क्या ईसाई जन्नत जा सकेंगे?
- محاور التعريف بالإسلام
- المحتوى المخصص بحسب الدينمحتوى للنصارىالتعريف بالأنبياء السابقين ومكانة عيسى عليه السلامحقيقة عيسى عليه السلاماليوم الآخر والمصيرالجنة
- مصدر الإجابة
- قسم الأديان والفرق
- الباب / الفصل
- (قسم الأديان والفرق)
السؤال
क्या ईसाई जन्नत जा सकेंगे?
الجواب
आकाशों एवं धरती का राज्य अल्लाह का ही है। वह जो चाहे, करे और जिसे चाहे, चुन ले। विशुद्ध धर्म भी उसीके लिए है। सारी सृष्टि उसी की है, सारा राज्य उसी का है और निर्णय भी उसी का चलता है। अल्लाह तआला ने कहा है:
"और उसी का है, जो कुछ आकाशों में तथा जो कुछ धरती में है। और इबादत भी हमेशा उसी की है। तो क्या तुम अल्लाह के अलावा से डरते हो?"
[सूरा नह्ल: 97]
अल्लाह तआला ने एक अन्य स्थान में फ़रमाया है :
"तथा आकाशों और धरती का राज्य अल्लाह ही का है तथा अल्लाह हर चीज़ पर कुदरत रखता है।"
[सूरा आल-ए-इमरान : 52-55] एक अन्य स्थान में फ़रमाया है:
"जो बदले के दिन का मालिक है।"
[सूरा फ़ातिहा: 5-7]
इस तरह दुनिया एवं आख़िरत की संपूर्ण बादशाहत अल्लाह के हाथ में है। वही शरीयत बनाता है और वही शरीयत पर अमल करने या न करने वाले को उसका प्रतिफल देगा। उसी का निर्णय है कि इस्लाम ही सच्चा धर्म है और शेष सारे धर्म असत्य हैं। इसी तरह दुनिया एवं आख़िरत दोनों अल्लाह ही की हैं। वही निर्णय लेता और फ़ैसला करता है। अल्लाह ने कहा है:
"तथा वही अल्लाह है, जिसके सिवा कोई सत्य पूज्य नहीं। उसी के लिए दुनिया और आख़िरत में सब प्रशंसा है। तथा उसी का हुक्म (चलता) है और उसी की ओर तुम लौटाए जाओगो।"
[सूरा क़सस: 70]
और अल्लाह का निर्णय है -और उसीका निर्णय सत्य है- कि जिसने किसी को अल्लाह का साझी एवं समकक्ष बनाया, वह मुश्रिक एवं काफ़िर है। खुद ईसा अलैहिस्सलाम ने भी ईसाइयों को अल्लाह का साझी बनाने से सावधान किया था और बताया था कि अल्लाह का साझी बनाने वाले पर जन्नत हराम है। अल्लाह ने कहा है:
"निःसंदेह उन लोगों ने कुफ़्र किया, जिन्होंने कहा कि निःसंदेह अल्लाह तो मरयम का बेटा मसीह ही है। जबकि मसीह ने कहा: ऐ बनी इसराईल! अल्लाह की इबादत करो, जो मेरा पालनहार तथा तुम्हारा पालनहार है। निःसंदेह सच्चाई यह है कि जो भी अल्लाह के साथ साझी बनाए, तो निश्चय उसपर अल्लाह ने जन्नत हराम (वर्जित) कर दी और उसका ठिकाना आग (जहन्नम) है। तथा अत्याचारियों की कोई मदद करने वाला नहीं।"
[सूरा माइदा: 44]
जिसने अल्लाह के किसी एक नबी या रसूल का भी इनकार किया, वह हमेशा जहन्नम में रहेगा। अल्लाह ने कहा है:
"आद ने रसूलों को झुठलाया।"
[सूरा शुअरा: 214]
यहाँ अल्लाह तआला ने बताया है कि आद जाति ने रसूलों को झुठलाया है, जबकि उन्होंने केवल अपने रसूल को झुठलाया था। इससे स्पष्ट हुआ कि जिसने एक रसूल को झुठलाया, उसने दरअसल तमाम रसूलों को झुठलाया। क्योंकि उनका संदेश एक था। अल्लाह ने एक नबी को झुठलाने वाले को तमाम नबियों को झुठलाने वाला कहा है। उसका फ़रमान है:
"ऐ ईमान वालो! अल्लाह, उसके रसूल और उस पुस्तक पर ईमान लाओ जो अल्लाह ने अपने रसूल (मुहम्मद) पर उतारी और उस किताब पर भी जो उसने इससे पहले उतारी। और जो व्यक्ति अल्लाह, उसके फ़रिश्तों, उसकी पुस्तकों और अंतिम दिवस (आख़िरत) का इनकार करे, वह निश्चय बहुत दूर की गुमराही में जा पड़ा।"
[सूरा निसा: 163]
अबू हुरैरा से वर्णित एक हदीस में विशेष रूप से यहूदियों एवं ईसाइयों के बारे में बात करते हुए अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फ़रमाया:
"क़सम है उस हस्ती की जिसके हाथ में मुहम्मद की जान है, मेरे विषय में इस उम्मत का जो व्यक्ति भी सुने, चाहे वह यहूदी हो या ईसाई, फिर वह उस चीज़ पर ईमान न लाए, जिसके साथ मैं भेजा गया हूँ, तो वह जहन्नमी होगा।"
[सहीह मुस्लिम: 170]
एक अन्य हदीस में आप ने फरमाया:
"जन्नत जाने का सौभाग्य केवल मुसलमान व्यक्ति ही को प्राप्त होगा।"
[सहीह बुख़ारी (2620), सहीह मुस्लिम (1003)]।
रही बात उन तौहीदवादी ईसाइयों की, जिन्होंने अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को नहीं पाया और अल्लाह को रब तथा ईसा अलैहिस्सलाम को रसूल माना, तो वे मोमिन हैं और उनका अंजाम जन्नत होगा।
यहाँ यह बात मालूम होना चाहिए कि यदि किसी ने इस्लाम के संदेश के बारे में सुना ही नहीं और उसे पता ही न चल सका कि इस्लाम धर्म क्या है और उसपर हुज्जत ही क़ायम नहीं हुई, तो उसपर अल्लाह अन्याय नहीं करेगा। क्योंकि अल्लाह का हर निर्णय न्यायपूर्ण होता है। वह किसी पर ज़रा भी अत्याचार नहीं करता। ऐसे लोगों की क़यामत के दिन, जब सारी सृष्टियों को जीवित करके उठाया जाएगा, परीक्षा ली जाएगी। उस समय अगर वो ईमान लाएँगे और सच मानेंगे, तो जन्नत में प्रवेश करेंगे। इसके विपरीत अगर झुठलाएँगे और अकड़ दिखाएँगे, तो अल्लाह के प्रति अपने अविश्वास एवं अहंकार के कारण जहन्नम जाएँगे।
المصدر
ملاحظات
--