क्या बाइबिल सचमुच अल्लाह की किताब है?
- محاور التعريف بالإسلام
- المحتوى المخصص بحسب الدينمحتوى للنصارىالتعريف بالأنبياء السابقين ومكانة عيسى عليه السلامحقيقة عيسى عليه السلام
- مصدر الإجابة
- قسم الأديان والفرق
- الباب / الفصل
- (قسم الأديان والفرق)
السؤال
क्या बाइबिल सचमुच अल्लाह की किताब है?
الجواب
आज यहूदियों या ईसाइयों के पास जो बाइबिल है, वह संपूर्ण रूप से अल्लाह की किताब नहीं है। क्योंकि वह विकृत हो चुकी है। उसका जो भाग छेड़-छाड़ का शिकार नहीं हुआ है, वह पवित्र क़ुरआन से मेल खाता है। यह बात पूरी किताब को शुरू से अंत तक देखकर कही जा रही है। क्योंकि असल तौरात और इंजील दोनों किताबें सत्य हैं। मूसा अलैहिस्सलाम पर उतरने वाली तौरात और ईसा अलैहिस्सलाम पर उतरने वाली इंजील पर ईमान रखना ज़रूरी है। यह अलग बात है कि अनुसरण केवल पवित्र क़ुरआन का किया जाएगा। इन दोनों किताबों के साथ जो छेड़-छाड़ हुई है, उसमें बढ़ाना, घटाना तथा बदलना तीनों चीज़ें शामिल हैं। यह बात स्थापित हो जाने के बाद यह जानने की ज़रूरत है कि आज हमारे समय में मौजूद तौरात एवं इंजील की प्रतियों का अपमान जायज़ नहीं है। इसके दो कारण हैं: पहला: उस भाग को अपमान से बचाना, जो विकृति का शिकार नहीं हुआ है। दूसरा: मूल किताब को मद्देनज़र रखना। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उनको पढ़ना या उनके अंदर लिखी बातों पर अमल करना जायज़ है। दरअसल इस्लाम एक न्यायप्रिय धर्म है। इसलिए जिस चीज़ में सत्य एवं असत्य दोनों मिले हुए हों, उसके बारे में राय तफसील के साथ दी जाएगी। ज़हबी कहते हैं:
"हम तौरात पर, जिसे अल्लाह ने मूसा अलैहिस्सलाम पर उतारा है, ईमान रखते हैं और उसका सम्मान करते हैं। लेकिन जहाँ उन किताबों की बात है, जो इन गुमराहों के पास हैं, तो हम जानते ही नहीं कि यह हैं क्या। इसलिए हम इनके बारे में कोई राय नहीं देंगे। इन किताबों का न सम्मान करेंगे, न अपमान। बल्कि यूं कहेंगे कि: हम अल्लाह, उसके फ़रिश्तों, किताबों और रसूलों पर ईमान रखते हैं। इस बारे में हमारे लिए मुजमल (संक्षिप्त) ईमान ही काफ़ी है। सारी प्रशंसा अल्लाह ही के लिए है।"
देखें: सियर आलाम अन-नुबला, प्रकाशन: अर-रिसालह 2/419
المصدر
ملاحظات
--