ग़ैर-मुस्लिम जहन्नम में क्यों दाखिल होंगे, भले ही वे अच्छे हों?
- محاور التعريف بالإسلام
- اليوم الآخر والمصيرالنار
- مصدر الإجابة
- قسم ما يتعلق بغير المسلمين والشرك والعبادة
- الباب / الفصل
- (قسم ما يتعلق بغير المسلمين والشرك والعبادة)
السؤال
ग़ैर-मुस्लिम जहन्नम में क्यों दाखिल होंगे, भले ही वे अच्छे हों?
الجواب
अक्सर यह सवाल उठाया जाता है कि वह व्यक्ति जहन्नम में कैसे जाएगा जिसने एक अच्छा जीवन व्यतीत किया हो, सच्चाई और भलाई के साथ मामला किया हो, लेकिन वह मुसलमान न रहा हो? क्या यह अन्याय नहीं है?
सब से बड़ा अधिकार अल्लाह तआला का तौहीद का अधिकार है । एक इन्सान हो सकता है कि सृष्टि के साथ अच्छा व्यवहार करता हो, लेकिन यदि वह अपने उस स्रष्टा का इनकार कर दे, जिसने उसे हर तरह की नेमत प्रदान की है, तो उसने सबसे बड़े अधिकार को नष्ट कर दिया। क्योंकि अल्लाह तआला का अधिकार बंदों के अधिकार से कहीं अधिक महान है, और वह अधिकार यह है कि केवल उसी की उपासना की जाए, उसका कोई साझी न हो। अल्लाह तआला ने फ़रमाया:
"निःसंदेह, अल्लाह यह क्षमा नहीं करेगा कि उसका साझी बनाया जाए और इसके सिवा जिसे चाहेगा, क्षमा कर देगा।"
[सूरा निसा: 1]
जिसने तौहीद का इनकार किया, उसका कोई भी अमल स्वीकार नहीं किया जाएगा, चाहे वह कैसा भी हो।
अल्लाह किसी भी अमल को केवल दो शर्तों पर ही स्वीकार करता है: अल्लाह पर ईमान रखना तथा विशुद्ध रूप से उसी की प्रसन्नता प्राप्त करने के लिए काम करना। अतः जो व्यक्ति ईमान से वंचित हो, उसका अमल स्वीकार नहीं होगा, भले ही उसमें लोगों के लिए भलाई हो। उच्च एवं महान अल्लाह ने कहा है :
"और हम उस कर्म की ओर बढ़कर, जो उन्होंने किया होगा, उसे बिखरी हुई धूल बना देंगे।"
[सूरा फ़ुरक़ान: 3]
जिस ग़ैर-मुस्लिम ने कोई अच्छा काम किया, हो सकता है अल्लाह उसे दुनिया ही में उसका बदला मानसिक शांति, या अच्छी शोहरत, या धन, या संतान के रूप में दे दे। नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फ़रमाया:
"काफ़िर जब कोई अच्छा काम करता है, तो उसके बदले उसे दुनिया में आजीविका प्रदान कर दी जाती है।"
लेकिन आख़िरत में ईमान के बिना उसे किसी भी अमल का कोई लाभ नहीं मिलेगा।
याद रहे कि अल्लाह न्याय करने वाला है, वह किसी को उस समय तक सज़ा नहीं देता, जब तक कि उस तक दलील न पहुँच जाए और वह उससे मुँह न फेर ले। अल्लाह तआला ने फ़रमाया:
"और हम (किसी को) यातना नहीं देते, जब तक कि कोई रसूल न भेज दें।"
[सूरा इसरा: 15]
अतः जो व्यक्ति जीवित रहा और उस तक सही आह्वान नहीं पहुँचा, तो क़यामत के दिन उसका निर्णय अल्लाह के हाथ में होगा। उसकी ऐसी परीक्षा ली जाएगी जिससे अल्लाह का न्याय एवं उसकी रहमत स्पष्ट हो जाएगी।
लोगों के साथ अच्छा व्यवहार उस व्यक्ति के काम नहीं आएगा जो अपने रचयिता का इनकार करता हो। यह उस कर्मचारी के समान है जो अपने साथियों के प्रति तो निष्ठावान हो, मगर कंपनी के उस मैनेजर के अस्तित्व का ही इनकार कर दे, जिसने उसे काम पर रखा हो। अतः समस्या अपने साथियों के साथ उसके व्यवहार की नहीं है, बल्कि सबसे बड़े हक़दार के इनकार की है।
जो कुफ़्र की अवस्था में मर गया, उसका जहन्नम में दाख़िल होना अन्याय नहीं है, बल्कि यह अल्लाह का न्याय है; क्योंकि सबसे बड़ा पाप तौहीद का इनकार करना है। इसके बावजूद, अल्लाह किसी पर अत्याचार नहीं करता। जिस तक सत्य पहुँच गया और उसने मुँह मोड़ लिया, वह यातना का हक़दार हो गया, और जिस तक प्रमाण नहीं पहुँचा, उसका निर्णय अल्लाह के हवाले होगा। पूर्ण न्याय क़यामत के दिन प्रकट होगा, जहाँ किसी पर कण भर भी अत्याचार नहीं किया जाएगा।
المصدر
ملاحظات
--