
ईसा अलैहिस्सलाम एक महान नबी हैं। अंतिम नबी मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम से पहले आए। दृढ़ संकल्प वाले रसूलों में से एक हैं। क़ुरआन में उनके बारे में बहुत कुछ कहा गया है। उनको अल्लाह का निकटवर्ती बताया गया है। अल्लाह तआला ने कहा है:
"(ऐ नबी! उस समय को याद करें) जब फ़रिश्तों ने कहा: ऐ मरयम! निःसंदेह अल्लाह तुम्हें अपनी ओर से एक शब्द की शुभ सूचना देता है, जिसका नाम 'मसीह़ ईसा बिन मरयम' है। वह दुनिया तथा आख़िरत में महान स्थान वाला और निकटवर्ती लोगों में से होगा।"
[सूरा आल-ए-इमरान: 81]
पवित्र क़ुरआन ने उनके तथा उनकी माता के क़िस्से का उल्लेख कई सूरतों, जैसे सूरा आल-ए-इमरान, सूरा अल-माइदा और सूरा मरयम आदि में किया है। कई हदीसों में भी यह इसका ज़िक्र हुआ है। इन सारी बातों का सार यही है कि ईसा अलैहिस्सलाम का अल्लाह के यहाँ, क़ुरआन तथा सुन्नत में और मुसलमानों के दिलों में बड़ा ऊँचा स्थान है।
ईसा अलैहिस्सलाम के बारे में जो बातें बताई गई हैं, उनमें से एक यह है कि उनकी पैदाइश एक चमत्कार (मोजिज़ा) के रूप में हुई। अल्लाह ने उनको पिता के बिना ही पैदा कर दिया। अल्लाह ने उनसे कहा:
"हो जा", और वह हो गए। अल्लाह तआला का फ़रमान है:
और वह लोगों से पालने में बात करेगा तथा अधेड़ आयु में भी और नेक लोगों में से होगा।
उस (मरयम) ने (आश्चर्य से) कहा: ऐ मेरे रब! मुझे पुत्र कैसे होगा, हालाँकि किसी पुरुष ने मुझे हाथ नहीं लगाया है? उसने कहा: इसी तरह अल्लाह पैदा करता है जो चाहता है। जब वह किसी काम का निर्णय कर लेता है, तो उससे यही कहता है: "हो जा", तो वह हो जाता है।"
लेकिन अल्लाह तआला ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि यह चमत्कारिक (मोजिज़ा वाली) पैदाइश ईसा अलैहिस्सलाम को पूज्य तथा अल्लाह का बेटा नहीं बनाती। बल्कि वह एक इन्सान ही हैं। वह और उनकी माँ दोनों खाना खाते थे। अल्लाह तआला ने फरमाया:
"मरयम का बेटा मसीह एक रसूल के सिवा कुछ नहीं। निश्चय उससे पहले बहुत-से रसूल गुज़र चुके और उसकी माँ सिद्दीक़ा (अत्यंत सच्ची) है। दोनों खाना खाया करते थे। देखो, हम उनके लिए किस तरह निशानियाँ स्पष्ट करते हैं। फिर देखो, वे किस तरह फेरे जाते हैं।"
[सूरा माइदा: 44]
इब्न-ए-जरीर -उनपर अल्लाह की दया हो- कहते हैं:
"यह अल्लाह की ओर से अपने नबी मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के हक में ईसा अलैहिस्सलाम के संबंध में ईसाई समुदायों के कथन के विरुद्ध दिए गए तर्क की सूचना है। याक़ूबी संप्रदाय (ईसाई धर्म के एक पुराने संप्रदाय) के इस दावे को झुठलाते हुए कि "ईसा अलैहिस्सलाम ही अल्लाह हैं" एवं दूसरों के इस दावे को झुठलाते हुए कि "वह अल्लाह के बेटे हैं" अल्लाह तआला ने फरमायाः ईसा अलैहिस्सलाम के बारे में इन काफिरों का दावा दुरुस्त नहीं है। बल्कि वह मरयम के पुत्र हैं। उनकी माँ ने उनको उसी प्रकार जन्म दिया था, जिस प्रकार अन्य स्त्रियाँ अपने संतानों को जन्म देती हैं। यह पैदा होना इन्सान का गुण है, इन्सानों के रचयिता का गुण नहीं। वह तो केवल अल्लाह के एक रसूल हैं, उन अन्य रसूलों के समान जो उनसे पहले गुज़र चुके हैं। अल्लाह ने उनके हाथों से जो चाहा निशानियाँ (चमत्कार) और शिक्षाएँ ज़ाहिर