इस्लाम में एतिदाल (मध्यम मार्ग) की अवधारणा का क्या अर्थ है?
- محاور التعريف بالإسلام
- الشبهات والاعتراضات
- مصدر الإجابة
- قسم الإسلام
- الباب / الفصل
- (قسم الإسلام)
السؤال
इस्लाम में एतिदाल (मध्यम मार्ग) की अवधारणा का क्या अर्थ है?
الجواب
समस्त प्रशंसा अल्लाह के लिए है, इस्लाम की नज़र एतिदाल का मतलब है, दो गुमराहियों यानी अतिशयोक्ति एवं कोताही के बीच का मार्ग। अतः यह एक तरफ यहूदियों की कोताही एवं अल्लाह के प्रति उनकी धृष्टता—जब यहूदियों ने कहा कि बेशक अल्लाह निर्धन है और हम धनवान हैं, तथा नबियों के प्रति (उनकी धृष्टता) कि उन्होंने एक समूह को झुठलाया और एक समूह की हत्या कर दी—और दूसरी तरफ ईसाइयों की अतिशयोक्ति—जिन्होंने मसीह को ईश्वर मान लिया और अल्लाह को छोड़कर अपने धर्मगुरुओं तथा सन्यासियों को अपना रब बना लिया—के बीच का मार्ग है।
इस्लाम में एतिदाल (मध्य मार्ग) की अवधारणा बड़ी व्यापक है। अधिकारों में मध्य मार्ग यह है कि हर अधिकार वाले को उसका अधिकार दिया जाए, चाहे वह अलग धर्म का मानने वाला तथा तुम्हारा विरोधी ही क्यों न हो। उच्च एवं महान अल्लाह ने कहा है:
"ऐ ईमान वालो! अल्लाह के लिए हक़ को क़ायम करने वाले, न्याय के साथ गवाही देने वाले बन जाओ। तथा किसी समूह की शत्रुता तुम्हें इस बात पर हरगिज़ न उभारे कि तुम न्याय न करो। न्याय करो, यह तक़्वा (अल्लाह से डरने) के अधिक निकट है, और अल्लाह से डरो। निःसंदेह अल्लाह उससे भली-भाँति अवगत है जो तुम करते हो।"
[सूरा माइदा: 44]
यहूदियों की तरह न हो जाना, जो कहते हैं कि इन अनपढ़ों के बारे में हम पर कोई हर्ज नहीं। और न ईसाइयों के जैसे बनो, जो कहते हैं कि जो तुम्हारे दाएँ गाल पर थप्पड़ मारे, उसे बायाँ गाल भी प्रस्तुत कर दो। यद्यपि अधिकतर ईसाई इसका पालन नहीं करते, बल्कि लोगों को थप्पड़ मारते और उन्हें लूटते हैं।
चूँकि एतिदाल मध्य मार्ग एवं न्याय का नाम है इसलिए इस्लाम हर क्षेत्र में दो बुराइयों के बीच की अच्छाई है और मुसलमान को यह आदेश है कि वह संतुलित रहे। न अतिशयोक्ति का शिकार हो और न सुस्ती और कोताही करे। वह स्वयं अपने बारे में और अपने कर्तव्यों तथा अधिकारों के बारे में मध्य मार्ग अपनाए और इसे अपने कार्यों तथा कथनों में झलकने दे। अतः कुछ क्षेत्र इस प्रकार हैं: 1- इस्लाम ने इबादतों एवं आत्म शुद्धि आदि के द्वारा आत्मा की ज़रूरत का ख़्याल रखा है और जीवन के सारे कार्यों तथा खाने-पीने को व्यवस्थित करके, निकाह की प्रेरणा देकर और वैवाहिक जीवन से दूर होकर खुद को इबादत में लीन कर लेने से मना करके शरीर की ज़रूरत का भी ख़्याल रखा है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने आत्मा के पक्ष को प्रधानता दी और शरीर की अनदेखी की, हालाँकि शरीर के द्वारा ही इबादतें संपन्न होती हैं। चुनांचे उन्होंने स्नान एवं साफ़-सफ़ाई छोड़ दी, और स्वयं को खुरदरे वस्त्र पहनने तथा ऐसा भोजन खाने का कष्ट दिया जो उनके अनुकूल नहीं होता। इसके साथ ही उन्होंने इबादत के मामले में ज़यादती की, लोगों से अलग-थलग रहने और फ़ितरत का विरोध करने का मार्ग अपनाया, जैसे कि ईसाई सन्यासी, कुछ बौद्ध एवं हिंदू, और अतिशयोक्ति करने वाले सूफ़ी करते हैं। इसके विपरीत, कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने शरीर के पक्ष को प्रधानता दी और आत्मा की अनदेखी की। अतः वे केवल अपनी वासनाओं तथा इच्छाओं की पूर्ति के लिए ही जीते हैं, न तो शरीयत के पाबंद होते हैं और न ही किसी इबादत की परवाह करते हैं।
