Skip to content

क्या ईसा अलैहिस्सलाम को सूली पर चढ़ाया गया है?

مصدر الإجابة
قسم الأديان والفرق
الباب / الفصل
(قسم الأديان والفرق)

السؤال

क्या ईसा अलैहिस्सलाम को सूली पर चढ़ाया गया है?

الجواب

ईसा अलैहिस्सलाम को सूली पर चढ़ाने की बात ग़लत है। उनको आकाश की ओर उठा लिया गया है। उनकी मृत्यु नहीं हुई है। वह आज भी जीवित हैं और द्वितीय आकाश में मौजूद हैं। अल्लाह तआला ने कहा है:

"फिर जब ईसा ने उनसे कुफ़्र महसूस किया, तो कहा: कौन हैं जो अल्लाह की ओर (बुलाने में) मेरे सहायक हैं? ह़वारियों (साथियों) ने कहा: हम अल्लाह के सहायक हैं। हम अल्लाह पर ईमान लाए और आप गवाह रहें कि निःसंदेह हम आज्ञाकारी हैं

ऐ हमारे पालनहार! हम उसपर ईमान लाए, जो तूने उतारा और हमने रसूल का अनुसरण किया, अतः तू हमें गवाही देने वालों के साथ लिख ले।

तथा उन्होंने षड्यंत्र रचा और अल्लाह ने (भी) गुप्त तदबीर की और अल्लाह षड्यंत्र रचने वालों से बेहतर है।

जब अल्लाह ने कहा: ऐ ईसा! मैं तुझे पूरा लेने वाला हूँ और तुझे अपनी ओर उठाने वाला हूँ, तथा तुझे उन लोगों से पवित्र करने वाला हूँ जिन्होंने कुफ़्र किया और तेरे अनुयायियों को क़यामत के दिन तक काफ़िरों के ऊपर करने वाला हूँ। फिर मेरी ही ओर तुम्हारा लौटकर आना है। तो मैं तुम्हारे बीच उस चीज़ के बारे में निर्णय करूँगा, जिसमें तुम मतभेद किया करते थे।"

[सूरा आल-ए-इमरान: 81]

वह क़यामत से पहले उतरेंगे। अल्लाह ने कहा है:

"तथा निःसंदेह वह (ईसा) क़यामत की एक निशानी है। अतः तुम उसमें कदापि संदेह न करो और मेरी पैरवी करो, यही सीधा रास्ता है।"

[सूरा ज़ुख़रुफ़: 61]

अल्लाह तआला ने एक अन्य स्थान में फ़रमाया है :

"और किताब वालों में से कोई न होगा, मगर उसकी मौत से पहले उसपर अवश्य ईमान लाएगा और वह क़यामत के दिन उनपर गवाह होगा।"

[सूरा निसा: 163]

ईसा अलैहिस्सलाम जब उतरेंगे, तो काना मसीह की हत्या करेंगे, इस्लामी शासन स्थापित करेंगे, सलीब (Cross) तोड़ेंगे, सूअर की हत्या करेंगे, जिज़्या (गैर मुस्लिमों से लिया जाने वाला ख़ास कर) समाप्त कर देंगे और उसे ग्रहण नहीं करेंगे। अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फ़रमाया है:

''क़सम उस (अल्लाह) की जिसके हाथ में मेरी जान है, क़रीब ही तुम्हारे बीच मरयम के पुत्र एक न्यायप्रिय शासक के रूप में उतरेंगे। वह सलीब तोड़ देंगे, सूअरों को मार डालेंगे, जिज़्या ख़त्म कर देंगे और धन की इतनी बहुतायत होगी कि कोई उसे स्वीकार करने वाला न होगा।''

[सहीह बुख़ारी: 3, सहीह मुस्लिम: 252]

المصدر

قسم الأديان والفرق

ملاحظات

--