कीं, जो उनकी सत्यता का प्रमाण हैं, और इस बात का प्रमाण हैं कि वह अपनी जाति की ओर भेजे गए अल्लाह के रसूल हैं, ठीक उसी तरह जैसे अल्लाह ने उनसे पहले के रसूलों के हाथों निशानियाँ और शिक्षाएँ ज़ाहिर की थीं, जो इस बात में उनकी पूर्ण सत्यता का प्रमाण थीं कि वे अल्लाह के रसूल हैं। (وَأُمُّهُۥ صِدِّيقَةٞۖ) (और उनकी माँ अत्यन्त सत्यवादी महिला थीं), अल्लाह तआला ने यहाँ मसीह की माँ को सदा सच बोलने वाली महीला करार दिया। अल्लाह का कथन (كَانَا يَأۡكُلَانِ ٱلطَّعَامَۗ) (दोनों खाना खाते थे) मसीह तथा उनकी माता के बारे में अल्लाह ने यह सूचना दी कि दोनों आम इन्सानों की तरह खाने-पीने की उन चीज़ों के ज़रूरतमंद थे, जो उनके शरीर को ऊर्जा प्रदान करें। ज़ाहिर सी बात है कि जिसके साथ यह बातें जुड़ी हों, वह पूज्य नहीं हो सकता। क्योंकि जिसे भोजन की ज़रूरत हो, वह दूसरे पर निर्भर होता है और दूसरे पर निर्भरता इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि वह विवश है और विवश केवल किसी का अधीन और मोहताज हो सकता है, रब और प्रभु नहीं।
तफ़सीर-ए-तबरी = जामे अल-बयान, शोधकर्ता : शाकिर (10/147)
मसीह अलैहिस्सलाम पर एक समुदाय ने विश्वास किया और एक समुदाय ने अविश्वास व्यक्त किया। तो अल्लाह ने विश्वास रखने वालों को विश्वास न रखने वालों पर विजय प्रदान की। कोई व्यक्ति उस समय तक मुसलमान नहीं हो सकता, जब तक ईसा अलैहिस्सलाम के नबी तथा अल्लाह का बंदा होने पर विश्वास न रखे। जिसने उनको पूज्य जाना या पूज्यों का एक अंग माना, वह काफ़िर (अविश्वासी) है।
मसीह अलैहिस्सलाम को सूली नहीं दी गई है। उनको आकाश में उठा लिया गया है। वह जीवित हैं और दूसरे आकाश में मौजूद हैं। अल्लाह तआला ने कहा है:
"तथा उनके (गर्व से) यह कहने के कारण कि निःसंदेह हमने ही अल्लाह के रसूल मरयम के पुत्र ईसा मसीह को क़त्ल किया। हालाँकि न उन्होंने उसे क़त्ल किया और न उसे सूली पर चढ़ाया, बल्कि उनके लिए (किसी को मसीह का) सदृश बना दिया गया। निःसंदेह जिन लोगों ने उनके मामले में मतभेद किया, निश्चय वे उनके संबंध में बड़े संदेह में हैं। उनके पास इस बारे में अनुमान के सिवा कोई ज्ञान नहीं है, और यह बात यकीनी है कि उन्होंने उसे क़त्ल नहीं किया।
बल्कि अल्लाह ने उसे अपनी ओर उठा लिया तथा अल्लाह सदा से हर चीज़ पर प्रभुत्वशाली, पूर्ण हिकमत वाला है।
"और किताब वालों में से कोई न होगा, मगर उसकी मौत से पहले उसपर अवश्य ईमान लाएगा और वह क़यामत के दिन उनपर गवाह होगा।"
[सूरा निसा: 163]
वह क़यामत से पहले उतरेंगे और काना दज्जाल की हत्या करेंगे, इस्लामी शासन स्थापित करेंगे, सलीब (क्रास) तोड़ेंगे और सूअरों को मार डालेंगे। अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फ़रमाया है:
''क़सम उस (अल्लाह) की जिसके हाथ में मेरी जान है, क़रीब ही तुम्हारे बीच मरयम के पुत्र एक न्यायप्रिय शासक के रूप में उतरेंगे। वह सलीब तोड़ देंगे, सूअरों को मार डालेंगे, जिज़्या ख़त्म कर देंगे और धन की इतनी बहुतायत होगी कि कोई उसे स्वीकार करने वाला न होगा।''
[सहीह बुख़ारी: 3, सहीह मुस्लिम: 252]
फिर चालीस साल इस धरती पर रहेंगे, उसके बाद मर जाएँगे और मुसलमान उनके जनाज़े की नमाज़ पढ़ेंगे।
المصدر
ملاحظات
--