- इस्लाम ग़ैर-मुस्लिमों के साथ खरीदने-बेचने और उनको भेंट देने एवं लेने आदि की अनुमति देता है, उनके साथ न्यायपूर्ण व्यवहार करने और युद्ध की परिस्थिति को छोड़कर अन्य हालतों में उनको कष्ट देने से बचने का आदेश देता है। अलबत्ता उनके आस्था तथा आचार-विचार से प्रभावित न होने और उनसे दिली दोस्ती न रखने की भी ताकीद करता है। जबकि कुछ लोग ऐसे हैं जो धर्म में उनसे मतभेद रखने वाले हर व्यक्ति की हत्या कर देते हैं और उनके अस्तित्व को बर्दाश्त नहीं कर पाते, अतः वे उनपर इसलिए अत्याचार करते हैं क्योंकि वे उनके धर्म, उनके तरीक़े या उनके मज़हब को नहं मानते। इसके विपरीत, कुछ लोग ऐसे हैं जो ग़ैर-मुस्लिमों के लिए अपने धर्म से समझौता कर लेते हैं और चापलूसी तथा लालचवश अल्लाह की अवज्ञा करते हुए उनकी आज्ञा का पालन करते हैं। उन्हें यह मालूम नहीं होता कि इस कारण वे (ग़ैर-मुस्लिम) उन्हें तुच्छ समझते हैं। अतः यह लोग न तो दीन प्राप्त कर पाते हैं और न ही दुनिया।
- इस्लाम अल्लाह, उसके गुणों और उसके कार्यों पर बिना कोई उदाहरण दिए ईमान रखने की शिक्षा देता है। जबकि कुछ लोग ज़बान से अल्लाह के अस्तित्व का इनकार करते हैं, चाहे उनका दिल उनकी ज़बान के खिलाफ़ ही क्यों न कहता हो। और कुछ लोग उसे अस्तित्वहीन के समान मानते हैं। उसके लिए न कोई गुण सिद्ध करते हैं और न ही कोई कार्य। ये और इन जैसे लोग 'तातील' (रद्द करने) के अक़ीदे में शरीक हैं। इसके विपरीत, कुछ लोगों की यह आस्था है कि हर चीज़ अल्लाह है, जबकि अन्य कुछ लोगों ने कुछ मखलूकात (सृष्टियों) जैसे फरिश्तों और मसीह, या उनसे भी कमतर जैसे मूर्तियों और पेड़ों में उलूहियत (पूज्य होने) की आस्था रखी, और उन्होंने उनमें से कुछ के नाम अल्लाह तआला के नामों से निकाले, ये और इन जैसे लोग 'तमसील' (उपमा और उदाहरण देने) के अक़ीदे में शरीक हैं।
- इस्लाम ने तक़दीर (भाग्य) को सिद्ध किया है। उसने बताया है कि इस दुनिया में होने वाली हर चीज़ अल्लाह के इरादे से होती है। और उनमें से जो कुछ उसके आदेश के अनुसार होता है उसे वह पसंद करता है। इसी तरह बंदे का भी इरादा होता है, लेकिन उसके इरादे से किए हुए काम अल्लाह के इरादे से बाहर नहीं होते।
जबकि कुछ लोगों का कहना है कि बंदा जो भी करता है, उसमें उसका कोई इरादा नहीं होता। वह उसे करने पर विवश होता है। जबकि इसके विपरीत कुछ लोग कहते हैं कि बंदा खुद अपने कृत्य का स्रष्टा होता है और इसमें अल्लाह के इरादे का कोई दख़ल नहीं होता।
- इस्लाम अर्थव्यवस्था के मामले में भी साम्यवाद एवं पूंजीवाद के बीच मध्यम मार्ग दिखाता है।
- इस्लाम ने सभी विषयों में न्यायपूर्ण एवं मध्यम मार्गी शिक्षा दी है। अल्लाह के साथ संबंध के विषय में, लोगों के साथ संबंध के विषय में भी और मनुष्य के खुद अपने साथ संबंध के विषय में भी। आप कभी-कभी अन्य धर्मों को भी इनमें से कुछ पक्षों का ध्यान रखते हुए पाएंगे, लेकिन इस्लाम की तरह व्यापक रूप से नहीं। क्योंकि इस्लाम अल्लाह का वह धर्म है, जिसे अल्लाह ने पसंद किया है, अंतिम धर्म बनाया है और उसे हर युग, हर स्थान एवं हर इन्सान के लिए उपयुक्त बनाया है। मानव विवेक इसके रहस्यों को जानने से विवश है। अल्लाह इसके अतिरिक्त किसी धर्म को ग्रहण नहीं करेगा। अंत में दुरूद व सलाम हो हमारे नबी मुहम्मद पर।
المصدر
ملاحظات
--