3 : 165
أَوَلَمَّآ أَصَٰبَتۡكُم مُّصِيبَةٞ قَدۡ أَصَبۡتُم مِّثۡلَيۡهَا قُلۡتُمۡ أَنَّىٰ هَٰذَاۖ قُلۡ هُوَ مِنۡ عِندِ أَنفُسِكُمۡۗ إِنَّ ٱللَّهَ عَلَىٰ كُلِّ شَيۡءٖ قَدِيرٞ
क्या जब तुम्हें एक ऐसी विपत्ति पहुँची, जिसकी दोगुनी विपत्ति तुम (काफ़िरों को) पहुँचा चुके थे, तो तुम कहने लगे कि : यह कहाँ से आ गई? (ऐ नबी!) कह दीजिए : यह तुम्हारे ही पास से आई है। निःसंदेह अल्लाह हर चीज़ पर सर्वशक्तिमान है।
Explanation & meanings · 3
- अर्थात उह़ुद के दिन।
- अर्थात बद्र के दिन।
- अर्थात तुम्हारे नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के उस आदेश का विरोध करने के कारण आई, जो धनुर्धरों को दिया गया था।